Author: ARB Times Team

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, किन्नाैर जनजातीय जिला किन्नौर के रिकांग पिओ स्थित उपायुक्त कार्यालय के सभागार में आज कल्पा तहसील में आयोजित होने वाले राऊलाने उत्सव तथा सांगला तहसील में मनाए जाने वाले होली उत्सव की तैयारियों को लेकर एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा ने की। उपायुक्त ने दोनों उत्सवों के सफल एवं शांतिपूर्ण आयोजन के लिए सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ समयबद्ध ढंग से सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने उत्सवों के दौरान शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने पर विशेष बल दिया।…

Read More

शिमला। राज्य सरकार ने रामपुर के मझेवली गांव निवासी भूपेश कुमार धीमान को एचपीएमसी के निदेशक मंडल में गैर-सरकारी निदेशक नियुक्त किया है। बागवानी विभाग की ओर से इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है। भूपेश धीमान पूर्व में जिला परिषद सदस्य रह चुके हैं। स्थानीय समस्याओं और जनहित के मुद्दों पर उनकी निरंतर सक्रियता के चलते उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। राज्य सरकार का मानना है कि उनका किसानों से जुड़ा दृष्टिकोण उपक्रम के कार्यों को नई दिशा देगा। इससे निगम के निर्णयों में किसानों की वास्तविक जरूरतों और जमीनी परिस्थितियों को बेहतर ढंग से शामिल…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो | नई दिल्ली  सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को हिमाचल प्रदेश के लाखों बागवानों को बड़ी राहत देते हुए वन भूमि पर कथित अतिक्रमण बताकर सेब के पेड़ों को हटाने संबंधी हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के आदेश को रद्द कर दिया। शीर्ष अदालत ने कहा कि इस तरह के आदेश के दूरगामी सामाजिक और आर्थिक परिणाम होते हैं, जो समाज के हाशिए पर खड़े वर्गों और भूमिहीन लोगों को गंभीर रूप से प्रभावित कर सकते हैं। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने स्पष्ट किया कि फलदार पेड़ों को काटने से जुड़े फैसले नीतिगत दायरे में आते हैं…

Read More

♈ मेष | Mesh गर्भवती महिलाओं को आज विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है। चलते-फिरते समय लापरवाही से बचें। अतिरिक्त आय के लिए आपके रचनात्मक विचार लाभदायक सिद्ध हो सकते हैं। रुके हुए कामों के बावजूद रोमांस और घूमने-फिरने का मन बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में सतर्क रहें, क्योंकि कोई और आपके श्रम का श्रेय ले सकता है। शुभ अंक: 1शुभ रंग: नारंगी, सुनहराउपाय: माथे पर केसर का तिलक करें। ♉ वृष | Vrishabha विवादों से दूर रहें, अन्यथा सेहत प्रभावित हो सकती है। धन आवश्यक है, लेकिन रिश्तों से अधिक महत्व न दें। अतिरिक्त ऊर्जा के कारण घर में पार्टी या…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो। शिमला  राजधानी शिमला के भट्टाकुफर चौक पर 22 नवंबर को सड़क धंसने की घटना प्राकृतिक नहीं बल्कि मानवीय लापरवाही का नतीजा थी। भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण की रिपोर्ट में स्पष्ट किया गया है कि पानी की पाइपों में लंबे समय से हो रही लीकेज और टनल निर्माण के दौरान पैदा हुई वाइब्रेशन के कारण 10–15 फीट गहरा गड्‌ढा हुआ। निर्माण के दौरान की जा रही ब्लास्टिंग ने जमीन को कमजोर किया, जबकि नीचे से बहता पानी मिट्टी को खोखला करता रहा। हैरानी की बात यह है कि इन खतरों को समय रहते न तो निर्माण कंपनी ने गंभीरता से…

Read More