Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Sunday, September 27
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    कुल्लू

    Kullu: निथर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के 8 पदों पर भर्ती, 20 अगस्त तक करें आवेदन

    निथर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के 8 पदों पर भर्ती। पात्र महिला अभ्यर्थी 20 अगस्त 2026 तक आवेदन करें। जानें योग्यता, आयु सीमा, मेरिट और साक्षात्कार की पूरी जानकारी।
    ATUL RAJBy ATUL RAJAugust 10, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, कुल्लू

     जिला कुल्लू के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के निर्देशों के तहत बाल विकास परियोजना निथर के अंतर्गत विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों में रिक्त पदों को भरने के लिए पात्र महिला अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। बाल विकास परियोजना अधिकारी निथर ने बताया कि परियोजना क्षेत्र में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का एक और आंगनबाड़ी सहायिका के सात पदों पर भर्ती की जाएगी।

    इन पदों के लिए केवल संबंधित क्षेत्र की पात्र स्थानीय महिला अभ्यर्थी ही आवेदन कर सकती हैं। इच्छुक अभ्यर्थी सादे कागज पर आवेदन पत्र तैयार कर सभी आवश्यक दस्तावेजों की स्वप्रमाणित प्रतियों के साथ 20 अगस्त 2026 को शाम 5 बजे तक बाल विकास परियोजना अधिकारी निथर के कार्यालय में जमा करवा सकती हैं।

    9 सितंबर को होगा साक्षात्कार

    भर्ती के लिए साक्षात्कार 9 सितंबर 2026 को सुबह 10 बजे उपमंडल अधिकारी (ना.) निरमंड के कार्यालय में आयोजित किया जाएगा। आवेदिका की आयु 20 अगस्त 2026 को 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। शैक्षणिक योग्यता न्यूनतम 10+2 पास निर्धारित की गई है। इसके अलावा परिवार की वार्षिक आय 50 हजार रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। आय प्रमाण-पत्र तहसीलदार, नायब तहसीलदार या कार्यकारी मजिस्ट्रेट द्वारा प्रतिहस्ताक्षरित होना अनिवार्य है।

    आवेदिका संबंधित आंगनबाड़ी केंद्र के पोषक क्षेत्र (Feeding Area) की सामान्य अथवा स्थायी निवासी होनी चाहिए। साथ ही उसका नाम संबंधित आंगनबाड़ी केंद्र के सर्वेक्षण रजिस्टर की परिवार सूची में दर्ज होना अनिवार्य है।

    इन आंगनबाड़ी केंद्रों में भरे जाएंगे पद

    आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का एक पद डुगा केंद्र, बागीपुल वृत्त, कोट पंचायत में भरा जाएगा।

    आंगनबाड़ी सहायिका के सात पद निम्न केंद्रों में भरे जाएंगे:

    • जांओ केंद्र, बागीपुल वृत्त, चायल पंचायत
    • अरसू केंद्र, अरसू वृत्त, अरसू पंचायत
    • बडीधार केंद्र, अरसू वृत्त, बडीधार पंचायत
    • डमैहडी केंद्र, अरसू वृत्त, बाड़ी पंचायत
    • ब्रौ केंद्र, जगातखाना वृत्त, ब्रौ पंचायत
    • बखून केंद्र, निथर वृत्त, लोट पंचायत
    • मोईंन केंद्र, निथर वृत्त, देहरा पंचायत

    25 अंकों की मेरिट से होगा चयन

    अभ्यर्थियों का चयन कुल 25 अंकों की मेरिट के आधार पर किया जाएगा। शैक्षणिक योग्यता के लिए अधिकतम 10 अंक निर्धारित हैं। 10+2 में प्राप्त अंकों के प्रतिशत के आधार पर अधिकतम 7 अंक, मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री के लिए 2 अंक और स्नातकोत्तर डिग्री के लिए 1 अतिरिक्त अंक दिया जाएगा।

    आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, बाल सेविका, बालवाड़ी अध्यापिका, नर्सरी अध्यापिका अथवा संबंधित पंचायत में सिलाई अध्यापिका/ईसीसीई के अंतर्गत शिशु पालिका के रूप में कम से कम 10 माह कार्य करने पर 1 अंक तथा अधिकतम 3 अंक दिए जाएंगे।

