Author: ARB Times Desk

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए दो आधुनिक और प्रभावी तकनीकों—सीमेंट ग्राउटेड बिटुमिनस मैकाडम (सीजीबीएम) और स्टेबलाइज्ड बेस लेयर तकनीक—का पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया गया है। इसकी शुरुआत शोघी–मेहली सड़क के क्षतिग्रस्त हिस्सों से की गई है। उन्होंने बताया कि लोक निर्माण विभाग प्रदेश में लगभग 35 हजार किलोमीटर सड़कों का रखरखाव करता है और सड़क गुणवत्ता सुधारने तथा हर मौसम में यातायात सुचारू बनाए रखने के लिए निरंतर प्रयासरत है। लोक निर्माण मंत्री ने कहा कि खराब मौसम और जलभराव के कारण राज्य की करीब…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो | शिमला  हिमाचल में पेंशन गड़बड़झाला : हिमाचल प्रदेश में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के क्रियान्वयन में बड़े स्तर पर अनियमितता का मामला सामने आया है। राज्य सरकार की ओर से कराए गए सत्यापन में यह खुलासा हुआ है कि सालों से पेंशन ले रहे 42,867 लाभार्थी या तो मृत हैं या फिर योजना की पात्रता शर्त को पूरा नहीं करते। इस गंभीर लापरवाही पर सरकार ने कड़ा रुख अपनाते हुए जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। ई-केवाईसी सत्यापन में सामने आई गड़बड़ी दरअसल,  सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के तहत लाभार्थियों की…

Read More

♈ मेष राशि आज काम के बीच खुद के लिए समय निकालना जरूरी है। लगातार मेहनत के कारण थकान महसूस हो सकती है, इसलिए आराम को नजरअंदाज न करें। आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं और नए अवसर लाभ दिला सकते हैं। गुस्से या जल्दबाजी से बचें, नहीं तो बना हुआ काम बिगड़ सकता है। प्रेम जीवन में संवाद की कमी से मन उदास रह सकता है, लेकिन दांपत्य जीवन में समझदारी से हालात संभलेंगे। शुभ अंक: 7 | शुभ रंग: क्रीमउपाय: बुजुर्ग महिला को सफेद भोजन कराएं। ♉ वृष राशि आज आपका आत्मविश्वास और आकर्षण लोगों को प्रभावित…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर पुलिस थाना रामपुर के अंतर्गत डकोलड़ क्षेत्र में एक 20 वर्षीय युवती का शव उसके कमरे से बरामद हुआ है। मृतका की पहचान अंशिका पुत्री रतन दास, निवासी गांव रंगोरी, डाकघर सराहन, तहसील रामपुर, जिला शिमला के रूप में हुई है। वह रामपुर के डकोलड़ स्थित अपने रिहायशी मकान में रह रही थी। पुलिस को दूरभाष के माध्यम से सूचना मिली कि युवती अपने कमरे में अचेत अवस्था में पड़ी हुई है। सूचना मिलते ही थाना रामपुर से पुलिस दल मौके पर पहुंचा, जहां युवती मृत पाई गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, कुल्लू जिला कुल्लू के निरमंड के रिवाड़ी स्थित राधे-राधे वेटरनरी ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट में लोहड़ी का पर्व उत्साह, उल्लास और पारंपरिक हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के प्रबंध निदेशक डॉ. मुकेश कुमार द्वारा लोहड़ी की पवित्र अग्नि प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर संस्थान के सभी छात्र-छात्राओं ने लोहड़ी की अग्नि में तिल, मूंगफली और रेवड़ी अर्पित करते हुए देश व प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। समारोह के दौरान विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने पूरे परिसर को उल्लास से भर दिया। पारंपरिक गीतों और लोकनृत्यों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने सभी…

Read More