एआरबी टाइम्स ब्यूरो, कुल्लू मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज कुल्लू जिले के मनाली विधानसभा क्षेत्र का दौरा किया और 63.56 करोड़ रुपये की 8 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत नथाण-जाणा सड़क के उन्नयन कार्य का उद्घाटन किया, जिसकी लागत 10.69 करोड़ रुपये है। इसके अलावा मनाली-कनयाल सड़क के स्तरोन्नत कार्य (5.04 करोड़ रुपये) और NABARD के तहत बबेली-जिंदौड़ सड़क के मैटलिंग एवं टायरिंग कार्य (13.19 करोड़ रुपये) का भी उद्घाटन किया। विकास के क्षेत्र में बिजली और पुल परियोजनाओं का भी उद्घाटन किया गया। इसमें आईबैक्स चौक मनाली में…
Author: ARB Times Desk
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज शिमला से एनएसयूआई जिला मंडी द्वारा आयोजित ‘चिट्टा मुक्त कैंपस’ अभियान का शुभारंभ किया। इस अभियान का उद्देश्य स्कूल और कॉलेज परिसरों में युवाओं को नशे, विशेषकर चिट्टा के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें शिक्षा, खेल और सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ना है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि एनएसयूआई मंडी का ‘चिट्टा मुक्त कैंपस’ अभियान प्रदेश सरकार के नशा मुक्त हिमाचल के विज़न को मजबूती प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि चिट्टा सहित अन्य नशों के खिलाफ राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे अभियानों को इस…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, कुल्लू जिला कुल्लू के पुलिस थाना निरमंड के अंतर्गत बीते दिन ग्राम पंचायत शिल्ली के बशला गांव में पाकिस्तान मार्का का एक गुब्बारा मिलने से क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा। पंचायत प्रधान द्वारा इसकी सूचना पुलिस को दी गई। प्रधान ने बताया कि यह गुब्बारा पंचायत क्षेत्र के बशला गांव में मिला है। सूचना मिलते ही पुलिस चौकी प्रभारी पुलिस बल के साथ तुरंत मौके के लिए रवाना हुए और बताए गए स्थान पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। मौके से एक पीले रंग का गुब्बारा बरामद किया गया, जिस पर “SGA PAKISTAN INTERNATIONAL AIRLINES”…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, कुल्लू हिमाचल प्रदेश भवन, सड़क एवं अन्य निर्माण मजदूर यूनियन (सीटू) लुहरी प्रोजेक्ट 210 मेगावाट स्टेज-1 से संबद्ध मजदूरों ने आज एसजेवीएनएल एवं पटेल कंपनी प्रबंधन के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन मजदूरों के वेतन और मूलभूत श्रमिक अधिकारों की लगातार उपेक्षा के विरोध में किया गया। यूनियन ने आरोप लगाया कि दिसंबर 2025 का वेतन लगभग 20 दिनों की देरी से दिया गया, जबकि लिव सैलरी बोनस की अनुदान राशि पिछले दो वर्षों से लंबित है। इसके अलावा, पिछले एक वर्ष से मजदूरों के ईपीएफ (कर्मचारी भविष्य निधि) का भुगतान भी रोका गया है। यूनियन के…
मेष राशि आज किसी दोस्त से मिली तारीफ आपके आत्मविश्वास को बढ़ाएगी। आप दूसरों के लिए हमेशा सहारा बनते हैं, यही आपकी सबसे बड़ी ताकत है। फिजूलखर्ची से बचें और मनोरंजन पर जरूरत से ज्यादा पैसा न लगाएं। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है, जिससे पुरानी यादें ताजा होंगी। प्रेम जीवन में थोड़ी कमी या दूरी महसूस हो सकती है। साझेदारी के कामों से आज दूरी बनाए रखना बेहतर रहेगा। दांपत्य जीवन में समझदारी से समय बिताना जरूरी होगा।शुभ अंक: 8 | शुभ रंग: काला, नीला वृष राशि आज का दिन धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों के लिए उत्तम है। रुका हुआ धन…