Author: ARB Times Team

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर अंतर्राष्ट्रीय लवी मेला रामपुर में व्यापारियों के लिए राहत की खबर सामने आई है। पहले जहां प्रशासन ने सभी स्टॉल धारकों को 30 नवंबर की रात तक हर हाल में दुकानें खाली करने के निर्देश जारी किए थे, वहीं अब स्थानीय स्तर पर चर्चा है कि व्यापारियों को लगभग एक सप्ताह और रुककर व्यापार जारी रखने की मौखिक अनुमति जैसी राहत मिली है। हालांकि इस संबंध में प्रशासन की ओर से अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। मेला समिति के सचिव एवं उपमंडलाधिकारी रामपुर हर्ष अमरेन्द्र सिंह ने बीते दिनों स्पष्ट किया था…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला शिमला के प्रख्यात जाखू मंदिर में अब गर्भगृह के आसपास चांदी से खूबसूरत नक्काशी की जाएगी। सोमवार को उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में आयोजित श्री हनुमान मंदिर न्यास समिति जाखू की बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की गई। उपायुक्त ने बताया कि दानकर्ता द्वारा चांदी की नक्काशी करवाने का प्रस्ताव न्यास को दिया गया था, जिसे विचार के बाद स्वीकार कर लिया गया है। नक्काशी के डिज़ाइन को मंजूरी देने का कार्य एसडीएम, न्यास के सदस्य और जिला भाषा अधिकारी संयुक्त रूप से करेंगे। इस पूरी नक्काशी का खर्च दानकर्ता स्वयं वहन करेगा। बैठक…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर देश की सबसे बड़ी भूमिगत जल विद्युत परियोजना, एसजेवीएन के 1500 मेगावॉट नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन ने नवंबर 2025 में 331.214 मिलियन यूनिट विद्युत उत्पादन कर एक नया मील का पत्थर स्थापित किया है। यह आंकड़ा नवंबर माह में अब तक का दूसरा सर्वाधिक मासिक उत्पादन है, जिसने वर्ष 2011-12 में दर्ज 323.7 मिलियन यूनिट के पिछले रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है।हालांकि नवंबर माह में सर्वोच्च मासिक उत्पादन का रिकॉर्ड 408.909 मिलियन यूनिट है, जो वर्ष 2010-11 में दर्ज किया गया था, लेकिन इस वर्ष का प्रदर्शन एनजेएचपीएस के लगातार उत्कृष्ट संचालन का…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर लगन, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति अटूट समर्पण जब एक साथ मिलते हैं, तो सफलता अपने आप कदम चूमने लगती है। इसी बात को सच कर दिखाया है रामपुर उपमंडल की दुर्गम पंचायत दरकाली के युवा खिलाड़ी पुनीत मरालू ने। लंबे समय से वॉलीबॉल में अपना हुनर निखार रहे पुनीत का चयन नॉर्थ जोन वॉलीबॉल इंटर यूनिवर्सिटी कैंप के लिए हुआ है। यह कैंप 2 से 7 दिसंबर तक ऊना में आयोजित होगा। पुनीत रामपुर कॉलेज से चयनित होने वाले एकमात्र खिलाड़ी हैं, जो इस प्रतिष्ठित कैंप में कॉलेज और क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करेंगे। उनके…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, कांगड़ा हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के कंड ग्वालटिक्कर में रविवार को एक 10 वर्षीय छात्र फंदे से झूलता मिला, जिससे पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पालमपुर थाना के डीएसपी लोकेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि मृतक नाबालिग स्थानीय निजी स्कूल में पांचवीं कक्षा में पढ़ता था। जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह बच्चा अपने परिजनों के साथ स्थानीय मंदिर में दर्शन करने गया था। मंदिर से लौटने के कुछ ही समय बाद वह घर के एक कमरे में चला गया। थोड़ी देर बाद उसकी बहन ने उसे फंदे से झूलता पाया, जिसके बाद चीख–पुकार मच गई।…

Read More