Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    एआरबी टाइम्स
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    Subscribe
    एआरबी टाइम्स
    राजनीति

    Rampur Bushahr: दतनगर में 23 अप्रैल को दूध उत्पादकों का बड़ा प्रदर्शन, मांगों को लेकर गांव-गांव बैठकों का दौर

    हिमाचल दूध उत्पादक संघ के आह्वान पर 23 अप्रैल 2026 को दतनगर में प्रदर्शन होगा। दूध के उचित दाम, समय पर भुगतान और पशु चिकित्सा सुविधाओं की मांग को लेकर विभिन्न ब्लॉकों में बैठकें आयोजित की जा रही हैं।
    ATUL RAJBy ATUL RAJApril 14, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    दूध उत्पादक संघ की बैठक में शामिल दूध उत्पादक महिलाएं व अन्य

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो | रामपुर बुशहर
    हिमाचल दूध उत्पादक संघ के आह्वान पर 23 अप्रैल को दतनगर में दूध उत्पादकों की मांगों को लेकर प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। इस प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए निरमंड, रामपुर, आनी, करसोग, छतरी, नारकंडा और ननखड़ी ब्लॉकों के गांव-गांव में बैठकों का आयोजन किया जा रहा है।

    हिमाचल किसान सभा के राज्य सचिव देवकी नंद, दूध उत्पादक संघ के संयोजक प्रेम चौहान और सह संयोजक रणजीत ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा बजट में दूध के दाम बढ़ाए जाने का संघ स्वागत करता है। हालांकि, उन्होंने कहा कि इसके बावजूद ग्रामीण स्तर पर दूध उत्पादकों को उचित मूल्य नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने बताया कि कई सोसायटियों में दूध की गुणवत्ता मापने वाली मशीनों की कमी है, जिसके चलते सही मूल्य निर्धारण नहीं हो पा रहा। इसके अलावा दूध की भुगतान प्रक्रिया में भी देरी हो रही है, जहां कई बार दो-दो महीने बाद भुगतान मिल रहा है। इससे दूध उत्पादकों को अपने परिवार के भरण-पोषण में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

    संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि इन मुद्दों को दतनगर में मिल्क फेडरेशन के समक्ष भी उठाया गया है, लेकिन अब तक न तो सरकार और न ही मिल्क फेडरेशन द्वारा कोई ठोस कदम उठाया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि पशु औषधालयों में डॉक्टरों के खाली पद होने के कारण पशुपालकों को अतिरिक्त परेशानी झेलनी पड़ रही है। ऐसे में 23 अप्रैल को होने वाले प्रदर्शन में इन सभी ब्लॉकों से हजारों की संख्या में दूध उत्पादकों के शामिल होने की उम्मीद है।

    #DairyFarmers #DatnagarProtest #FarmersIssue #HimachalNews #himachalpradesh #MilkProducers #MilkRate #RuralEconomy
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleShimla : केएनएच से गायनी ओपीडी शिफ्ट करने पर महिलाओं का विरोध, सरकार के खिलाफ प्रदर्शन
    Next Article Kumarsain Opium Case : कंडाघाट से 2.039 किलो अफीम के साथ महिला गिरफ्तार
    ATUL RAJ
    • Website

    अतुल राज ARB Times के एडिटर हैं और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव रखते हैं। समसामयिक घटनाओं, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्लेषणात्मक पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए वे पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Related Posts

    Rampur Bushahr: रामपुर-ननखड़ी में सी-ग्रेड सेब खरीद शुरू न होने पर भाजपा का सरकार पर हमला, हिमफेड की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल

    August 7, 2026

    Rampur Bushahr: एलएचईपी प्रभावित किसानों ने लंबित मांगों पर तेज किया आंदोलन, 10 अगस्त के जेल भरो प्रदर्शन की बनाई रणनीति

    August 5, 2026

    Shimla : राजधानी में भाजपा विधायक दल की बैठक, मानसून सत्र और सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन की रणनीति पर मंथन

    August 5, 2026

    Shimla: विकास यात्रा पर जयराम ठाकुर का सवाल, बोले- सिर्फ सुक्खू सरकार का नहीं, सभी का योगदान दिखाएं

    August 4, 2026

    Shimla : जयराम ठाकुर का सुक्खू सरकार पर बड़ा हमला: विश्वविद्यालयों की फीस बढ़ाकर छात्रों और अभिभावकों को कर रही परेशान

    August 4, 2026

    Rampur Bushahr: लुहरी हाइड्रो प्रोजेक्ट प्रभावित किसानों की बैठक, लंबित मांगों पर आंदोलन तेज करने का ऐलान

    July 31, 2026

    Rampur Bushahr: रामपुर में कांग्रेस की विरोध रैली, नीट पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था पर केंद्र सरकार को घेरा

    July 27, 2026

    Shimla : जयराम का सुक्खू सरकार पर तीखा हमला: विदाई का बिगुल बज चुका, जनआंदोलन से सड़कों पर उतरेगी भाजपा

    July 25, 2026

    CPM: एचआरटीसी रामपुर डिपो में टायरों का संकट, सीपीएम ने सरकार पर साधा निशाना

    July 18, 2026

    Shimla : हिमाचल भाजपा ने 17 जिलों के प्रभारी और सह-प्रभारी किए नियुक्त; चेतन बरागटा को IT विभाग की कमान

    July 16, 2026

    Shimla : भाजपा ने चार्जशीट और जन आंदोलन समिति का किया गठन; जयराम, अनुराग समेत दिग्गज संभालेंगे मोर्चा

    July 16, 2026

    Rampur Bushahr: हर माह दूध की पेमेंट में देरी, कैसे चलाएं घर का खर्च: कौल सिंह नेगी

    July 15, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    August 2026
    MTWTFSS
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31 
    « Jul    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 1 8 5 9 9
    Users Today : 27
    Total Users : 118599
    Total views : 234923
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.