एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए विधायकों की प्राथमिकताएं तय करने हेतु ऊना, हमीरपुर और सिरमौर जिलों के विधायकों की बैठक की अध्यक्षता की। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा वित्त वर्ष 2025-26 में नाबार्ड से 713.87 करोड़ रुपये की 73 योजनाएं स्वीकृत करवाई जा चुकी हैं। उन्होंने बताया कि इनमें से 512.31 करोड़ रुपये की 55 योजनाएं लोक निर्माण विभाग से संबंधित हैं, जबकि 201.56 करोड़ रुपये की 18 योजनाएं जल शक्ति विभाग की हैं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्वीकृत बजट का पूर्ण…
Author: ARB Times Desk
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, मंडी पुरातन परंपराओं का निर्वहन करते हुए मंडी जनपद के आराध्य बड़ा देव कमरूनाग जी ने आज शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव-2026 के लिए विधिपूर्वक प्रस्थान किया। कमरू घाटी के गोत गांव स्थित भंडार से प्रातःकाल देव वाद्य यंत्रों की मंगलध्वनि के बीच बड़ा देव कमरूनाग जी का सूरज पख्खा धंग्यारा गलू स्थित परता स्थल (थड़ा) पर पहुंचा। यहां कुछ समय विश्राम के दौरान स्थानीय श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर देवता से आशीर्वाद प्राप्त किया। बड़ा देव के पुजारी बोधराज ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि नौ दिवसीय पैदल यात्रा के उपरांत बड़ा देव कमरूनाग जी का स्वरूप…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो | शिमला Himachal BPL New Rules : हिमाचल प्रदेश सरकार ने बीपीएल (BPL) परिवारों के चयन के नियमों में अहम बदलाव किया है। नए संशोधित नियमों के तहत अब 40 प्रतिशत दिव्यांगता और मनरेगा में 80 दिन काम करने वाले परिवार भी बीपीएल सूची में शामिल हो सकेंगे। पहले दिव्यांगता की सीमा 50% और मनरेगा कार्य दिवस 100 दिन अनिवार्य था। ग्रामीण विकास विभाग के सचिव सी पालरासू की ओर से चौथे चरण के सर्वे के बाद यह अधिसूचना जारी की गई है। इस बदलाव से राज्य के हजारों नए परिवारों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिल…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर रामपुर क्षेत्र के खनेरी अस्पताल से प्राप्त सूचना के अनुसार 18 वर्षीय युवती निवासी वीपीओ देवनगर, तहसील रामपुर, जिला शिमला ने डकोलड़ के कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। जिसकी सूचना मिलते ही रामपुर पुलिस ने भी मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 05 फरवरी युवती अपने क्वार्टर में अकेली थी। जब ट्यूशन पढ़ने आने वाले बच्चे उसके कमरे पर पहुंचे तो उन्होंने खिड़की से झांककर देखा कि युवती पंखे से लटकी हुई थी। इसके बाद पड़ोसियों ने वेंटिलेटर की जाली तोड़कर दरवाजा अंदर से खोला और…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर 4 फरवरी 2026 को घोषित यूजीसी नेट (UGC-NET) परीक्षा के परिणामों में शिमला जिले के रामपुर बुशहर उपमंडल के गांव नेरी (ग्राम पंचायत देवनगर) निवासी हिमांशु भारती ने सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी प्रारंभिक शिक्षा केंद्रीय विद्यालय जाखू (शिमला) से हुई, जहां से उन्होंने 12वीं तक की पढ़ाई पूरी की। इसके पश्चात उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से समाज कार्य (Social Work) विषय में स्नातक (BSW) की डिग्री प्राप्त की। स्नातक अध्ययन के दौरान हिमांशु ने विभिन्न गैर-सरकारी संगठनों (NGOs) के साथ कार्य करते हुए विशेष रूप से…