Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Tuesday, September 15
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    हिमाचल प्रदेश

    Kullu: भुभू जोत टनल: सरकार की प्राथमिकता – विक्रमादित्य सिंह

    ARB Times DeskBy ARB Times DeskApril 15, 2025Updated:November 9, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    78 वें हिमाचल दिवस के अवसर पर कुल्लू के ढालपुर मैदान में जनता को संबोधित करते लोनिवि व शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो

    कुल्लू। कुल्लू के ऐतिहासिक ढालपुर मैदान में हिमाचल दिवस का 78वां जिला स्तरीय समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह मुख्यातिथि रहे। उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर भव्य मार्च पास्ट की सलामी ली, जिसमें पुलिस, एसएसबी, आईटीबीपी, होमगार्ड, रेड क्रॉस और स्काउट्स एन्ड गाइड्स की टुकड़ियों ने भाग लिया।

    अपने संबोधन में मंत्री ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं और हिमाचल को राज्य का दर्जा दिलाने में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और पहले मुख्यमंत्री डॉ. वाई.एस. परमार के योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार पारदर्शी और उत्तरदायी प्रशासन के लिए संकल्पबद्ध है।

    उन्होंने कुल्लू जिले में पर्यटन और बागवानी की संभावनाओं को मजबूत करने की बात कही। विक्रमादित्य सिंह ने बताया कि लग वैली को कांगड़ा से जोड़ने वाली भुभू जोत टनल परियोजना को केंद्र सरकार के समक्ष रखा गया है। साथ ही बिजली महादेव और पैराग्लाइडिंग साइट को रोपवे से जोड़ने की योजना पर भी कार्य जारी है।

    पिछले दो वर्षों में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत 13 सड़कों पर 119.46 करोड़ रुपये, नाबार्ड के तहत चार सड़कों पर 26.77 करोड़ और तीन पुलों पर 19.23 करोड़ खर्च किए गए हैं। मनाली बाईपास और रांगड़ी पुल भी पूर्ण हो चुके हैं। पीएमजीएसवाई-4 के अंतर्गत 25 नई सड़कों के लिए प्रस्ताव भेजे गए हैं।

    प्रदेश में 41,543 किलोमीटर सड़कों को बढ़ाकर वर्ष 2025-26 तक 41,600 किलोमीटर से अधिक करने का लक्ष्य रखा गया है। चालू वित्त वर्ष में 252 किलोमीटर मैटलिंग, 145 किलोमीटर नई सड़कें, 12 पुलों का निर्माण और 728 किलोमीटर सड़कों का उन्नयन किया जाएगा।

    प्रदेश की 3635 बस्तियों को अब भी सड़क सुविधा से जोड़ा जाना बाकी है। इन्हें जोड़ने के लिए सरकार विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत बजट का प्रावधान कर रही है। मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 100 करोड़ और सड़क रखरखाव योजना में 60 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

    सड़क दूरी कम करने हेतु लंबे पुलों के निर्माण पर बल दिया जा रहा है। अभी तक 2502 पुलों में से 41 नए पुल पूर्ण हो चुके हैं, जबकि इस वर्ष 12 और पुलों का लक्ष्य है।

    शहरी विकास के क्षेत्र में कुल्लू नगर परिषद को राज्य और केंद्र से 741 लाख रुपये की राशि जारी की गई है। अमरुत योजना के तहत 9 परियोजनाएं पूरी हो चुकी हैं, जबकि अमरुत-2 के तहत जल स्त्रोतों के जीर्णोद्धार का कार्य जारी है। सीवरेज नेटवर्क को मजबूत करने हेतु 3.10 करोड़ रुपये की परियोजना प्रगति पर है।

    समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए और उत्कृष्ट कार्य करने वाले युवाओं, संस्थाओं व अधिकारियों को सम्मानित किया गया। समारोह में विधायक सुरिंदर शौरी, पूर्व मंत्री खिमी राम शर्मा समेत कई गणमान्य उपस्थित रहे।

    #HimachalDiwas #KulluDevelopment #HimachalNews #himachalpradesh #VikramadityaSingh #BhubuJotTunnel #RoadConnectivity #TourismHimachal #मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू #शिमला #हिमाचलप्रदेश
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleKinnaur: किन्नौर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 78वां हिमाचल दिवस समारोह
    Next Article Una : बंगाणा में जघन्य अपराध: तालाब में मिला नवजात शिशु का शव, गले में पत्थर, हत्या की आशंका
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Shimla: किशाऊ परियोजना में हिमाचल के हित सुरक्षित, 2000 करोड़ का वित्तीय बोझ लाभान्वित राज्य उठाएंगे

    September 15, 2026

    Shimla: नशा तस्करों की कमाई अब जनता की होगी : मुख्यमंत्री

    September 12, 2026

    Delhi: केंद्रीय ऊर्जा मंत्री से मिले CM सुक्खू, शानन-बैरा स्यूल समेत हिमाचल के विद्युत मुद्दे उठाए

    September 8, 2026

    Shimla: सड़क सुरक्षा और रख-रखाव को मजबूत करने के लिए अहम संशोधन : विक्रमादित्य सिंह

    September 5, 2026

    Shimla: 33 साल तक के होमगार्ड अब पुलिस भर्ती में ले सकेंगे भाग, आयु सीमा में मिली 5 साल की छूट

    August 12, 2026

    Delhi: केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर से मिले विक्रमादित्य सिंह, नए शहर और शहरी परियोजनाओं के लिए मांगा केंद्र का सहयोग

    August 7, 2026

    Delhi: विक्रमादित्य सिंह ने गडकरी से की मुलाकात, हिमाचल की सड़क परियोजनाओं पर मिली बड़ी सौगात

    August 6, 2026

    Shimla: 1000 नई ई-बसें और 100 हाइड्रोजन बसें खरीदेगी सरकार, मुख्यमंत्री ने 297 इलेक्ट्रिक बसों को दिखाई हरी झंडी

    July 30, 2026

    Shimla: 6 से 8 अगस्त तक ब्लॉक स्तर पर होंगे ‘अपना परिवार सुखी परिवार’ जन-संवाद कार्यक्रम: मुख्यमंत्री सुक्खू

    July 30, 2026

    Himachal Pradesh: हिमाचल में खनिज राजस्व में तीन वर्षों में 70% बढ़ोतरी, पर्यावरण संरक्षण के साथ वैज्ञानिक खनन पर जोर: मुख्यमंत्री

    July 29, 2026

    Himachal : लाहौल में बड़ा हादसा: संसारी-किलाड़ मार्ग पर टाटा सूमो पर गिरी चट्टान; 6 माह की बच्ची समेत सभी 13 लोगों की मौत

    July 25, 2026

    Cabinet: सुक्खू कैबिनेट का बड़ा फैसला: मानदेय में बढ़ोतरी, नई भर्तियां और कई विकास परियोजनाओं को हरी झंडी

    July 20, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    September 2026
    MTWTFSS
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930 
    « Aug    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 3 1 8 5
    Users Today : 184
    Total Users : 123185
    Total views : 242408
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.