एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर प्रदेश सरकार व्यवस्था परिवर्तन के नाम पर सत्ता में आई थी, लेकिन जमीनी हकीकत इससे बिल्कुल उलट नजर आ रही है। एचपीएमसी रामपुर में खाद और टीएसओ की भारी किल्लत ने सेब उत्पादक बागवानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। पूर्व भाजपा प्रत्याशी कौल सिंह नेगी ने रामपुर में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए सरकार और एचपीएमसी प्रबंधन पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि एचपीएमसी रामपुर में खाद और टीएसओ की अनुपलब्धता के कारण बागवानों को गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। सेब उत्पादकों का कहना है कि समय पर आवश्यक…
Author: ARB Times Desk
एआरबी टाइम्स ब्यूरो | मंडी हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के उपमंडल सरकाघाट के तारंगला गांव में मंगलवार को एक हादसे में पौने तीन वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। यह घटना मंगलवार सुबह करीब 11:30 बजे की है, जब बच्ची घर के आंगन में खेलते हुए पानी से भरे टब में गिर गई। बच्ची की अपने माता-पिता की इकलौती संतान थी। बच्ची के पिता ब्लॉगर हैं। जानकारी के अनुसार, बच्ची की मां बाथरूम में कपड़े धो रही थीं, जबकि वह घर के आंगन में खेल रही थी। असंतुलित होकर मुंह के बल टब में गिरी इसी दौरान बच्ची खेलते-खेलते…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो | शिमला हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य के सीबीएसई संबद्ध, राजीव गांधी डे-बोर्डिंग तथा अन्य सरकारी स्कूलों में अंग्रेजी और गणित विषय के शिक्षकों की कमी को दूर करने के लिए नई भर्ती नीति को मंजूरी दे दी है। इसके तहत प्रदेश भर में पांच वर्षों की अवधि में लगभग 800 शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। इन शिक्षकों को 30,000 रुपये प्रतिमाह मानदेय दिया जाएगा, जो प्रत्येक शैक्षणिक सत्र में 10 माह के लिए देय होगा। शिक्षा विभाग के अनुसार, कक्षा पहली से बारहवीं तक अंग्रेजी को अनिवार्य विषय बनाने के बाद शिक्षकों की आवश्यकता बढ़ गई है।…
मेष राशि (Aries) आज आप सकारात्मक भावनाओं से घिरे रहेंगे। आत्मविश्वास बढ़ेगा, लेकिन ग्रहों की स्थिति धन के मामले में सतर्क रहने की सलाह दे रही है। अनावश्यक खर्च से बचें और निवेश फिलहाल टालें। पारिवारिक जीवन में समय देना जरूरी होगा, इससे रिश्तों में मधुरता आएगी। प्रेम संबंधों में भावनात्मक जुड़ाव महसूस करेंगे, लेकिन दांपत्य जीवन में मतभेद उभर सकते हैं।शुभ अंक: 1 | शुभ रंग: नारंगी | उपाय: सफेद वस्त्र दान करें। वृष राशि (Taurus) आज मानसिक तनाव से राहत मिलेगी और परिवार का सहयोग मिलेगा। आय बढ़ाने के अवसर मिल सकते हैं, खासकर सुरक्षित निवेश से लाभ…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला हिमाचल प्रदेश नीति आयोग के इंडिया इलेक्ट्रिक मोबिलिटी इंडेक्स में अग्रणी राज्यों में शामिल हो गया है। उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने राज्य परिवहन विकास एवं सड़क सुरक्षा परिषद की बैठक में कहा कि राज्य सरकार परिवहन क्षेत्र में पारदर्शिता, डिजिटल सुधार, सड़क सुरक्षा, रोजगार सृजन और हरित मोबिलिटी को प्राथमिकता दे रही है। जनवरी 2023 से दिसंबर 2025 के बीच परिवहन विभाग ने 2,597.59 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित किया, जो पिछली सरकार की तुलना में लगभग 73 प्रतिशत अधिक है। यह वृद्धि डिजिटल पहलों और सुदृढ़ प्रवर्तन का परिणाम है। सरकार ने वाहन फिटनेस प्रणाली को…