Close Menu
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Facebook X (Twitter) Instagram
एआरबी टाइम्स
Subscribe
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
एआरबी टाइम्स
स्वास्थ्य

Himachal Ambulance Workers Protest : आज रात 8 बजे से 108-102 कर्मियों की हड़ताल, सेवाएं होंगी प्रभावित

Himachal Ambulance Workers Protest के तहत 108-102 कर्मी आज रात 8 बजे से हड़ताल पर जा रहे हैं। 11 अप्रैल तक स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित रहने की आशंका।
ARB Times DeskBy ARB Times DeskApril 5, 2026Updated:April 13, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit Email
Follow Us
Facebook X (Twitter)

एआरबी टाइम्स ब्यूरो | शिमला 

हिमाचल प्रदेश में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित होने की आशंका बढ़ गई है। राज्य स्तरीय एंबुलेंस कांट्रेक्ट यूनियन ने 108 और 102 एंबुलेंस कर्मियों की राज्यव्यापी हड़ताल का एलान किया है। यह हड़ताल 5 अप्रैल यानी आज शाम 8 बजे से शुरू होकर 11 अप्रैल की सुबह 8 बजे तक जारी रहेगी।

इस हड़ताल के चलते प्रदेशभर में मरीजों, खासकर आपातकालीन स्थिति में इलाज के लिए एंबुलेंस सेवाओं पर निर्भर लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य विभाग के लिए भी यह स्थिति चुनौतीपूर्ण बन सकती है। यूनियन के अनुसार, 6 से 10 अप्रैल तक शिमला में एंबुलेंस कर्मियों की ओर से 120 घंटे का दिन-रात महापड़ाव आयोजित किया जाएगा। यह आंदोलन सीटू के आह्वान पर किया जा रहा है। कर्मचारियों का कहना है कि उनकी लंबे समय से लंबित मांगों पर न तो सरकार और न ही कंपनी द्वारा कोई ठोस कदम उठाया गया है।

50 कर्मचारियों को बिना किसी ठोस वजह से नौकरी से निकाला

यूनियन के महासचिव बालकराम ने बताया कि कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में न्यूनतम वेतन की गारंटी, नौकरी की सुरक्षा और बकाया भुगतान शामिल हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी द्वारा करीब 50 कर्मचारियों को बिना किसी ठोस कारण के नौकरी से निकाल दिया गया, जिससे कर्मचारियों में रोष है। इसके अलावा, कर्मचारियों ने मानसिक और प्रशासनिक प्रताड़ना का भी आरोप लगाया है। उनका कहना है कि वेतन विसंगतियों को दूर नहीं किया जा रहा और बार-बार मांग उठाने के बावजूद कोई समाधान नहीं निकाला गया।

11 दिन पहले नोटिस देने के बावजूद नहीं मानीं गई मांगें

यूनियन ने यह भी स्पष्ट किया कि हड़ताल का नोटिस सरकार को 14 दिन पहले ही दे दिया गया था, लेकिन इस दौरान न तो सरकार और न ही संबंधित कंपनी की ओर से बातचीत के लिए कोई पहल की गई। ऐसे में कर्मचारियों ने मजबूरी में हड़ताल का रास्ता अपनाया है।यदि समय रहते कोई समाधान नहीं निकाला गया, तो आने वाले दिनों में प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाएं गंभीर रूप से प्रभावित हो सकती हैं। खासतौर पर ग्रामीण और दूरदराज क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को इसका सबसे अधिक असर झेलना पड़ सकता है, जहां एंबुलेंस सेवाएं जीवनरक्षक भूमिका निभाती हैं।

#102Ambulance #108Ambulance #AmbulanceStrike #AmbulanceWorkersProtest #BreakingNews #HealthServices #HimachalNews #ShimlaNews
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Tumblr Telegram Email
Previous ArticleKangra Earthquake Mockdrill : भूकंप आए तो क्या करें? बिलासपुर में मॉक ड्रिल से लोगों को सिखाए गए उपाय
Next Article दैनिक राशिफल 06 अप्रैल 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें
ARB Times Desk
  • Website

Related Posts

Shimla: नशा मुक्त हिमाचल के निर्माण में हर नागरिक की सहभागिता जरूरी : जगत सिंह नेगी

June 26, 2026

Drug Alert : हिमाचल में बनी 43 दवाएं गुणवत्ता जांच में फेल, CDSCO रिपोर्ट से बढ़ी चिंता

June 23, 2026

Health: खनेरी में स्वास्थ्य सेवाओं को झटका, चार दिन से बंद एक्स-रे सुविधा, अल्ट्रासाउंड मशीन भी खराब

June 13, 2026

Shimla: मुख्यमंत्री सुक्खू ने चार नई एंबुलेंसों को दिखाई हरी झंडी, स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी मजबूती

June 8, 2026

DDU Shimla: शिमला में बच्चों में बढ़े वायरल हेपेटाइटिस के मामले, डीडीयू अस्पताल में 11 बच्चे भर्ती

May 23, 2026

Blood Camp:शहीद पवन दंगल की स्मृति में ज्यूरी में रक्तदान शिविर, 51 यूनिट रक्त हुआ एकत्र

May 20, 2026

Rampur Bushahr: खनेरी जीएनएम स्कूल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, जांच के बीच प्रधानाचार्य बदलीं

May 19, 2026

Shimla: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने किया ‘तंबाकू मुक्त हिमाचल’ अभियान का शुभारंभ, युवाओं से नशा मुक्त समाज निर्माण का आह्वान

May 13, 2026

Rampur Bushahr: बूचड़खाने में बीमार बकरों का मीट बेचने का खुलासा, लोगों की सेहत पर मंडराया बड़ा खतरा

May 9, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

July 2026
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031 
« Jun    
Useful links

🛡️ Government Links

  • भारत सरकार पोर्टल
  • हिमाचल प्रदेश सरकार
  • हिमाचल पुलिस
  • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
  • NIC
  • RTI Online
  • Election Commission of India

🎓 Education & Universities

  • HP University (HPU)
  • Central University HP
  • SPU Mandi
  • IGMC Shimla
  • HP Technical University

💼 Jobs & Services

  • National Career Service
  • HP Employment Portal
  • HPPSC
  • HPSSSB
  • MyGov India
  • UIDAI Aadhaar Services
Categories
Archives

Our Visitor

1 1 3 8 0 5
Users Today : 114
Total Users : 113805
Total views : 226639
Advertisement

आपकी बात, हमारी आवाज़

खबर, शिकायत, सुझाव या स्थानीय समस्या की जानकारी हमें भेजें।

📞 9418210413
✉️ editor@arbtimes.in
अभी कॉल करें ईमेल भेजें
ARB Times | आपकी खबर, आपकी आवाज़
Home Himachal Crime Politics
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • About us
  • Contact us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy 
  • Editorial Policy
  • Terms & Conditions
© 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.