Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Saturday, September 26
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    रामपुर बुशहर

    Blood Donation: स्वतंत्रता दिवस पर रक्तदान शिविर में 27 यूनिट रक्त एकत्र, खनेरी अस्पताल में खराब फ्रिज से व्यवस्था प्रभावित

    स्वतंत्रता दिवस पर रामपुर में रक्तदान शिविर में 27 यूनिट रक्त एकत्र हुआ। सेना के जवानों ने भी रक्तदान किया। वहीं, खनेरी अस्पताल में दो माह से खराब फ्रिज के कारण रक्त भंडारण प्रभावित है।
    ATUL RAJBy ATUL RAJAugust 11, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    नगर परिषद रामपुर में आयोजित रक्तदान शिविर में उपस्थित आर्मी जवान व सोसायटी के पदाधिकारी

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर

    स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में नगर परिषद रामपुर और रक्तदान सेवा परिवार सोसायटी रामपुर के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए 27 यूनिट रक्तदान किया। भारतीय सेना के जवानों ने भी शिविर में पहुंचकर रक्तदान कर समाजसेवा का संदेश दिया।

    शिविर में डीएफओ रामपुर गुरहर्ष सिंह ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। जबकि कर्नल स्नेह कुमार, लेफ्टिनेंट कर्नल अमित कुमार पठानिया और नगर परिषद अध्यक्ष करण शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि रक्तदान महादान है। जरूरतमंद मरीजों के लिए समय पर उपलब्ध कराया गया रक्त जीवन बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने स्वस्थ लोगों से नियमित रूप से रक्तदान के लिए आगे आने का आह्वान किया।

    रक्तदान सेवा परिवार सोसायटी के अध्यक्ष नितेश भारती ने बताया कि संस्था का यह 62वां रक्तदान शिविर था। सोसायटी लंबे समय से रक्तदान के क्षेत्र में कार्य कर रही है और जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध करवाने के लिए प्रयासरत है। शिविर में युवाओं के अलावा विभिन्न वर्गों के लोगों ने रक्तदान किया। सेना के जवानों की भागीदारी ने भी अन्य लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया।

    दो माह से खराब है खनेरी अस्पताल का रक्त भंडारण फ्रिज

    वहीं, रक्तदान शिविर के बीच खनेरी अस्पताल में पिछले करीब दो माह से रक्त सुरक्षित रखने वाला फ्रिज खराब होने का मामला भी सामने आया है। फ्रिज खराब होने के कारण अस्पताल में रक्त भंडारण की व्यवस्था प्रभावित हो रही है। इससे रक्तदान शिविरों से एकत्र रक्त को सुरक्षित रखने में आयोजकों और स्वास्थ्य विभाग को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

    बताया जा रहा है कि मंगलवार को आयोजित रक्तदान शिविर में रक्त भंडारण की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने के कारण कुछ रक्तदाताओं को बिना रक्तदान किए ही वापस लौटना पड़ा। इससे रक्तदान के लिए पहुंचे लोगों में निराशा भी देखने को मिली। स्थानीय लोगों का कहना है कि खनेरी अस्पताल क्षेत्र का महत्वपूर्ण स्वास्थ्य संस्थान है, जहां रामपुर सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में रक्त जैसी आवश्यक चिकित्सा सुविधा के भंडारण के लिए उपलब्ध फ्रिज का लंबे समय तक खराब रहना चिंता का विषय है।

    लोगों ने अस्पताल प्रशासन से खराब फ्रिज को जल्द ठीक करवाने अथवा रक्त भंडारण के लिए वैकल्पिक व्यवस्था उपलब्ध करवाने की मांग की है, ताकि भविष्य में रक्तदान शिविरों से एकत्र रक्त को सुरक्षित रखने में परेशानी न हो और रक्तदाताओं को भी बिना रक्तदान किए वापस न लौटना पड़े।