    40 प्रतिशत या उससे अधिक दिव्यांगता, बशर्ते अभ्यर्थी कार्य करने में सक्षम हो, पर 2 अंक मिलेंगे। एससी, एसटी और ओबीसी अभ्यर्थियों को भी 2 अंक दिए जाएंगे।

    स्टेट होम या बालिका आश्रम की प्रवासी, अनाथ, विधवा, बेसहारा, तलाकशुदा महिला तथा ऐसी विवाहित या अविवाहित लड़की जिसके माता-पिता न हों और वह अपने परिवार के साथ रह रही हो, को 3 अंक दिए जाएंगे। इसके अतिरिक्त ऐसी विवाहित महिला को 2 अंक दिए जाएंगे जिसकी एक या अधिकतम दो बेटियां हों और कोई बेटा न हो। इसके लिए संबंधित पंचायत सचिव द्वारा जारी प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।

    व्यक्तिगत साक्षात्कार के लिए 3 अंक निर्धारित किए गए हैं। साक्षात्कार के समय सभी अभ्यर्थियों को अपने सभी मूल प्रमाण-पत्र सत्यापन के लिए साथ लाने होंगे।

    #AnganwadiBharti2026 #AnganwadiHelper #AnganwadiRecruitment #AnganwadiWorker #ChildDevelopmentProject #GovernmentJobs #himachalpradesh #HimachalPradeshJobs #ICDS #Nirmand #Nithar #WomenRecruitment
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleKullu: टीबी मुक्त भारत संकल्प को पूरा करने के लिए सभी विभाग संयुक्त रूप से करें प्रयास : डॉ. रणजीत
    Next Article Blood Donation: स्वतंत्रता दिवस पर रक्तदान शिविर में 27 यूनिट रक्त एकत्र, खनेरी अस्पताल में खराब फ्रिज से व्यवस्था प्रभावित
    ATUL RAJ
    • Website

    अतुल राज ARB Times के एडिटर हैं और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव रखते हैं। समसामयिक घटनाओं, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्लेषणात्मक पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए वे पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Related Posts

    Kullu: राष्ट्रपति के प्रस्तावित कुल्लू प्रवास को लेकर सुरक्षा प्रतिबंध लागू

    September 26, 2026

    Kullu: निरमंड के जगातखाना में 30 सितंबर को होगा ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम

    September 25, 2026

    Kullu: जिला व तालुका न्यायालयों में कम खर्च में निपटेंगे मामले, कुल्लू में ‘मध्यस्थता राष्ट्र के लिए 3.0’ अभियान शुरू

    September 24, 2026

    Kullu News : आनी में बड़ा हादसा, 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार; एक ही गांव के चार लोगों की मौत

    September 22, 2026

    Lahaul News : लाहौल के सिस्सू में खाई में गिरी कार, दो लोगों की मौत; तीन घायल

    September 21, 2026

    Kullu Dussehra 2026 : गायन-नृत्य समेत सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं के लिए आवेदन शुरू, जानें कैसे करें अप्लाई

    September 20, 2026

    Kullu: उच्चतर शिक्षा को गुणवत्तापूर्ण, कौशलयुक्त और रोजगारपरक बनाने पर जोर : रोहित ठाकुर

    September 19, 2026

    Kullu News : नित्थर में 500 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो लोगों की मौत

    September 19, 2026

    Kullu: लूहरी जल विद्युत परियोजना चरण-I में स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत विभिन्न गतिविधियां आयोजित

    September 18, 2026

    Kullu: 5 अक्टूबर से कुल्लू दशहरा उत्सव के लिए विभिन्न बाजारों के प्लॉटों की नीलामी

    September 16, 2026

    Kullu News: मुख्यमंत्री अपना परिवार सुखी परिवार योजना के प्रभावी क्रियान्वयन पर विधायक ने पंचायत प्रतिनिधियों से किया संवाद

    September 15, 2026

    Kullu: पुलिस पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन निरमंड ब्लॉक की बैठक आयोजित

    September 12, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    September 2026
    MTWTFSS
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930 
    « Aug    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 4 4 2 6
    Users Today : 1
    Total Users : 124426
    Total views : 244506
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.