एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर पीएम श्री राजकीय उत्कृष्ट कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रामपुर में मानवीय संगठन डूअर्स की ओर से छात्राओं के लिए आपदा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को आपदा की स्थिति में सुरक्षित व्यवहार और प्राथमिक उपचार की व्यावहारिक जानकारी प्रदान करना रहा। इस अवसर पर संगठन की मुखिया अनुराधा सहित उनकी सहयोगी प्रियंका और श्वेता ने छात्राओं को भूकंप, सड़क दुर्घटनाओं तथा अन्य आपात स्थितियों से बचाव के उपायों की जानकारी दी। साथ ही बेहोशी की अवस्था में सीपीआर (कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन) देने की विधि और आपातकाल में प्राथमिक उपचार के विभिन्न तरीकों…
Author: ARB Times Desk
एआरबी टाइम्स ब्यूरो | शिमला Himachal Panchayat Elections : हिमाचल प्रदेश में चिट्टा (हेरोइन) तस्करी के खिलाफ राज्य सरकार ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ा कदम उठाने की तैयारी कर ली है। चिट्टा तस्करी में संलिप्त पाए जाने वाले लोग अब पंचायत चुनाव नहीं लड़ सकेंगे। यह जानकारी बुधवार को शिमला में आयोजित पत्रकार वार्ता में पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने दी। इस संबंध में प्रस्ताव 19 जनवरी को होने वाली मंत्रिमंडल की बैठक में लाया जाएगा। प्रस्ताव के मंजूर होने के बाद पंचायत चुनावों में नशे के कारोबार से जुड़े लोगों की एंट्री पर पूरी…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर आज कोटखाई उपमंडल के दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने ग्राम पंचायत बाग डुमेहर में 1 करोड़ 50 लाख रुपये की लागत से निर्मित जालठ (1) से जालठ (2) संपर्क मार्ग का विधिवत लोकार्पण किया। शिक्षा मंत्री ने कहा कि इस संपर्क मार्ग के लोकार्पण पर उन्हें अत्यंत हर्ष हो रहा है। उन्होंने बताया कि सड़क के निर्माण से दोनों बस्तियों के बीच बेहतर संपर्क स्थापित होगा, जिससे स्थानीय लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। साथ ही बागवानों को अपनी फसलों को बाजार तक पहुंचाने में भी राहत मिलेगी। इस अवसर पर उन्होंने…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला एच.आर.टी.सी. के बेड़े में शामिल की जा रही 297 नई इलेक्ट्रिक बसों के हिमाचल आने से पूर्व ट्रायल के लिए मंगाई गई इलेक्ट्रिक प्रोटोटाइप बस का बुधवार को उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बस के भीतर यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा से जुड़े कुछ आवश्यक सुधारों को लेकर कंपनी के प्रतिनिधियों को दिशा-निर्देश दिए। यह इलेक्ट्रिक बस 8 जनवरी से विभिन्न रूटों पर ट्रायल पर है। सोलन और शिमला से जुड़े पहाड़ी व दुर्गम मार्गों पर किए गए ट्रायल के दौरान बस का प्रदर्शन संतोषजनक पाया गया। 80 प्रतिशत बैटरी चार्ज…
एआरबी टाइम्स, ब्यूरो, किन्नौर हिमाचल प्रदेश के जिला किन्नौर में राष्ट्रीय उच्च मार्ग-5 पर मंगलवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की जान चली गई। नेसंग झूले के समीप पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार पिकअप वाहन संख्या एचपी-27ए-0772 रिकांगपिओ से गांव सुन्नम की ओर जा रहा था। इसी दौरान नेसंग झूले के पास वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया और सड़क से लगभग 100 फीट नीचे सतलुज नदी के किनारे जा गिरा। हादसा इतना भीषण था कि वाहन चालक प्रवीण सिंह पुत्र स्वर्गीय सुभाष चंद, निवासी गांव सुन्नम, तहसील पूह,…