एआरबी टाइम्स ब्यूरो, कुल्लू कुल्लू के बदाह-2 में उपायुक्त तोरुल एस. रवीश ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM) के तहत स्थापित ‘इंटीग्रेटेड फार्मिंग क्लस्टर’ का विधिवत उद्घाटन किया। यह पहल स्थानीय किसानों, विशेषकर स्वयं सहायता समूहों (SHGs) से जुड़ी महिलाओं को सशक्त बनाने और उनकी आय बढ़ाने के उद्देश्य से शुरू की गई है। इस क्लस्टर के माध्यम से 120 स्वयं सहायता समूहों के स्थानीय कृषि और बागवानी उत्पादों का प्रसंस्करण करके मूल्यवर्धन किया जाएगा और उन्हें स्थानीय तथा बाहरी बाजारों में उपलब्ध कराया जाएगा। इसके साथ ही खेती, पशुपालन और अन्य सहायक कृषि गतिविधियों को एक ही स्थान पर…
Author: ARB Times Desk
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर रामपुर उपमंडल में सोमवार को टीबी उन्मूलन समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने की। उन्होंने कहा कि 2024 तक हिमाचल प्रदेश को टीबी मुक्त बनाने के लक्ष्य के बावजूद प्रदेश में टीबी मामलों में वृद्धि चिंता का विषय है। राज्यपाल ने बताया कि मरीजों की संख्या कम होने के बजाय बढ़ रही है, जो गंभीर आत्ममूल्यांकन की मांग करती है। राज्यपाल ने कहा कि टीबी का मानक उपचार छह महीने का होता है और इस पूरी अवधि तक इलाज लेने वाले मरीजों को टीबी चैंपियंस घोषित किया जाता है।…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर/किन्नौर जिला रोजगार कार्यालय शिमला ने जानकारी दी है कि एम/एस औरो टेक्सटाइल्स, साईं रोड बद्दी, जिला सोलन में 100 अप्रेंटिस पदों के लिए 23 जनवरी 2026 को उप रोजगार कार्यालय रामपुर में कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर 10वीं और 12वीं पास उम्मीदवार, जिनकी आयु 18 से 26 वर्ष के बीच है, पुरुष और महिला दोनों आवेदन कर सकते हैं। जिला रोजगार अधिकारी प्रवीन नगराईक ने बताया कि इच्छुक उम्मीदवार अपने सभी आवश्यक दस्तावेजों और रिज़्यूम के साथ प्रातः 11 बजे तक कार्यालय में उपस्थित रहें। उन्होंने यह भी बताया कि आवेदक का…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला प्रदेश मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आज आयोजित प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में स्वास्थ्य, सामाजिक कल्याण, ऊर्जा, पर्यटन, प्रशासनिक सुधार और औद्योगिक विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा डॉ. राधाकृष्णन राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय, हमीरपुर में अत्याधुनिक कैंसर केयर सेंटर की स्थापना का निर्णय। कैंसर केयर सेंटर में 11 नए विभागों की स्थापना तथा विभिन्न श्रेणियों के आवश्यक पदों के सृजन व भरने को मंजूरी। एम्स अस्पताल, बिलासपुर परिसर में स्वास्थ्य अवसंरचना सुदृढ़ करने के उद्देश्य से 8 अतिरिक्त ब्लॉकों के निर्माण की अनुमति। सीनियर रेजिडेंट डॉक्टर नीति…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल श्री शिव प्रताप शुक्ल ने कहा कि प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में गुणात्मक शिक्षा प्रदान करना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि शिक्षण संस्थानों की पहचान केवल भवनों से नहीं, बल्कि वहां दी जा रही शिक्षा की गुणवत्ता और विद्यार्थियों की प्रतिभा को संवारने से होती है। राज्यपाल आज शिमला जिला के उपमंडल रामपुर स्थित नोगली में सर्वपल्ली राधाकृष्णन शिक्षा महाविद्यालय में स्नातक पाठ्यक्रमों के शुभारंभ अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने इस अवसर पर घोषणा की कि सर्वपल्ली राधाकृष्णन बीएड-एमएड संस्थान अब विधिवत रूप से महाविद्यालय…