Author: ARB Times Team

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला भट्टाकुफर चौक से एम्स चमियाना अस्पताल तक पीक आवर्स में अब बड़े वाहनों का प्रवेश पूरी तरह बंद रहेगा। जिला दण्डाधिकारी एवं उपायुक्त अनुपम कश्यप ने शुक्रवार को इस संबंध में अधिसूचना जारी की है। जारी आदेशों के अनुसार 3 दिसंबर से अगले आदेशों तक सुबह 7:30 से 10:00 बजे तक और सायं 4:30 से 6:00 बजे तक इस मार्ग पर ट्रक, टिप्पर सहित सभी प्रकार के भारी वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। उपायुक्त अनुपम कश्यप ने बताया कि फोरलेन निर्माण कार्य जारी होने से बड़े वाहनों का दबाव बढ़ गया है, जिसके कारण एम्स चमियाना पहुंचने…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, कुल्लू गीता आश्रम, रामशिला में आयोजित 35वें गीता जयंती समारोह के दौरान वाद-विवाद और चित्रकला प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं। ला मॉन्टेसरी स्कूल, ढालपुर की रिधिमा ने वाद-विवाद प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि ट्रिनिटी स्कूल, मोहल के भुवनेश ने चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया। दोनों विजेताओं को प्रमाण पत्र, स्मृति चिन्ह तथा क्रमशः ₹3,100 और ₹2,001 की नकद राशि प्रदान की गई। सरस्वती विद्या मंदिर, बाशिंग की संस्कृति द्वितीय रही और उसे ₹2,100 का पुरस्कार मिला, जबकि भारत भारती स्कूल, ढालपुर की इशिता तृतीय रही जिसे ₹1,100 प्रदान किए गए। वाद-विवाद प्रतियोगिता में घाटी…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, किन्नौर उपमंडलाधिकारी कल्पा एवं सदस्य सचिव विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण (साडा) रिकांग पिओ अमित कल्थाईक ने जानकारी दी कि स्वच्छता अभियान के तहत रिकांग पिओ के सराय भवन, वन क्षेत्र और आसपास के इलाकों में सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान स्थानीय लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया गया। अमित कल्थाईक ने बताया कि अभियान के दौरान साडा परिसर में फैले कचरे को एकत्रित कर उचित निपटान किया गया। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि कूड़ा-कचरा खुले में न फेंकें और केवल साडा द्वारा निर्धारित स्थानों पर ही निपटान करें। उन्होंने कहा कि दैनिक जीवन में…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, कुल्लू उपायुक्त तोरूल एस. रवीश ने मनाली उपमंडल में चल रहे बहाली एवं पुनर्वास कार्यों की प्रगति की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को सक्रिय और तेज गति से कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिले के विकास और नागरिक सुविधाओं से जुड़े सभी कार्यों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए। उपायुक्त ने एनएचएआई को दो स्थानों पर एकसाथ मशीनरी तैनात कर सड़क बहाली में तेजी लाने, तथा संवेदनशील स्थानों पर सड़क पर पड़े गड्ढों की त्वरित मरम्मत करने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान उन्होंने सिमसा चौक, ग्रीन…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, कुल्लू जिला मजिस्ट्रेट कुल्लू तोरुल एस. रवीश ने राष्ट्रीय राजमार्ग-305 पर यातायात के सुचारु संचालन और जन-सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए नया आदेश जारी किया है। आदेश के अनुसार औट से जलोड़ीपास तक निम्न समयावधि में टिपर, डंपर और अन्य भारी मोटर वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध रहेगा— सुबह 09:00 से 12:30 बजे तक दोपहर 02:30 से शाम 06:00 बजे तक यह प्रतिबंध एंबुलेंस, फायर टेंडर और आपदा प्रबंधन वाहनों जैसे आपातकालीन वाहनों पर लागू नहीं होगा। आदेश में पुलिस अधीक्षक कुल्लू को निर्देश दिया गया है कि वे मार्ग पर यातायात प्रबंधन के लिए पर्याप्त पुलिस बल…

Read More