Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Rampur Bushahr: रामपुर नगर परिषद में पहली बार भाजपा का कब्जा, 5 वार्ड जीतकर बदला सियासी समीकरण
    • ननखड़ी में हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, पिता-बेटी की मौत
    • सिपुर मेला 2026: महिला कबड्डी में बाबा जोगों तो वॉलीबॉल में लव ब्रदर्स बनी चैंपियन
    • HPBOSE 10th Second Exam 2026: ड्यूल परीक्षा प्रणाली के लिए पात्रता तय, जानें कौन दे सकेगा दूसरा एग्जाम
    • दैनिक राशिफल 17 मई 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें
    • Shimla: कमला नेहरू अस्पताल को शिफ्ट करने के विरोध में जनवादी महिला समिति का प्रदर्शन
    • Rampur Bushahr: रामपुर महाविद्यालय में यूजीसी नेट/सेट एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु विशेष कोचिंग शुरू
    • MC Election: नगर परिषद चुनाव 2026: ईवीएम वितरित, मतदान अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश
    Facebook X (Twitter)
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • रामपुर बुशहर
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • सोलन
      • सिरमौर
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • कुल्लू
      • मंडी
      • ऊना
    • देश
    • राजनीति
    • क्राइम
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    धर्म एवं संस्कृति

    Virbhadra Singh Memorial Pro Boxing : विदेशी बॉक्सर्स पर भारी पड़े भारतीय पंच, रिंग में दिखाई ताकत

    ARB Times TeamBy ARB Times TeamJune 22, 2025Updated:November 23, 2025No Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    शिमला में रविवार को प्रो. बॉक्सिंग चैंपियनिशप में मुकाबला खेलने रिंग की तरफ जातीं विनाक्षी।

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो 

    शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की स्मृति में आयोजित अंतरराष्ट्रीय प्रोफेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2025 में भारतीय मुक्केबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विदेशी प्रतिद्वंद्वियों को पछाड़ा। “नशा छोड़ो–खेल खेलो” थीम पर आधारित इस आयोजन ने खेलों के माध्यम से नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने का मजबूत संदेश दिया। पांच मुकाबलों में से तीन में भारतीय मुक्केबाजों का सामना विदेशी खिलाड़ियों से हुआ, और सभी में भारत ने जीत दर्ज की। दो मुकाबले भारतीय मुक्केबाजों के बीच हुए, जिनमें भी रोमांचक भिड़ंत देखने को मिली। रविवार शाम चार बजे के बाद मुकाबले शुरू हुए, जिनमें भारी संख्या में दर्शकों ने रोमांचक फाइट्स का आनंद लिया। चैंपियनशिप के समापन अवसर पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की और विजेता- उपविजेता मुक्केबाजों को सम्मानित किया।

    प्रो. बॉक्सिंग चैंपियनशिप में विरोधी को हराने के बाद भारतीय बॉक्सर आशीष चौधरी।

    🥊 मुकाबलों का ब्योरा:

    • पहला मुकाबला (हेवीवेट वर्ग): भारत के सावन गिल ने रूस के एडुआर्ड अवदेएव को हराकर जोरदार शुरुआत की।

    • दूसरा मुकाबला (लाइटवेट वर्ग): भारतीय मुक्केबाज कविंद्र बिष्ट ने रोमांचक मुकाबले में रोहित को हराया।

    • तीसरा मुकाबला (महिला लाइटवेट): विनाक्षी धोटा (रोहड़ू) ने रूस की अनास्तासिया लुचकीना को शिकस्त दी।

    • चौथा मुकाबला (लाइट हैवीवेट): ओलंपिक मेडलिस्ट आशीष चौधरी (मंडी) ने आकाशदीप को हराया।

    • पांचवां और अंतिम मुकाबला: यशपाल ने रूस के इगोर तिखोनोव को कड़े मुकाबले में हराकर खिताब अपने नाम किया।

    शिमला के रिज मैदान पर मुक्केबाजों की फाइट देखने के लिए जुटे लोग। 

    नशे के खिलाफ अभियान और तेज करेगी सरकार : सुक्खू

    शिमला। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में नशे के विरुद्ध चल रहे अभियान को आने वाले समय में और अधिक प्रभावी एवं तेज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि युवाओं का इस अभियान में बढ़-चढ़कर समर्थन मिल रहा है, जिससे सरकार का मनोबल और संकल्प दोनों मजबूत हुए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि नशा माफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है और सरकार युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए खेलों को बढ़ावा देने पर विशेष ध्यान दे रही है। उन्होंने बताया कि सरकार ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के लिए पुरस्कार राशि में उल्लेखनीय वृद्धि की है। साथ ही, अब अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को विशेष अवकाश भी दिया जा रहा है। पहले ऐसे खिलाड़ियों को अनुपस्थित माना जाता था। लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि यह आयोजन पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की स्मृति को समर्पित है और इसका उद्देश्य युवाओं को नशे के खिलाफ जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह का योगदान राज्य के सामाजिक और विकासात्मक ढांचे में अविस्मरणीय रहा है।

