एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज यहां प्रदेश के बागवानों के प्रतिनिधियों एवं प्रगतिशील बागवानों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सेब उत्पादन हिमाचल प्रदेश की आर्थिकी का प्रमुख आधार है, और इसके संरक्षण एवं संवर्द्धन को प्रदेश सरकार सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि न्यूजीलैंड से आयात किए जाने वाले सेब पर आयात शुल्क में कमी से प्रदेश के बागवानों के हितों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस मुद्दे को लेकर वह केंद्र सरकार के समक्ष प्रभावी…
Author: ARB Times Desk
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा है कि प्रदेश की सभी ग्राम पंचायतों में 21 व 22 जनवरी को एंटी चिट्टा ग्राम सभाओं का आयोजन किया जाएगा। वह गत सायं यहां वरिष्ठ अधिकारियों की एक बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने बताया कि इन ग्राम सभाओं में चिट्टा से जुड़ी गतिविधियों की समीक्षा, नशे की लत में फंसे स्थानीय युवाओं के पुनर्वास तथा रोकथाम से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा कर ठोस कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि इन एंटी चिट्टा ग्राम सभाओं में विभिन्न विभागों के अधिकारियों को पर्यवेक्षक के रूप में तैनात…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला स्तरीय तकनीकी समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए विभिन्न विभागों के अंतर्गत दी जाने वाली वित्तीय सहायता के स्केल को निर्धारित किया गया। बैठक में कृषि विभाग, बागवानी विभाग, मत्स्य विभाग तथा पशुपालन विभाग के तहत प्रस्तावित वित्तीय सहायता की दरों पर विस्तार से चर्चा की गई। निर्धारित किए गए स्केल को अब राज्य स्तरीय तकनीकी समिति की मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। इस अवसर पर उपायुक्त अनुपम कश्यप ने कहा कि जलवायु परिवर्तन के कारण किसानों को लगातार फसलों…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो | शिमला हिमाचल सरकार ने बीपीएल की पात्रता शर्तों में अहम संशोधन करते हुए जरूरतमंद परिवारों को बड़ी राहत दी है। नए नियमों के तहत अब वे परिवार भी बीपीएल सूची में शामिल हो सकेंगे, जिन्हें पहले पक्का मकान होने या आयु मानदंड के कारण अपात्र घोषित कर दिया गया था। इस संबंध में ग्रामीण विकास विभाग के सचिव सी. पालरासु ने सभी उपायुक्तों और खंड विकास अधिकारियों (बीडीओ) को दिशा-निर्देश जारी किए हैं। जारी पत्र में स्पष्ट किया गया है कि यदि कोई परिवार विभाग द्वारा निर्धारित अन्य अनिवार्य पात्रता मानदंडों को पूरा करता है, तो…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो | शिमला हिमाचल प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक ढांचे में बदलाव करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) और हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा (एचएएस) के कई अधिकारियों के तबादले और तैनाती के आदेश जारी किए हैं। राज्य सरकार ने उपायुक्त हमीरपुर के पद पर तैनात अमरजीत सिंह को स्थानांतरित कर सचिव सहकारिता की जिम्मेदारी सौंपी है। इस पद का प्रभार संभाल रहे सी. पॉलरासु को जिम्मेदारी से मुक्त कर दिया गया है। वहीं, गंधर्व राठौर को विशेष सचिव (कार्मिक) के पद से हटाकर उपायुक्त हमीरपुर नियुक्त किया गया है। वर्ष 2007 बैच की IAS अधिकारी शैनाॅमोल ए. को सचिव (प्रशासनिक…