Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    एआरबी टाइम्स
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    Subscribe
    एआरबी टाइम्स
    रामपुर बुशहर

    Rampur Faag Mela : देव विदाई के साथ चार दिवसीय मेला संपन्न, नाटी में बूढ़ा सरौहणी देवता के देवलु अव्वल

    Rampur Faag Mela: रामपुर बुशहर में चार दिवसीय ऐतिहासिक फाग मेला देव विदाई के साथ संपन्न हुआ। नाटी प्रतियोगिता में बूढ़ा सरौहणी देवता के देवलुओं ने शानदार प्रस्तुति देकर पहला स्थान हासिल किया।
    ARB Times DeskBy ARB Times DeskMarch 9, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो |  रामपुर बुशहर  

    राज दरबार में आयोजित ऐतिहासिक चार दिवसीय फाग मेला रविवार को देव विदाई के साथ समाप्त हो गया। मेला आयोजक नगर परिषद की ओर से नजराना राशि देकर देवी-देवताओं को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। इस बार जिला स्तरीय मेले में शिमला और कुल्लू जिले के 20 देवी-देवता पहुंचे थे। पिछले दिनों दिनों की तरह आखिरी दिन भी देव दर्शन के लिए राज दरबार में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। लोगों ने न सिर्फ देवताओं से सुख शांति का आशीर्वाद लिया, बल्कि देवलुओं के साथ नाटी भी डाली।

    रविवार को दोपहर बाद राज महल परिसर में मेला कमेटी ने बारी-बारी से सभी देवी-देवताओं को नजराना राशि भेंट कर विदा किया गया। नगर परिषद ने सभी देवी-देवताओं को कुल चार लाख रुपये से अधिक की नजराना राशि भेंट की गई। इससे पहले सुबह शहर के अलग-अलग मंदिरों मेें ठहरे देवी-देवता एनएच-5 से यात्रा कर राज दरबार परिसर पहुंचे। यहां वाद्ययंत्रों की धुनों पर दिनभर नाटी का दौर चलता रहा। चार दिनों तक चले इस सांस्कृतिक मेले में क्षेत्र की समृद्ध देव संस्कृति, लोक परंपराएं और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला।

    बूढ़ा सरौहणी देवता के देवलुओं की नार्टी रही सबसे अच्छी

    फाग मेले के दौरान जिन देवी-देवताओं के देवलुओं ने शोभायात्रा समेत दरबार परिसर में पारंपरिक नृत्य प्रस्तुत किया। वाद्ययंत्र, पारंपरिक वेशभूषा और विशाल नाटी सजाने पर कुल्लू जिले के बागा सराहन के इष्ट देवता बूढ़ा सरौहणी को 5,500 रुपये का प्रथम पुरस्कार दिया गया। वहीं देवता साहिब धारा सरघा को 3,500 रुपये का द्वितीय पुरस्कार मिला। जबकि देवता साहिब कमडाली, देवता डाबर कुंडू और नव दुर्गा माता गांवबील को 2,500 रुपये का संयुक्त तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया।

    #DevCulture #DevNati #DevSanskriti #FaagMelaRampur #HimachalCulture #HimachalDevta #HimachalFestival #HimachalNews #himachalpradesh #IndianCulture #LocalFestival #RampurBushahr #RampurFaagMela #ShimlaNews #TraditionalNati
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleMandi News : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर मेधावी छात्राओं और महिलाओं को किया सम्मानित
    Next Article दैनिक राशिफल 10 मार्च 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Rampur Bushahr: रामपुर में LPG बुकिंग नियमों पर सवाल, पूर्व पार्षद ध्रुव शर्मा ने मांगी समान व्यवस्था

    August 17, 2026

    Rampur Bushahr: परियोजना प्रभावित किसानों की लंबित मांगों को लेकर 25 अगस्त को निरमंड में प्रदर्शन

    August 14, 2026

    Rampur Bushahr: रामपुर में होगा जिला कार्यकारिणी का चुनाव, ब्राह्मण गांवों का दौरा करेगी ब्राह्मण सभा

    August 13, 2026

    Citu: ठेका मजदूरों की मांगों पर एसजेवीएन प्रबंधन से सकारात्मक वार्ता, वर्दी और धुलाई भत्ता बढ़ा

    August 11, 2026

    Blood Donation: स्वतंत्रता दिवस पर रक्तदान शिविर में 27 यूनिट रक्त एकत्र, खनेरी अस्पताल में खराब फ्रिज से व्यवस्था प्रभावित

    August 11, 2026

    Rampur Bushahr: श्रावण मास में विद्यार्थियों ने किया हवन, ‘ॐ’ नाम के महत्व का दिया संदेश

    August 10, 2026

    Rampur Bushahr: रामपुर नगर परिषद में पिछले पांच सालों के कार्यों की होगी समीक्षा-करण शर्मा

    August 9, 2026

    Job: नगर परिषद रामपुर के दो क्रेच केंद्रों में क्रेच हेल्पर भर्ती, 22 अगस्त तक करें आवेदन

    August 6, 2026

    Rampur Bushahr: पशु चिकित्सा अधिकारियों ने ACPS और NPA बहाल करने की उठाई मांग, विधायक नंद लाल को सौंपा ज्ञापन

    August 6, 2026

    Forest: रामपुर में सितंबर में 27वीं हिमाचल प्रदेश वन खेलकूद एवं कर्तव्य प्रतियोगिता, 23 साल बाद मिली मेजबानी

    August 6, 2026

    Rampur Bushahr: एचपीयू में सम्मानित हुए रामपुर के रोनी राणा, राष्ट्रीय वाद-विवाद प्रतियोगिता में रजत पदक जीतकर बढ़ाया प्रदेश का मान

    August 5, 2026

    Rampur Bushahr: सुंडा–स्नेई मार्ग पर भूस्खलन का बढ़ता खतरा, समाधान तलाशने मौके पर पहुंची विभागीय टीम

    August 5, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    August 2026
    MTWTFSS
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31 
    « Jul    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 1 8 7 3 9
    Users Today : 125
    Total Users : 118739
    Total views : 235134
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.