Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Friday, September 25
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    रामपुर बुशहर

    Citu: ठेका मजदूरों की मांगों पर एसजेवीएन प्रबंधन से सकारात्मक वार्ता, वर्दी और धुलाई भत्ता बढ़ा

    रामपुर हाइड्रो पावर स्टेशन के ठेका मजदूरों की मांगों पर एसजेवीएन प्रबंधन से सकारात्मक वार्ता हुई। वर्दी व धुलाई भत्ता बढ़ाने समेत बोनस पर बनी सहमति।
    ATUL RAJBy ATUL RAJAugust 11, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर

    रामपुर हाइड्रो पावर स्टेशन 412 मेगावाट कॉन्ट्रेक्ट वर्कर्स यूनियन (संबंधित सीटू) और एसजेवीएन प्रबंधन के बीच ठेका मजदूरों की लंबे समय से लंबित मांगों को लेकर मंगलवार को महत्वपूर्ण समझौता वार्ता हुई। वार्ता में कई मांगों पर सकारात्मक सहमति बनी। यूनियन ने इसे मजदूरों की एकजुटता और लंबे समय से किए जा रहे संघर्ष की महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया है।

    सीटू शिमला जिला अध्यक्ष कुलदीप डोगरा, महासचिव अमित, यूनियन अध्यक्ष प्रमोद, उपाध्यक्ष नीलदत्त शर्मा और महासचिव तिलक राज ने बताया कि ठेका मजदूरों की विभिन्न मांगों को लेकर यूनियन लंबे समय से एसजेवीएन प्रबंधन के साथ वार्ता कर रही थी। यूनियन ने 23 मार्च 2026 को प्रबंधन को 10 सूत्रीय मांगपत्र सौंपा था। इसमें ग्रेच्युटी भुगतान, कार्य की प्रकृति के अनुसार पद एवं वेतन निर्धारण, पदोन्नति नीति, वार्षिक इंक्रीमेंट, वर्दी भत्ता, बोनस, स्पेशल अलाउंस, यात्रा भत्ता, मेडिकल अलाउंस और धुलाई भत्ता सहित अन्य मांगें शामिल थीं।

    मांगों पर अपेक्षित कार्रवाई नहीं होने पर यूनियन ने एक जून से लंच टाइम में विरोध प्रदर्शन शुरू किया था। इसके बाद 23 जुलाई को एक दिवसीय हड़ताल का निर्णय लिया गया। सहायक श्रम आयुक्त, चंडीगढ़ के हस्तक्षेप के बाद 21 जुलाई को चंडीगढ़ में प्रबंधन और यूनियन के बीच वार्ता हुई, लेकिन इसमें ठोस सहमति नहीं बन सकी। इसके बाद यूनियन ने छह अगस्त को हड़ताल करने का निर्णय लिया था।

    यूनियन के अनुसार, प्रबंधन के अनुरोध पर 11 अगस्त को दोबारा वार्ता आयोजित की गई। इसमें संविदा कर्मचारियों के वर्दी भत्ते को 7,200 रुपये से बढ़ाकर 8,500 रुपये वार्षिक करने पर सहमति बनी। यह बढ़ोतरी 1 अक्टूबर 2026 से लागू होगी। इसी तरह धुलाई भत्ते को 120 रुपये से बढ़ाकर 150 रुपये प्रतिमाह करने पर भी सहमति बनी है। वार्ता में 21 हजार रुपये प्रतिमाह से अधिक वेतन पाने वाले संविदा कर्मचारियों को भी बोनस देने पर सहमति बनी। यह व्यवस्था 1 जुलाई 2026 से लागू होगी। इसके अलावा कार्य की प्रकृति के आधार पर कौशल श्रेणियों के वर्गीकरण को लेकर इसी सप्ताह समीक्षा बैठक आयोजित करने पर सहमति बनी है। यूनियन की अन्य लंबित मांगों पर भी प्रबंधन ने विचार करने का आश्वासन दिया है।

