Author: ARB Times Team

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, किन्नौर राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने आज किन्नौर जिले के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला निगुलसरी में आयोजित वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। मंत्री ने विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ाया और शिक्षा के महत्व पर जोर दिया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार सरकारी स्कूलों में गुणात्मक शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रयासरत है। अब पहली कक्षा से अंग्रेजी मीडियम की पढ़ाई शुरू हो चुकी है और कई स्कूलों को CBSE बोर्ड से जोड़ा जा रहा है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, मंडी उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने डीआरडीए सम्मेलन कक्ष में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज योजनाओं की समीक्षा के लिए खंड विकास अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में उन्होंने मनरेगा के तहत श्रमदिवस बढ़ाने पर विशेष फोकस करने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने कहा कि पंचायत स्तर पर व्यक्तिगत श्रेणी के जो कार्य अब तक शुरू नहीं हुए हैं, उन्हें तुरंत आरंभ करवाया जाए। इन कार्यों की नियमित समीक्षा प्रत्येक सोमवार को की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि लापरवाही बरतने वाले ग्राम रोजगार सेवकों (जीआरएस) और तकनीकी सहायकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने कहा कि क्रिसमस और नए साल के अवसर पर शिमला में बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचेंगे। ऐसे में पर्यटकों और स्थानीय लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से शोघी और तारादेवी के बीच विभिन्न स्थानों पर अस्थाई चेकपोस्ट स्थापित की जाएंगी, जहां एम्बुलेंस की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी, ताकि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित चिकित्सा सहायता दी जा सके। उन्होंने पुलिस विभाग को चेकपोस्ट के लिए उपयुक्त स्थान चिन्हित करने के निर्देश दिए। उपायुक्त जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक की अध्यक्षता कर…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला जिला शिमला में 21 दिसंबर राष्ट्रीय पोलियो टीकाकरण दिवस के अवसर पर 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के 57,010 बच्चों को ओरल पोलियो वैक्सीन पिलाई जाएगी। इसको लेकर उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में जिला टीकाकरण टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। उपायुक्त ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य भारत की पोलियो मुक्त स्थिति को बनाए रखना है। अभियान तीन से चार दिनों तक चलेगा। 21 दिसंबर को बूथ दिवस रहेगा, जिसमें तय केंद्रों पर बच्चों को दवा पिलाई जाएगी। 22 से 24 दिसंबर तक मॉप-अप राउंड चलेगा, जिसमें स्वास्थ्य कर्मी घर-घर जाकर…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय (पोक्सो कोर्ट), किन्नौर स्थित रामपुर की अदालत ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में आरोपी को दोषी करार देते हुए 20 वर्ष का कारावास और 10 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। अदालत ने पीड़िता को एक लाख रुपये मुआवजा देने के भी आदेश दिए हैं। अदालत ने आरोपी सोनी कुमार उर्फ सोनू पुत्र सीता राम, निवासी गांव बरकल, डाकघर मुनीष बाहली (देवठी), तहसील रामपुर, जिला शिमला को बीएनएस व पोक्सो अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत दोषी ठहराया। फैसले की जानकारी देते हुए उप जिला न्यायवादी कमल चंदेल…

Read More