एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला हिमाचल प्रदेश में वन भूमि पर जीवन यापन करने वाले लोगों को प्रदेश सरकार बड़ी राहत देने की तैयारी में है। सरकार इन परिवारों के लिए विशेष नीति बनाने जा रही है, जिसे अंतिम रूप देकर जल्द ही केंद्र सरकार को प्रस्ताव के रूप में भेजा जाएगा। राज्य सचिवालय में मीडिया से बातचीत करते हुए राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वन भूमि पर जीवन निर्वाह करने वालों के संदर्भ में सुप्रीम कोर्ट का आदेश सकारात्मक है और इससे प्रभावित लोगों को राहत मिलेगी। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद सरकार…
Author: ARB Times Desk
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला शिमला जिले के बडियारा पुल के पास हुए ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने इस मामले में जिला कुल्लू के कसौल क्षेत्र से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसएसपी शिमला गौरव सिंह ने पत्रकार वार्ता में बताया कि पुलिस थाना चिड़गांव में अभियोग संख्या 16/2026 दिनांक 18 फरवरी 2026 को धारा 103, 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था। 18 फरवरी को 112 हेल्पलाइन पर सूचना मिली थी कि बडियारा पुल के समीप पब्बर नदी के किलोचा नाला क्षेत्र में एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा है। मौके…
🔮 मेष राशिफल आज आपका उत्साह और ऊर्जा चरम पर रह सकती है। कार्यक्षेत्र में आपकी नेतृत्व क्षमता खुलकर सामने आएगी और अधिकारी आपके काम की सराहना कर सकते हैं। यदि आप किसी नए प्रोजेक्ट या व्यवसायिक योजना की शुरुआत करना चाहते हैं, तो समय अनुकूल है। आर्थिक मामलों में अचानक लाभ मिलने के योग हैं, हालांकि अनावश्यक खर्च भी बढ़ सकते हैं, इसलिए बजट पर नियंत्रण रखें। पारिवारिक माहौल सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य के मामले में सिरदर्द या थकान महसूस हो सकती है, इसलिए पर्याप्त आराम लें और दिनचर्या संतुलित रखें। 🌿 वृषभ राशिफल आज का दिन आर्थिक दृष्टि से…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, किन्नौर जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आज उपायुक्त कार्यालय, रिकांग पिओ के सम्मेलन कक्ष में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त किन्नौर डॉ. अमित कुमार शर्मा ने की और अधिकारियों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जनता में जागरूकता फैलाने और आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने बताया कि राह वीर योजना के तहत सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों को गोल्डन आवर में तुरंत चिकित्सा उपलब्ध करवाई जाएगी। अस्पताल तक घायल को ले जाने वाले व्यक्ति को 25 हजार रुपए का सम्मान प्रदान किया जाएगा। योजना के तहत एक व्यक्ति…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला लोक निर्माण एवं शहरी मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के घणाहट्टी में एक दिवसीय प्रवास के दौरान 24 करोड़ रुपए से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया। मंत्री ने 4 करोड़ 67 लाख रुपए की लागत से राष्ट्रीय उच्च मार्ग-205 के तहत घणाहट्टी से दाड़लाघाट के बीच रिटेनिंग वाल निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। साथ ही, 37 लाख 66 हजार रुपए की लागत से घणाहट्टी बाजार में पेवर बिछाने एवं ड्रेनेज कार्य का भी शुभारंभ किया। 12 करोड़ 86 लाख रुपए की लागत से चक्कर से दाड़लाघाट के मध्य 13 किलोमीटर…