Close Menu
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
एआरबी टाइम्स
Subscribe
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
एआरबी टाइम्स
राजनीति

Rampur bushahr: ननखड़ी कॉलेज का विलय छात्र विरोधी फैसला, सरकार तुरंत वापस ले निर्णय: कौल सिंह

भाजपा नेता एवं पूर्व हिमकोफेड चेयरमैन कौल सिंह ने ननखड़ी डिग्री कॉलेज के विलय के फैसले का विरोध करते हुए इसे छात्र विरोधी बताया। उन्होंने कहा कि लगभग 15 पंचायतों के छात्रों का भविष्य प्रभावित होगा और सरकार को तत्काल निर्णय वापस लेना चाहिए।
ATUL RAJBy ATUL RAJJune 6, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Facebook X (Twitter)
कौल सिंह नेगी, प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य

एआरबी टाइम्स ब्यूरो | रामपुर बुशहर

रामपुर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा नेता एवं पूर्व हिमकोफेड चेयरमैन कौल सिंह ने प्रदेश सरकार द्वारा ननखड़ी डिग्री कॉलेज के विलय के फैसले का कड़ा विरोध किया है। उन्होंने इस निर्णय को छात्र विरोधी बताते हुए इसे तुरंत वापस लेने की मांग की है।

कौल सिंह ने कहा कि ननखड़ी जैसे पहाड़ी और दुर्गम क्षेत्र में छात्रों की कम संख्या का हवाला देकर कॉलेज का विलय करना पूरी तरह अनुचित है। उन्होंने कहा कि इस फैसले से क्षेत्र की लगभग 15 पंचायतों के ग्रामीण इलाकों के गरीब और मध्यमवर्गीय छात्रों को भारी आर्थिक और मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।

उन्होंने कहा कि कॉलेज के विलय के बाद छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए दूर-दराज के क्षेत्रों में जाना पड़ेगा, जिससे उनकी पढ़ाई प्रभावित होगी और कई विद्यार्थियों के लिए शिक्षा जारी रखना मुश्किल हो जाएगा। यह सीधे तौर पर छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है।

भाजपा नेता ने कहा कि इस निर्णय से ग्रामीण और पिछड़े क्षेत्रों की शिक्षा व्यवस्था कमजोर होगी तथा आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चे उच्च शिक्षा से वंचित हो सकते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार छात्रों के शिक्षा के अधिकार का हनन कर रही है।

कौल सिंह ने सरकार से मांग की कि छात्र हित को ध्यान में रखते हुए ननखड़ी कॉलेज को यथावत रखा जाए और विलय संबंधी निर्णय को तत्काल रद्द किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने फैसला वापस नहीं लिया तो भाजपा छात्र हित में जन आंदोलन शुरू करने के लिए बाध्य होगी।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार ने सत्ता में आने के बाद व्यवस्था परिवर्तन के नाम पर रामपुर विधानसभा क्षेत्र में पूर्व भाजपा सरकार द्वारा खोले गए कई शिक्षण संस्थानों और कार्यालयों को बंद करने का काम किया है, जो जनविरोधी कदम है।

#BJPHimachal #CollegeMerger #EducationNews #HigherEducation #himachalpradesh #KaulSingh #Nankhari #RamurBJP #StudentRights #ननखड़ीकॉलेज
Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
Previous ArticleOath: उपायुक्त अनुपम कश्यप ने शिमला जिला के नवनिर्वाचित जिला परिषद सदस्यों को दिलाई शपथ
Next Article Cabinet: सरकारी भूमि पर अतिक्रमण नियमितीकरण नीति-2026 को मंजूरी, मिलेगी राहत
ATUL RAJ
  • Website

अतुल राज ARB Times के एडिटर हैं और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव रखते हैं। समसामयिक घटनाओं, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्लेषणात्मक पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए वे पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Related Posts

CPM: एचआरटीसी रामपुर डिपो में टायरों का संकट, सीपीएम ने सरकार पर साधा निशाना

July 18, 2026

Shimla : हिमाचल भाजपा ने 17 जिलों के प्रभारी और सह-प्रभारी किए नियुक्त; चेतन बरागटा को IT विभाग की कमान

July 16, 2026

Shimla : भाजपा ने चार्जशीट और जन आंदोलन समिति का किया गठन; जयराम, अनुराग समेत दिग्गज संभालेंगे मोर्चा

July 16, 2026

Rampur Bushahr: हर माह दूध की पेमेंट में देरी, कैसे चलाएं घर का खर्च: कौल सिंह नेगी

July 15, 2026

Himachal Politics: कांग्रेस सरकार के साढ़े तीन साल के कार्यकाल पर भाजपा तैयार करेगी विस्तृत चार्जशीट

July 8, 2026

Shimla : जयराम ठाकुर का कांग्रेस पर तीखा हमला: बोले- राम मंदिर जाना सुक्खू सरकार की आस्था नहीं, राजनीतिक मजबूरी

July 7, 2026

Mandi Zila Parishad: अमरू राम निर्विरोध अध्यक्ष, बोदी देवी बनीं उपाध्यक्ष

July 2, 2026

Shimla: वीबी-जी रामजी योजना पर मुख्यमंत्री जनता को गुमराह कर रहे हैं : राकेश डोगरा

June 28, 2026

Rampur Bushahr: एसजेवीएन परियोजना में संविदा कर्मचारियों का धरना तीसरे दिन भी जारी, मांगों पर वार्ता न होने से बढ़ा रोष

June 19, 2026

Rampur Bushahr: कैन में पेट्रोल-डीजल न मिलने से ठप हो रहे कृषि कार्य, सरकार दे राहत: कौल सिंह नेगी

June 16, 2026

Rampur Bushahr: खनेरी अस्पताल में एक्स-रे और अल्ट्रासाउंड सेवाएं ठप, मरीजों की बढ़ी परेशानी; कौल सिंह नेगी

June 14, 2026

Rampur Bushahr: जनता के मुद्दों पर संघर्ष तेज करेगी सीपीआई(एम), संगठन विस्तार का लिया संकल्प

June 12, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

July 2026
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031 
« Jun    
Useful links

🛡️ Government Links

  • भारत सरकार पोर्टल
  • हिमाचल प्रदेश सरकार
  • हिमाचल पुलिस
  • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
  • NIC
  • RTI Online
  • Election Commission of India

🎓 Education & Universities

  • HP University (HPU)
  • Central University HP
  • SPU Mandi
  • IGMC Shimla
  • HP Technical University

💼 Jobs & Services

  • National Career Service
  • HP Employment Portal
  • HPPSC
  • HPSSSB
  • MyGov India
  • UIDAI Aadhaar Services
Categories
Archives

Our Visitor

1 1 5 9 6 7
Users Today : 5
Total Users : 115967
Total views : 230393
Home Himachal Crime Politics
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • About us
  • Contact us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy 
  • Editorial Policy
  • Terms & Conditions
Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.