Author: ARB Times Desk

एआरबी टाइम्स ब्यूरो अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव 2026 के अवसर पर जिला प्रशासन मंडी द्वारा एक भव्य फोटोग्राफी प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतियोगिता के लिए प्रविष्टियां 23 फरवरी को दोपहर 3 बजे तक आमंत्रित की गई हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य शिवरात्रि महोत्सव की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, देव आगमन, पारंपरिक वाद्य यंत्रों की गूंज, धार्मिक आस्था, जनजीवन तथा मंडी के प्राकृतिक और ऐतिहासिक सौंदर्य को छायाचित्रों के माध्यम से संजोना है। प्रतियोगिता में देशभर के 15 वर्ष या उससे अधिक आयु के शौकिया एवं पेशेवर फोटोग्राफर भाग…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला हिमाचल प्रदेश के एनसीसी के बालक एवं बालिका कैडेट्स, जिन्होंने नई दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड में भाग लिया था, ने राजभवन में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर राज्यपाल ने कैडेट्स को सम्मानित किया तथा उनके उत्साहवर्धन के लिए 50 हजार रुपये की अनुदान राशि देने की घोषणा की। राज्यपाल ने कैडेट्स को बधाई देते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर उनकी भागीदारी हिमाचल प्रदेश के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और देशभक्ति की भावना के विकास में राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) की महत्वपूर्ण…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो | शिमला  Himachal PWD Room Rent Hike : हिमाचल प्रदेश सरकार ने लोक निर्माण विभाग (HPPWD) के अधीन संचालित रेस्ट हाउस और सर्किट हाउस के कमरों के किराये में वृद्धि कर दी है। विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार संशोधित दरें तुरंत प्रभाव से लागू हो गई हैं। सरकार का कहना है कि रखरखाव खर्च, सुविधाओं के उन्नयन और संचालन लागत बढ़ने के कारण यह फैसला लिया गया है। प्रदेश भर के रेस्ट हाउस को अब तीन श्रेणियों में बांटा गया है। प्रथम श्रेणी (Category A) में राजधानी शिमला, जिला मुख्यालयों और प्रमुख पर्यटन स्थलों…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो | शिमला  हिमाचल प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने सरकार की भर्ती नीति, विशेषज्ञ डॉक्टरों के सम्मान और सुपर स्पेशलिटी सेवाओं के भविष्य तीनों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। सुपर स्पेशलिटी अस्पताल चमियाना के न्यूरो सर्जरी विभाग के लिए एक डॉक्टर को एमओ सर्जरी (जॉब ट्रेनी) का ऑफर दिया गया है और मासिक मानदेय मात्र ₹33,600। बड़ी बात यह है कि यही डॉक्टर आईजीएमसी में एमसीएच (मास्टर ऑफ चिरूर्जिया) करते समय सीनियर रेजिडेंट के रूप में सरकार से ₹1.30 लाख प्रतिमाह स्टाइपेंड ले रहा था यानी विशेषज्ञता पूरी होते ही…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो | शिमला  Himachal High Court ने स्थानांतरण मामलों में बड़ा फैसला सुनाते हुए स्पष्ट किया है कि कठिन, जनजातीय और दुर्गम क्षेत्रों में निर्धारित कार्यकाल पूरा कर चुके कर्मचारियों को केवल इस आधार पर मनचाही पोस्टिंग से वंचित नहीं किया जा सकता कि संबंधित स्टेशन पर पद खाली नहीं है। अदालत ने कहा कि यह तर्क वैध नहीं है और पात्र कर्मचारी को उसकी पसंद की पोस्टिंग देने पर विचार करना ही होगा। यह आदेश कुल्लू जिले के कठिन क्षेत्र समेज स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में कार्यरत एक शारीरिक शिक्षा प्रवक्ता (DPE) की याचिका पर आया।…

Read More