एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर एबीवीपी रामपुर द्वारा ओपन क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में रामपुर में आयोजित पत्रकारवार्ता को संबोधित करते हुए एबीवीपी परिसर अध्यक्ष आदित्य ने बताया कि प्रदेशभर में स्वामी विवेकानंद का जन्मदिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस वर्ष विद्यार्थी परिषद उनके जन्मदिवस को खेल दिवस के रूप में मना रही है। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता का शुभारंभ 12 जनवरी को रामपुर कॉलेज मैदान में किया जाएगा। प्रतियोगिता में भाग लेने वाली इच्छुक टीमें 2 जनवरी से पहले अपना पंजीकरण करवा सकती हैं। आयोजक…
Author: ARB Times Team
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर बीस्ट आईटीटी रामपुर की ओर से 26 दिसंबर से रामपुर के नोगली स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में तीन दिवसीय मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स (एमएमए) प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में अफगानिस्तान सहित देश के विभिन्न राज्यों से करीब 200 एमएमए फाइटर भाग लेंगे। इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना और क्षेत्र में मार्शल आर्ट्स को एक नई पहचान दिलाना है। वीरवार को उपमंडलाधिकारी रामपुर हर्ष अमेंद्र सिंह ने प्रतियोगिता के पोस्टर का विधिवत विमोचन किया। इस अवसर पर उन्होंने आयोजकों को शुभकामनाएं देते…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो । बिलासपुर विश्व प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री नयना देवी जी के समीपवर्ती क्षेत्र दडोह के घने जंगलों में एक अज्ञात महिला का शव मिला है। शव की स्थिति को देखते हुए प्रथम दृष्टया इसे बेरहमी से की गई हत्या का मामला माना जा रहा है। पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच तेज कर दी है। इस खौफनाक वारदात का खुलासा तब हुआ जब एक प्रवासी व्यक्ति दडोह क्षेत्र से गुजर रहा था। पुलिस को दिए अपने बयान में उसने बताया कि जब वह गुफा पार्किंग से दडोह की ओर जाने वाले रास्ते के पास…
♈ मेष | Mesh आज क्रोध पर नियंत्रण रखना बेहद जरूरी है, क्योंकि ग़ुस्सा पारिवारिक तनाव बढ़ा सकता है। विवाहित जातक बच्चों के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें, लापरवाही से खर्च बढ़ सकता है। घरेलू मामलों को टालना नुकसानदेह होगा। प्रेम जीवन में कुछ खालीपन महसूस हो सकता है, लेकिन यह अस्थायी है। सहकर्मी सीमित सहयोग करेंगे। कारोबारी आज परिवार के साथ समय बिताना पसंद करेंगे, जिससे आपसी तालमेल मजबूत होगा। दांपत्य जीवन में बाहरी दख़ल से परेशानी हो सकती है, पर रिश्ता मजबूत रहेगा।शुभ अंक: 3शुभ रंग: केसरिया, पीलाउपाय: काले धतूरे के बीज शिवलिंग पर अर्पित करें। ♉ वृष…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, कुल्लू जिला न्यायवादी कुलभूषण गौतम ने जानकारी देते हुए बताया कि माननीय स्पेशल जज-I, कुल्लू, प्रकाश चंद राणा की अदालत ने आरोपी योगराज पुत्र भीमी राम, निवासी गांव सुखनी, डाकघर बराग्राम, तहसील मनाली, जिला कुल्लू (हिमाचल प्रदेश) को एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 के तहत दोषी ठहराया है। अदालत ने आरोपी को 12 वर्ष की कठोर कारावास और ₹1,20,000/- के जुर्माने की सजा सुनाई है। अदालत ने यह भी आदेश दिया कि जुर्माना अदा न करने की स्थिति में आरोपी को छह माह की अतिरिक्त साधारण कारावास भुगतनी होगी। जिला न्यायवादी ने बताया कि 06 फरवरी 2023…