एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर जीबी पंत मेमोरियल कॉलेज रामपुर ने भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, हिमाचल प्रदेश के बैनर तले छत्तीसगढ़ के बालोद में 9 से 13 जनवरी 2026 तक आयोजित प्रथम राष्ट्रीय रोवर रेंजर जंबूरी में सक्रिय एवं प्रभावशाली भागीदारी निभाई। इस राष्ट्रीय स्तर के आयोजन में देशभर से आए प्रतिभागियों के बीच महाविद्यालय के कुल छह सदस्यों ने हिमाचल प्रदेश के अन्य महाविद्यालयों के रोवर्स एवं रेंजर्स के साथ मिलकर संस्थान का प्रतिनिधित्व किया। महाविद्यालय के दल में रोवर्स नवनीत शर्मा, आशीष एवं सूर्यांश तथा रेंजर्स शिवानी, सिमरन भलुनी और इंदु बाला शामिल रहीं। सभी प्रतिभागियों ने जंबूरी…
Author: ARB Times Desk
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर जिला शिमला के रामपुर उपमंडल की ग्राम पंचायत भड़ावली में ग्राम सभा की बैठक आयोजित की गई, जिसमें ग्राम सभा का कोरम पूर्ण रूप से पूरा हुआ। बैठक में पिछली बैठक की कार्रवाई, नशा मुक्ति, टीडी प्रदान करने तथा संपूर्ण स्वच्छता अभियान जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक का मुख्य और विशेष मुद्दा क्षेत्र में संचालित राजपुरा जल विद्युत परियोजना को एनओसी देने को लेकर रहा। ग्राम सभा में उपस्थित सभी ग्रामीणों ने एकमत से निर्णय लिया कि परियोजना को किसी भी स्थिति में एनओसी नहीं दी जाएगी। इस संबंध में ध्वनिमत…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, दिल्ली मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने नई दिल्ली में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात कर हिमाचल प्रदेश के सेब उत्पादकों के हितों की पुरजोर वकालत की। उन्होंने विदेशी सेबों के बढ़ते आयात से प्रदेश के बागवानों को हो रही भारी क्षति पर चिंता जताते हुए केंद्र सरकार से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की। मुख्यमंत्री ने लगभग 2.5 लाख सेब उत्पादकों के हितों को ध्यान में रखते हुए सेब को ‘विशेष श्रेणी’ में शामिल करने की मांग की, ताकि हिमाचल के किसानों को अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा से संरक्षण मिल सके। उन्होंने जुलाई से नवंबर तक सेब…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो | शिमला Kufri Murder Case : हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के कुफरी क्षेत्र में हत्या का मामला सामने आया है। कुफरी पीएचसी के पास देर रात हुए झगड़े के बाद एक व्यक्ति ने अपने ही साथी की बेरहमी से हत्या कर दी। मृतक की पहचान राजकुमार निवासी नेपाल के रूप में हुई है।जानकारी के अनुसार राजकुमार और आरोपी भानु दोनों नेपाल के रहने वाले थे और कुफरी में एक स्थानीय ठेकेदार के पास मजदूरी का काम करते थे। दोनों एक ही कमरे में रहते थे। 15 जनवरी की रात खाना खाने के बाद किसी बात को…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो | बिलासपुर हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले की कोट पंचायत में वीरवार को आयोजित सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम के दौरान सरकारी तंत्र में व्याप्त भ्रष्टाचार का मामला सामने आया। कार्यक्रम में मौजूद तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी के सामने एक फरियादी ने खुले मंच से राजस्व विभाग के कर्मचारियों पर जमीन की तकसीम के बदले शराब और मीट मांगने का गंभीर आरोप लगाया। बिलासपुर के ब्रह्मली गांव निवासी सीता राम ने बताया कि वह दिहाड़ी मजदूरी कर परिवार का गुजारा करता है। लंबे समय से अपनी पुश्तैनी जमीन की तकसीम के लिए वह राजस्व विभाग के…