    राज्यपाल का आह्वान : नशे को छोड़ें, खेलों को अपनाएं युवा

    शिमला।“नशा छोड़ो–खेल खेलो” थीम आधारित अंतरराष्ट्रीय प्रोफेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप के उद्घाटन पर बतौर मुख्यातिथि शरीक हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आयोजन को पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को सच्ची श्रद्धांजलि बताया और इसके सफल आयोजन के लिए आयोजकों को बधाई दी। राज्यपाल ने कहा कि वीरभद्र सिंह छह बार हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे और वे एक दूरदर्शी, समर्पित और प्रेरणादायक नेता थे, जिनका जीवन सेवा और विकास का प्रतीक रहा है। उन्होंने कहा कि भारत और रूस समेत विभिन्न देशों से खिलाड़ियों की भागीदारी यह संदेश देती है कि खेल न केवल स्वास्थ्य का स्रोत हैं, बल्कि वैश्विक भाईचारे और संवाद का भी माध्यम हैं। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे खेलों को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं, जिससे वे न केवल शारीरिक रूप से मजबूत बनें, बल्कि मानसिक रूप से भी सशक्त हों। राज्यपाल ने प्रदेश में नशे के बढ़ते मामलों पर चिंता जताते हुए कहा कि “देवभूमि हिमाचल” को नशे की चपेट से बचाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने और सकारात्मक ऊर्जा के साथ खेलों की ओर कदम बढ़ाने का आह्वान किया

    कंवर ग्रेवाल और कुलदीप शर्मा के गीतों पर झूमे दर्शक

    शिमला में कार्यक्रम प्रस्तुत करते पंजाब के सूफी गायक कंवर ग्रेवाल।

    शिमला। अंतरराष्ट्रीय प्रो बॉक्सिंग चैंपियनशिप के समापन अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक संध्या में दर्शक झूम उठे। मंच पर पहुंचे पंजाबी सूफी गायक कंवर ग्रेवाल और हिमाचली लोकगायक कुलदीप शर्मा ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से माहौल को संगीतमय कर दिया। करीब रात आठ बजे मंच संभालते हुए कंवर ग्रेवाल ने “कर कृपा महाराज…” भजन से कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने “सामने होवे यार नाचना पैंदा है,” “वाहा… मौज फकीरा दी…” और “साईं दा नाम…” जैसे लोकप्रिय गीतों की प्रस्तुति देकर श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम के अंतिम चरण में कुलदीप शर्मा ने एक से बढ़कर एक पहाड़ी गीतों की प्रस्तुति देकर समां बांध दिया। दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट और उत्साह के साथ दोनों गायकों का भरपूर स्वागत किया।

    #BoxingChampionship2025 #BoxingInHimachal #IndianBoxingVictory #IndianSportsNews #ProBoxingIndia #RussianBoxersDefeated #ShimlaBoxingChampionship #SukhvinderSukhu #VeerbhadraSinghMemorial #YashpalBoxer
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    ARB Times Team
    • Website

    Related Posts

    Kangra Cyber Fraud: रिटायर्ड सैन्य अधिकारी को डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर 16 लाख की ठगी

    May 16, 2026

    दैनिक राशिफल 26 अप्रैल 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें

    April 26, 2026

    Shimla: रोहड़ू मेले के समापन पर विक्रमादित्य सिंह का बड़ा संदेश, विकास कार्यों को मिलेगी नई रफ्तार

    April 23, 2026

    Rohru: राज्य स्तरीय रोहड़ू मेला 2026 का भव्य आगाज़, विधायक मोहन लाल ब्राक्टा ने किया शुभारंभ

    April 19, 2026

    Rampur Bushahr: शिंगला में धूमधाम से मनाई गई भगवान परशुराम जयंती, देव मिलन बना मुख्य आकर्षण

    April 19, 2026

    Rampur Bushahr: मानव एकता दिवस 24 अप्रैल को: सेवा, समरसता और आध्यात्मिक चेतना का संदेश

    April 18, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    May 2026
    MTWTFSS
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Categories
    Archives
    About us

    ARB Times एक स्वतंत्र डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म है जिसकी शुरुआत 19 जनवरी 2024 को हिमाचल प्रदेश के रामपुर बुशहर से एक फेसबुक न्यूज चैनल के रूप में हुई। विश्वसनीयता और जनसरोकार को प्राथमिकता देते हुए, हमने 15 जनवरी 2025 को अपनी न्यूज वेबसाइट लॉन्च की। हमारा उद्देश्य केवल खबरें देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक समस्याओं सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा और प्रशासन से जुड़े मुद्दों को सामने लाना है। हमारा मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं, बल्कि जनता की आवाज बनने की जिम्मेदारी भी है।

    हमारा फोकस:

    • स्थानीय, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रासंगिक खबरें
    • जनसरोकार और विकास से जुड़े मुद्दों को उजागर करना
    • पाठकों की भागीदारी को बढ़ावा देना
    • सत्य, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पत्रकारिता

    Contact Us:

    📞 9882210413
    ✉️ editor@arbtimes.in
    ✉️ arbtimeshp@gmail.com

    Our Visitor

    1 0 8 6 9 7
    Users Today : 120
    Total Users : 108697
    Total views : 217023
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC)
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU)
    • सेंट्रल यूनिवर्सिटी हिमाचल प्रदेश (CUHP)
    • सरदार पटेल विश्वविद्यालय (SPU)
    • IGMC शिमला
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • राष्ट्रीय रोजगार सेवा (NCS)
    • हिमाचल रोजगार पोर्टल
    • HPPSC (लोक सेवा आयोग)
    • HPSSSB (कर्मचारी चयन आयोग)
    • MyGov India
    • UIDAI - आधार सेवा
    Home Top Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Privacy Policy 
    • Disclaimer
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.