    ये रहे मौजूद

    इस मौके पर नगर परिषद उपाध्यक्ष रोहित नेगी, पार्षद चंद्र प्रभा, सुंदर लाल, नितिका गुप्ता और उमा कुमारी सहित रक्तदान सेवा परिवार सोसायटी के संस्थापक जितेंद्र कुमार तथा पदाधिकारी विरेंद्र कुमार, पुनीत गुप्ता, अतुल कश्यप, तिलक राज, संदीप शर्मा, अखिल अग्रवाल, ज्योति लाल, अनिल मोक्टा, यशवंत शर्मा, यतिन, प्रदीप नेगी, नवरीता बदरेल, विक्की मोक्टा, राकेश राठौर, मनु मेहता और सीएल गुप्ता मौजूद रहे।

    #ARBtimes #BloodDonation #BloodDonationCamp #BloodDonationServiceFamilySociety #BloodStorage #himachalpradesh #IndependenceDay #KhneriHospital #Rampur #RampurBushahr
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleKullu: निथर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के 8 पदों पर भर्ती, 20 अगस्त तक करें आवेदन
    Next Article Citu: ठेका मजदूरों की मांगों पर एसजेवीएन प्रबंधन से सकारात्मक वार्ता, वर्दी और धुलाई भत्ता बढ़ा
    ATUL RAJ
    • Website

    अतुल राज ARB Times के एडिटर हैं और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव रखते हैं। समसामयिक घटनाओं, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्लेषणात्मक पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए वे पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Related Posts

    Rampur Bushahr: कशोली स्कूल में स्वच्छ भारत मिशन पर निबंध प्रतियोगिता, 40 विद्यार्थियों ने लिया भाग

    September 25, 2026

    Rampur Bushahr: मुख्यमंत्री के 28 सितंबर के रामपुर दौरे को लेकर ब्लॉक कांग्रेस की बैठक, तैयारियों को दिया अंतिम रूप

    September 25, 2026

    Education: नासा के एस्टेरॉयड सर्च अभियान में झाकड़ी स्कूल की बड़ी उपलब्धि, छात्रों ने खोजे दो संभावित क्षुद्रग्रह

    September 25, 2026

    Rampur Bushahr: तलाई और बद्राश में रामपुर एचपीएस ने आयोजित किया ‘स्वच्छ फूड स्ट्रीट’ कार्यक्रम

    September 24, 2026

    Rampur Bushahr: 28 मुख्यमंत्री काशापाट में, जिला प्रशासन ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा

    September 24, 2026

    Rampur Bushahr: बिजली दरों में बढ़ोतरी और स्मार्ट मीटर के फैसले पर पुनर्विचार का आग्रह, बढ़ती महंगाई से पेंशनर्स की बढ़ी परेशानी

    September 23, 2026

    Rampur Bushahr: रामपुर एचपीएस ने स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत बायल गांव में चलाया सफाई अभियान

    September 23, 2026

    Rampur Bushahr News : मशनू में खेत में काम कर रहे बुजुर्ग पर झपटा भालू, सिर-पैरों पर आई गंभीर चोटें

    September 20, 2026

    Rampur Bushahr News : अंडर-14 छात्रा वर्ग की जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू, मार्चपास्ट में सराहन ब्लॉक अव्वल

    September 20, 2026

    Rampur Bushahr News : दत्तनगर में रामपुर एचपीएस का स्वच्छता अभियान, ब्लैक स्पॉट से हटाया कचरा

    September 20, 2026

    SJVNL: स्वच्छता पखवाड़े के तहत नाथपा झाकड़ी में एनएच-05 की सफाई, कर्मचारियों ने दिया स्वच्छता का संदेश

    September 19, 2026

    Rampur Bushahr: गानवी में 120 फीट लंबे डीडीआर बेली ब्रिज की लॉन्चिंग शुरू, 25 सितंबर तक पूरा होने की उम्मीद

    September 19, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    September 2026
    MTWTFSS
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930 
    « Aug    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 4 3 0 2
    Users Today : 0
    Total Users : 124302
    Total views : 244295
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.