Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    एआरबी टाइम्स
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    Subscribe
    एआरबी टाइम्स
    राजनीति

    नेरचौक से 41 डॉक्टरों के तबादले पर नेता प्रतिपक्ष बोले-सीएम बदले की भावना से कर रहे काम

    जयराम ठाकुर ने मेडिकल कॉलेज नेरचौक से 41 डॉक्टरों के तबादले को राजनीतिक द्वेष बताया। कहा, सुक्खू सरकार संस्थानों को कमजोर कर रही है। पढ़ें पूरी खबर
    ARB Times DeskBy ARB Times DeskNovember 14, 20251 Comment2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    नेता प्रतिपक्ष ने विजिलेंस को RTI से बाहर करने पर सरकार पर तीखा हमला बोला।

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, मंडी। लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल नेरचौक से 41 डॉक्टरों के एक साथ तबादले के निर्णय को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रदेश सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू मंडी जिले के साथ राजनीतिक द्वेष की भावना से काम कर रहे हैं और महत्वपूर्ण संस्थानों को कमजोर किया जा रहा है। जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस सरकार के सत्ता में आने के बाद कई फैसले ऐसे लिए गए हैं, जिनका उद्देश्य व्यवस्थाओं को सुधारने के बजाय संस्थानों को बंद या कमजोर करना प्रतीत होता है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ‘व्यवस्था परिवर्तन’ का दावा करते हैं, लेकिन तीन वर्षों में स्वास्थ्य ढांचा मजबूत होने के बजाय पिछड़ गया है।

    पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि नेरचौक मेडिकल कॉलेज में रोगी कल्याण समिति गवर्निंग बॉडी की बैठक तक तीन वर्षों में नहीं हुई, जिससे अस्पताल प्रबंधन और सुविधाओं पर सीधा असर पड़ रहा है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री ने दो बार अंतरराष्ट्रीय मंडी शिवरात्रि महोत्सव में एमआरआई मशीन लगाने की घोषणा की, लेकिन तीन वर्ष बाद भी यह घोषणा धरातल पर नहीं उतरी। उन्होंने रदार वल्लभ भाई पटेल विश्वविद्यालय मंडी के कमजोर किए जाने के मुद्दे को भी उठाया। उनका कहना है कि भाजपा शासनकाल में स्थापित इस विश्वविद्यालय का दायरा कांग्रेस सरकार ने घटाकर केवल दो जिलों तक सीमित कर दिया। उन्होंने दावा किया कि सरकार की मंशा इसे पूरी तरह बंद करने की थी, लेकिन भाजपा के विरोध के कारण ऐसा नहीं हो सका।

    पूर्व मुख्यमंत्री ने अटल मेडिकल यूनिवर्सिटी नेरचौक को सरकाघाट स्थानांतरित करने के निर्णय को भी राजनीतिक बदले की भावना बताया। उन्होंने कहा कि नेरचौक में पिछले एक दशक में विश्वविद्यालय के लिए पर्याप्त भूमि और ढांचा तैयार किया गया है, फिर भी इसे मंडी को बांटने और राजनीतिक लाभ लेने की नीयत से हटाया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि मंडी में भाजपा की दस में से नौ सीटें हैं, और मुख्यमंत्री राजनीतिक लाभ लेने के लिए ऐसे फैसले ले रहे हैं, लेकिन इसका नुकसान आने वाले चुनावों में कांग्रेस को उठाना पड़ेगा। जयराम ठाकुर ने कहा कि 2027 में भाजपा मंडी की सभी दस सीटें जीतेगी। सरकार के मनमाने फैसलों से अधिकारी भी परेशान हैं और प्रदेश की व्यवस्था पटरी से उतर चुकी है।

    #ARBtimes #DoctorTransfer #HealthDepartment #HimachalPolitics #himachalpradesh #JairamThakur #Nerchowk #PoliticalNews #SukhvinderSukhu
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous Articleअगले सत्र से हिमाचल में 252 नए पंचकर्मा तकनीशियन तैयार होंगे, 12 अस्पतालों में शुरू होगा कोर्स
    Next Article बिलासपुर में ईवीएम सुरक्षा में लापरवाही: 8 पुलिसकर्मी निलंबित, लाइन हाजिर
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Rampur Bushahr: रामपुर-ननखड़ी में सी-ग्रेड सेब खरीद शुरू न होने पर भाजपा का सरकार पर हमला, हिमफेड की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल

    August 7, 2026

    Rampur Bushahr: एलएचईपी प्रभावित किसानों ने लंबित मांगों पर तेज किया आंदोलन, 10 अगस्त के जेल भरो प्रदर्शन की बनाई रणनीति

    August 5, 2026

    Shimla : राजधानी में भाजपा विधायक दल की बैठक, मानसून सत्र और सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन की रणनीति पर मंथन

    August 5, 2026

    Shimla: विकास यात्रा पर जयराम ठाकुर का सवाल, बोले- सिर्फ सुक्खू सरकार का नहीं, सभी का योगदान दिखाएं

    August 4, 2026

    Shimla : जयराम ठाकुर का सुक्खू सरकार पर बड़ा हमला: विश्वविद्यालयों की फीस बढ़ाकर छात्रों और अभिभावकों को कर रही परेशान

    August 4, 2026

    Rampur Bushahr: लुहरी हाइड्रो प्रोजेक्ट प्रभावित किसानों की बैठक, लंबित मांगों पर आंदोलन तेज करने का ऐलान

    July 31, 2026

    Rampur Bushahr: रामपुर में कांग्रेस की विरोध रैली, नीट पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था पर केंद्र सरकार को घेरा

    July 27, 2026

    Shimla : जयराम का सुक्खू सरकार पर तीखा हमला: विदाई का बिगुल बज चुका, जनआंदोलन से सड़कों पर उतरेगी भाजपा

    July 25, 2026

    CPM: एचआरटीसी रामपुर डिपो में टायरों का संकट, सीपीएम ने सरकार पर साधा निशाना

    July 18, 2026

    Shimla : हिमाचल भाजपा ने 17 जिलों के प्रभारी और सह-प्रभारी किए नियुक्त; चेतन बरागटा को IT विभाग की कमान

    July 16, 2026

    Shimla : भाजपा ने चार्जशीट और जन आंदोलन समिति का किया गठन; जयराम, अनुराग समेत दिग्गज संभालेंगे मोर्चा

    July 16, 2026

    Rampur Bushahr: हर माह दूध की पेमेंट में देरी, कैसे चलाएं घर का खर्च: कौल सिंह नेगी

    July 15, 2026
    View 1 Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    August 2026
    MTWTFSS
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31 
    « Jul    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 1 7 8 2 7
    Users Today : 0
    Total Users : 117827
    Total views : 233791
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.