Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    एआरबी टाइम्स
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    Subscribe
    एआरबी टाइम्स
    क्राइम

    Sirmaur : नाहन में कैदी को ला रही पुलिसकर्मियों की गाड़ी ने महिला को कुचला, मौके पर ही मौत

    हिमाचल के नाहन-कुम्हारहट्टी NH पर कैदी को कोर्ट से ला रही पुलिसकर्मियों की गाड़ी ने सड़क किनारे बैठी महिला को कुचला, मौके पर मौत। जवानों पर नशे में होने का आरोप, खून-पेशाब के सैंपल फोरेंसिक जांच के लिए भेजे गए।
    ARB Times DeskBy ARB Times DeskJuly 18, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, नाहन | हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में नाहन-कुम्हारहट्टी राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार शाम एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। सोलन की अदालत में एक कैदी की पेशी करवाकर नाहन जेल लौट रहे पुलिस जवानों की गाड़ी ने सड़क किनारे बैठी एक महिला को बेरहमी से कुचल दिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतका की पहचान बाला देवी (45) निवासी गांव निहोग (बनेठी) के रूप में हुई है। वह स्कूल में मिड-डे मील कर्मी के तौर पर कार्यरत थीं।

    मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस लाइन नाहन के कांस्टेबल हेनरी और छठी आईआरबीएन (IRBn) के कांस्टेबल अजय विशेष न्यायाधीश सोलन की अदालत में एक कैदी की पेशी भुगतवाकर वापस लौट रहे थे। शाम करीब 4 बजे जब उनकी गाड़ी (HP-71A-3030) निहोग (बनेठी) के पास पहुंची, तो चालक कांस्टेबल हेनरी ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया। वाहन चला रहे कांस्टेबल की लापरवाही के कारण बेकाबू गाड़ी सड़क किनारे अपने पशु चरा रही बाला देवी को रौंदते हुए पैरापिट और बिजली के खंभे से जा टकराई।

    जवानों पर नशे का आरोप, कैदी का बयान दर्ज करने की मांग

    इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे इलाके में भारी आक्रोश फैल गया। मेडिकल कॉलेज नाहन और घटनास्थल पर बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण और परिजन इकट्ठा हो गए। ग्रामीणों ने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और आरोप लगाया कि गाड़ी में सवार दोनों पुलिसकर्मी घटना के समय भारी नशे की हालत में थे। आक्रोशित लोगों ने आरोपी जवानों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई करने और गाड़ी में मौजूद चश्मदीद कैदी के बयान तुरंत दर्ज करने की मांग उठाई है। मामले की गंभीरता और जनता के गुस्से को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मेडिकल कॉलेज नाहन पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार और ग्रामीणों से मुलाकात कर उन्हें शांत कराया और निष्पक्ष कार्रवाई का पूरा भरोसा दिया।

    “परिजनों के आरोपों को पूरी गंभीरता से लिया जा रहा है। मामले की निष्पक्ष जांच के लिए दोनों आरोपी पुलिस जवानों के खून और पेशाब के नमूने ले लिए गए हैं, जिन्हें फॉरेंसिक जांच के लिए लैब भेजा गया है। मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है, वहीं कैदी को नाहन जेल शिफ्ट कर दिया गया है।” योगेश रोल्टा, एएसपी 

    #ARBtimes #HimachalNews #HimachalPolice #NahanAccident #NahanKumharhattiNH #PoliceNegligence #RoadAccident #SirmaurNews
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleAaj Ka Rashifal : आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि तक का सटीक भविष्यफल, शुभ अंक, शुभ रंग और आसान उपाय
    Next Article Shimla : पुलिस ने होटल में दबिश देकर पंजाब के 3 नशा तस्कर दबोचे; शोघी में 10 ग्राम चिट्टे के साथ रामपुर का युवक गिरफ्तार
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Solan : एक लाख की रिश्वत लेते महिला पटवारी गिरफ्तार, लैंड वैल्यू प्रमाणपत्र बनाने के एवज में मांगी थी रकम

    September 1, 2026

    Solan : नालागढ़ पुलिस स्टेशन आईईडी धमाका: एनआईए ने तीन और आरोपियों को किया गिरफ्तार

    September 1, 2026

    Crime: लापता बालिका को पुलिस ने आनी के टांडी से सुरक्षित बरामद किया

    August 28, 2026

    Crime: झाकड़ी में 3.29 ग्राम चिट्टा बरामद, तीन युवक गिरफ्तार

    August 26, 2026

    Kangra : ‘यहां मन नहीं लगता’… पति को मैसेज कर 5 लाख के गहने और 50 हजार लेकर नवविवाहिता फरार

    August 25, 2026

    Forest: ननखड़ी में कायल के 41 स्लिपर बरामद होने से मचा हड़कंप, जंगल में सर्च अभियान जारी

    August 24, 2026

    Shimla : HRTC का अनुबंध कर्मचारी 4.50 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार, रोहड़ू के अणु में पुलिस की कार्रवाई

    August 24, 2026

    Kinnaur: किन्नौर में दर्दनाक सड़क हादसा, 125 मीटर गहरी खाई में गिरी स्विफ्ट; चालक की मौत

    August 23, 2026

    Shimla: सुन्नी उपमंडल के चाबा के समीप ऑटो रिक्शा नदी में गिरा, चालक की मौत

    August 23, 2026

    Sirmaur : शादी से एक दिन पहले लाख-दो लाख के गहने और 31 हजार लेकर गायब हुई दुल्हन और उसकी मां

    August 23, 2026

    नशे की काली कमाई पर पुलिस का वार, ऊना में तस्कर की 85.75 लाख की संपत्ति फ्रीज

    August 21, 2026

    Sirmaur : एक लाख सरकारी नौकरियां और पांच लाख रोजगार की गारंटी झूठी निकली : डॉ. बिंदल

    August 20, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    September 2026
    MTWTFSS
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930 
    « Aug    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 1 4 6 1
    Users Today : 40
    Total Users : 121461
    Total views : 239242
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.