Author: ARB Times Team

♈ मेष | Mesh आज अपने काम के लिए दूसरों पर दबाव न बनाएं। आसपास के लोगों की भावनाओं को समझने से मानसिक शांति मिलेगी। पुराने निवेश से लाभ मिलने के योग हैं। बच्चों के साथ समय बिताना आपको सुकून देगा। प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी और कार्यक्षेत्र में आपके पुराने काम की सराहना हो सकती है।शुभ अंक: 7शुभ रंग: क्रीम, सफेदउपाय: चाँदी के बर्तन में भोजन करें। ♉ वृष | Vrishabha आज परिस्थितियां थोड़ी चुनौतीपूर्ण रह सकती हैं, लेकिन आपकी मेहनत रंग लाएगी। अतिरिक्त आय के अवसर मिल सकते हैं। पारिवारिक मामलों में संयम जरूरी है। प्रेम और वैवाहिक…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, किन्नौर जिला किन्नौर के थाना क्षेत्र पूह के अंतर्गत सुमरा गांव में लाखों रुपये के सोने व चांदी के आभूषण चोरी के मामले में पुलिस ने कार्यवाही करते हुए तीन आरोपियों को आभूषणों सहित गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। एसपी किन्नौर सुशील कुमार शर्मा ने बताया कि 11 दिसंबर को पूह थाना में सुमरा गांव से चोरी की शिकायत दर्ज की गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएसपी मुख्यालय उमेश्वर सिंह राणा की अगुवाई में विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने 24 घंटे के अंदर करीब 17 लाख रुपये मूल्य…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, किन्नौर जिला किन्नौर की रूपी मझगांव सड़क मार्ग पर सोमवार को बोलेरो कैम्पर वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन महिलाएं और चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के साथ मिलकर राहत व बचाव कार्य शुरू किया और घायलाें को उपचार के लिए  रामपुर के खनेरी अस्पताल पहुंचाया। हादसे में मृतक की पहचान रोशन लाल (65) पुत्र समीर दास, निवासी गांव मझगांव, तहसील रूपी के रूप में हुई है। जबकि डोलमा देवी निवासी मझगांव, रक्षा निवासी मझगांव, डोलमा निवासी…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन खंड रामपुर की बैठक सोमवार को आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला शिमला के उपाध्यक्ष राजेंद्र ठाकुर ने की, जबकि प्रदेश के संयुक्त सचिव मान दास बुशहरी विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में रामपुर एसोसिएशन के सचिव अमोलक राम ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू द्वारा धर्मशाला में पेंशनरों से किए गए वादों को सरकार को शीघ्र पूरा करना चाहिए। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि अब भी पेंशनरों की मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं की गई तो पेंशनर सचिवालय का घेराव करने को मजबूर होंगे। बैठक में…

Read More

धर्मशाला। नाबालिग को नशीला पेय पदार्थ पिलाकर उसकी अश्लील तस्वीरें खींचने और उन्हें वायरल करने की धमकी देकर छेड़छाड़ करने के मामले में आरोपी को न्यायालय ने दोषी करार दिया है। धर्मशाला स्थित फास्ट ट्रैक विशेष पॉक्सो अदालत ने दोषी को दो वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। इसके साथ ही न्यायालय ने दोषी पर 35 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। यह सजा नाबालिग के यौन उत्पीड़न, धमकी देने और आईटी एक्ट के तहत दर्ज मामले में दोष सिद्ध होने पर अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश नितिन मित्तल की अदालत ने सुनाई। मामला पुलिस थाना धर्मशाला के अंतर्गत…

Read More