एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर अंतर्राष्ट्रीय लवी मेले में लगातार मिल रही सबलेटिंग और अनधिकृत दुकानों की शिकायतों के बाद प्रशासन ने आखिर कठोर कार्रवाई का रास्ता अपनाया। बुधवार को एसडीएम रामपुर हर्ष अमरेंद्र सिंह ने अपनी टीम के साथ मेला मैदान का अचानक निरीक्षण किया, जहां कई दुकानदार नियमों को खुलकर धता बताते मिले। निरीक्षण के दौरान कई व्यापारियों द्वारा अपनी अलॉटेड दुकानों को दूसरे लोगों को चलाने देना, बिना अनुमति दुकानें लगाना तथा गलत पहचान पत्र प्रस्तुत करने जैसी गंभीर अनियमितताएँ सामने आईं। इतना ही नहीं कुछ दुकानें तो अलॉटेड स्थान से अधिक स्थान पर मौके पर पाई…
Author: ARB Times Team
एआरबी टाइम्स ब्यूरो धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र के पहले दिन नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर तीखा राजनीतिक हमला बोला है। उन्होंने सरकार पर व्यवस्था परिवर्तन के नाम पर संवैधानिक मर्यादाओं को तार-तार करने का आरोप लगाया है। मीडिया से बातचीत करते हुए जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार पंचायत चुनाव स्थगित करने के लिए बेतुके तर्क दे रही है। एक तरफ मुख्यमंत्री दावा करते हैं कि सब कुछ तहस-नहस हो गया है, वहीं लोक निर्माण मंत्री कहते हैं कि मात्र 10-15 सड़कें ही बंद हैं। जयराम ठाकुर ने सरकार की कार्यप्रणाली…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, मंडी मंडी, 26 नवम्बर। मंडी जिले में एसआईएस इंडिया लिमिटेड, आरटीए हमीरपुर द्वारा सुरक्षा गार्ड और सुपरवाइजर के 150 पदों पर भर्ती के लिए 2 से 5 दिसम्बर तक विभिन्न रोजगार कार्यालयों में साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे। चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति हिमाचल प्रदेश व चण्डीगढ़ में होगी। यह जानकारी क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी मंडी अक्षय कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि साक्षात्कार 2 दिसम्बर को रोजगार कार्यालय बल्ह, 3 दिसम्बर को उप-रोजगार कार्यालय पधर, 4 दिसम्बर को रोजगार कार्यालय गोहर और 5 दिसम्बर को उप-रोजगार कार्यालय सुंदरनगर में प्रातः 10.30 बजे से शुरू होंगे। केवल पुरुष अभ्यर्थी इन…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर संविधान दिवस के उपलक्ष्य में विद्युत मंत्रालय एवं निगम मुख्यालय, शिमला से प्राप्त निर्देशों के अनुरूप रामपुर जल विद्युत परियोजना में आज मुख्य महाप्रबंधक बी. पी. सिंह के नेतृत्व में संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और भारत के संविधान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोबारा सुदृढ़ किया। इस अवसर पर प्रस्तावना में निहित मूलभूत सिद्धांतों—न्याय, स्वतंत्रता, समता और बंधुता—के महत्व तथा उनके पालन पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। मुख्य महाप्रबंधक बी. पी. सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि संविधान द्वारा…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला शिमला: शिमला जल प्रबंधन निगम द्वारा पाइप लाइन बिछाने के कार्य के चलते शहर के विभिन्न लिंक मार्गों पर ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है। जिला दंडाधिकारी शिमला अनुपम कश्यप ने व्हीकल एक्ट, 1988 की धारा 115 व 117 के तहत 29 नवंबर 2025 से 16 जनवरी 2026 तक विभिन्न मार्गों को निर्धारित समय के दौरान बंद रखने के आदेश जारी किए हैं। इंजीनियर-सह-अतिरिक्त महाप्रबंधक (डब्ल्यूडी) द्वारा किए गए अनुरोध के बाद यह निर्णय लिया गया है। आदेशानुसार— ढली टनल (वेस्ट पोर्टल) से भट्टाकुफर राष्ट्रीय राजमार्ग: 29 नवंबर से 15 दिसंबर 2025 तक ढली टनल…