    यूनियन नेताओं ने कहा कि वार्ता में मिली प्रगति मजदूरों की एकजुटता और लगातार संघर्ष का परिणाम है। हालांकि, ग्रेच्युटी भुगतान तथा कार्य की प्रकृति के अनुसार पद एवं वेतन निर्धारण सहित कई महत्वपूर्ण मांगें अभी भी लंबित हैं। यूनियन ने उम्मीद जताई कि प्रबंधन इन मांगों पर भी जल्द सकारात्मक निर्णय लेगा।

    यूनियन ने स्पष्ट किया कि ठेका मजदूरों के सम्मानजनक अधिकारों और जायज मांगों के लिए संघर्ष आगे भी जारी रहेगा।

    #ARBtimes #Bonus #CITU #ContractWorkers #HimachalNews #himachalpradesh #RampurBushahr #RampurHydroPower #SJVN #SJVNManagement #ठेकामजदूर #धुलाईभत्ता #मजदूरमांगें #रामपुरबुशहर #रामपुरहाइड्रोपावर #वर्दीभत्ता #सीटू
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleBlood Donation: स्वतंत्रता दिवस पर रक्तदान शिविर में 27 यूनिट रक्त एकत्र, खनेरी अस्पताल में खराब फ्रिज से व्यवस्था प्रभावित
    Next Article Rampur Bushahr: जीबी पंत महाविद्यालय रामपुर में डिजिटल अटेंडेंस और लाइब्रेरी मैनेजमेंट सिस्टम पर ओरिएंटेशन
    ATUL RAJ
    • Website

    अतुल राज ARB Times के एडिटर हैं और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव रखते हैं। समसामयिक घटनाओं, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्लेषणात्मक पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए वे पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Related Posts

    Rampur Bushahr: कशोली स्कूल में स्वच्छ भारत मिशन पर निबंध प्रतियोगिता, 40 विद्यार्थियों ने लिया भाग

    September 25, 2026

    Rampur Bushahr: मुख्यमंत्री के 28 सितंबर के रामपुर दौरे को लेकर ब्लॉक कांग्रेस की बैठक, तैयारियों को दिया अंतिम रूप

    September 25, 2026

    Education: नासा के एस्टेरॉयड सर्च अभियान में झाकड़ी स्कूल की बड़ी उपलब्धि, छात्रों ने खोजे दो संभावित क्षुद्रग्रह

    September 25, 2026

    Rampur Bushahr: तलाई और बद्राश में रामपुर एचपीएस ने आयोजित किया ‘स्वच्छ फूड स्ट्रीट’ कार्यक्रम

    September 24, 2026

    Rampur Bushahr: 28 मुख्यमंत्री काशापाट में, जिला प्रशासन ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा

    September 24, 2026

    Rampur Bushahr: बिजली दरों में बढ़ोतरी और स्मार्ट मीटर के फैसले पर पुनर्विचार का आग्रह, बढ़ती महंगाई से पेंशनर्स की बढ़ी परेशानी

    September 23, 2026

    Rampur Bushahr: रामपुर एचपीएस ने स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत बायल गांव में चलाया सफाई अभियान

    September 23, 2026

    Rampur Bushahr News : मशनू में खेत में काम कर रहे बुजुर्ग पर झपटा भालू, सिर-पैरों पर आई गंभीर चोटें

    September 20, 2026

    Rampur Bushahr News : अंडर-14 छात्रा वर्ग की जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू, मार्चपास्ट में सराहन ब्लॉक अव्वल

    September 20, 2026

    Rampur Bushahr News : दत्तनगर में रामपुर एचपीएस का स्वच्छता अभियान, ब्लैक स्पॉट से हटाया कचरा

    September 20, 2026

    SJVNL: स्वच्छता पखवाड़े के तहत नाथपा झाकड़ी में एनएच-05 की सफाई, कर्मचारियों ने दिया स्वच्छता का संदेश

    September 19, 2026

    Rampur Bushahr: गानवी में 120 फीट लंबे डीडीआर बेली ब्रिज की लॉन्चिंग शुरू, 25 सितंबर तक पूरा होने की उम्मीद

    September 19, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    September 2026
    MTWTFSS
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930 
    « Aug    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 4 2 9 9
    Users Today : 276
    Total Users : 124299
    Total views : 244292
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.