एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार जायका चरण-दो (JICA-2) के तहत स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए 1300 करोड़ रुपये व्यय करेगी। इसके अतिरिक्त, आगामी तीन वर्षों में स्वास्थ्य संस्थानों को विश्व स्तरीय उपकरणों से सुसज्जित करने के लिए लगभग 3000 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। मुख्यमंत्री शनिवार सायं पीटरहॉफ, शिमला में आयोजित राज्य स्तरीय संवाद सत्र को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर प्रदेश के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ), खंड चिकित्सा अधिकारी (बीएमओ) और चिकित्सा अधीक्षक (एमएस) पहली बार मुख्यमंत्री के साथ सीधे संवाद में शामिल हुए। लगभग साढ़े…
Author: ARB Times Desk
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, मंडी अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव के व्यापक एवं प्रभावी प्रचार-प्रसार को लेकर गठित प्रचार-प्रसार उप समिति की बैठक उप निदेशक सूचना एवं जन सम्पर्क, मध्य क्षेत्र मंजुला कुमारी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में सहायक आयुक्त (परिवीक्षाधीन) भा.प्र.से. डॉ. मनु वर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहीं। बैठक में समिति सदस्यों ने महोत्सव को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और अधिक पहचान दिलाने के लिए विभिन्न मीडिया माध्यमों के प्रभावी उपयोग पर विस्तृत चर्चा की। सभी सदस्यों ने इस बात पर सहमति व्यक्त की कि शिवरात्रि मेले में भाग लेने हेतु देव कमरूनाग के अपने मूल स्थान…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला भारत भ्रमण से लौटे ‘चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट’ ने ओक ओवर, शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू से भेंट की और स्नेहपूर्वक अपने यात्रा अनुभव साझा किए। बच्चों ने बताया कि यह भारत भ्रमण उनके लिए अत्यंत ज्ञानवर्धक और अविस्मरणीय रहा, जिसे वे जीवनभर याद रखेंगे। मुख्यमंत्री ने बच्चों से आत्मीय संवाद करते हुए गोवा प्रवास, क्रूज यात्रा, समुद्र तट के अनुभव, हवाई यात्रा और आगरा भ्रमण के बारे में जानकारी ली। उन्होंने बच्चों से यह भी पूछा कि हवाई यात्रा से पहले बोर्डिंग पास कैसे बनता है तथा इस यात्रा के दौरान उन्होंने कौन-कौन…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर रामपुर उपमंडल की सभी पंचायतों में एफआरसी (वन अधिकार समिति) के कार्यों की समीक्षा को लेकर प्रशासन ने सख्त निर्देश जारी किए हैं। 21 और 22 जनवरी को आयोजित होने वाली ग्राम सभाओं में एफआरसी के कामकाज से संबंधित एजेंडा अनिवार्य रूप से शामिल किया जाएगा, ताकि वन अधिकार अधिनियम के अंतर्गत लंबित मामलों का शीघ्र निपटारा सुनिश्चित किया जा सके। उपमंडलाधिकारी हर्ष अमरेंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि हाल ही में शिमला में राजस्व मंत्री की अध्यक्षता में वन अधिकार अधिनियम (एफआरए) के कार्यान्वयन को लेकर एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो | मनाली पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मनाली और लाहौल विधानसभा संयुक्त मोर्चा कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि सत्ता के नशे में चूर कांग्रेस सरकार के राज में हिमाचल प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है और माफिया राज हावी हो चुका है। उन्होंने हाल ही में कानूनगो और पटवारी पर हुए हमले की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि यदि दोषियों को संरक्षण दिया गया तो इसके गंभीर परिणाम होंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि मंत्री और अधिकारी अपनी मस्ती में मस्त…