एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला प्रदेश सरकार पेट्रोल ईंधन आधारित टैक्सियों को चरणबद्ध तरीके से इलेक्ट्रिक वाहनों में बदलने जा रही है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने परिवहन, श्रम एवं रोजगार विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि प्रथम चरण में राजीव गांधी स्टार्टअप योजना के अंतर्गत 1000 पेट्रोल टैक्सियों को ई-टैक्सियों से बदला जाएगा। मुख्यमंत्री ने बताया कि इसके लिए टैक्सी मालिकों को 40 प्रतिशत सब्सिडी प्रदान की जाएगी। परिवहन विभाग को योजना की प्रक्रिया शीघ्र पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। बदली गई पुरानी पेट्रोल टैक्सियों की स्क्रैपिंग केवल पंजीकृत स्क्रैपिंग केंद्रों में ही…
Author: ARB Times Desk
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा है कि प्रदेश सरकार राज्य के उन पात्र गरीब परिवारों को पक्का मकान उपलब्ध करवाएगी, जो अभी भी कच्चे मकानों में जीवन यापन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सुरक्षित आवास केवल एक बुनियादी आवश्यकता ही नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का सामाजिक अधिकार है और सरकार इसे सुनिश्चित करने के लिए ठोस कदम उठा रही है। मुख्यमंत्री आज यहां पंचायती राज विभाग की एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने बताया कि अतिनिर्धन परिवारों (पूअरेस्ट ऑफ द पूअर) के चयन के लिए किए गए सर्वेक्षण के…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो | नाहन Himachal Bus Hadsa : सिरमौर जिले के हरिपुरधार क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया। हरिपुरधार के पास दोपहर करीब 2:40 बजे एक ओवरलोड निजी बस अनियंत्रित होकर सड़क से लगभग 100 मीटर नीचे गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में बस चालक समेत 14 लोगों की मौत हो गई, जबकि 52 यात्री घायल हो गए हैं। कई घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे का शिकार हुई निजी बस शिमला से कुपवी की ओर जा रही थी। यह बस 37 सीटों…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर विकेश चौहान गिन्नी ने हिमाचल कंसल्टेंसी ऑर्गेनाइजेशन लिमिटेड (हिमकॉन) के प्रबंध निदेशक का कार्यभार संभाल लिया है। उनके प्रबंध निदेशक बनने से रामपुर सहित पूरे क्षेत्र व कांग्रेस में खुशी की लहर है। पदभार ग्रहण के अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, समर्थक और स्थानीय लोग मौजूद रहे, जिन्होंने गिन्नी का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर विकेश चौहान गिन्नी ने उन्हें यह अहम जिम्मेदारी सौंपने के लिए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुक्खू स्वयं एक आम कार्यकर्ता से मुख्यमंत्री पद तक पहुंचे हैं, इसलिए वे…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर नगर परिषद रामपुर द्वारा राजीव गांधी लघु दुकानदार सुख कल्याण योजना (शहरी) के अंतर्गत बुधवार को सूचना एवं जागरूकता बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी बीआर नेगी ने की। बैठक में सामुदायिक प्रबंधक, क्षेत्र के विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधि, व्यापार मंडल के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में छोटे दुकानदार उपस्थित रहे। बैठक के दौरान कार्यकारी अधिकारी ने योजना के उद्देश्य, पात्रता, लाभ तथा आवेदन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह योजना विशेष रूप से ऐसे छोटे दुकानदारों को आर्थिक राहत प्रदान करने के लिए शुरू की…