Close Menu
  • होम
  • देश
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Facebook X (Twitter) Instagram
एआरबी टाइम्स
Subscribe
  • होम
  • देश
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
एआरबी टाइम्स
हिमाचल प्रदेश

Rampur Bushahr: वन अधिकार अधिनियम 2006 पर पंचायत प्रतिनिधियों को प्रशिक्षण, ग्राम सभा की भूमिका और प्रक्रिया पर दिया गया जोर

ARB Times DeskBy ARB Times DeskMay 26, 2025Updated:November 9, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit Email
Follow Us
Facebook X (Twitter)

एआरबी टाइम्स ब्यूरो

रामपुर बुशहर। रामपुर, पीजी कॉलेज सभागार में सोमवार को एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें पंचायत प्रधानों, सचिवों और एफआरसी (वन अधिकार समिति) सदस्यों को अनुसूचित जनजाति एवं अन्य परंपरागत वन निवासी अधिनियम 2006, नियम 2008 एवं संशोधित नियम 2012 के बारे में जागरूक किया गया। यह शिविर वन अधिकार अधिनियम (FRA) के तहत जागरूकता और क्रियान्वयन की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल रही।

कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडलाधिकारी रामपुर हर्ष अमरेन्द्र सिंह ने की। उन्होंने बताया कि यह अधिनियम उन अन्य परंपरागत वन निवासियों या समुदायों को अधिकार देता है, जो 13 दिसंबर 2005 से पहले कम से कम तीन पीढ़ियों (75 वर्षों) से प्राथमिक रूप से वन भूमि पर निवास कर रहे हैं और अपनी आजीविका के लिए वनों पर निर्भर हैं। इन्हें व्यक्तिगत, सामुदायिक और सामुदायिक वन संसाधनों की सुरक्षा व प्रबंधन का अधिकार प्राप्त है।

उन्होंने बताया कि इस कानून के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए गांव, उपमंडल, जिला और राज्य स्तर पर समितियों के गठन का प्रावधान है, जिनकी अलग-अलग भूमिका और जिम्मेदारियां तय की गई हैं।

ग्राम सभा की भूमिका पर जोर देते हुए मंडलाधिकारी ने कहा कि वन अधिकार अधिनियम ग्राम सभा को सामुदायिक वनों की सुरक्षा, संरक्षण और प्रबंधन की जिम्मेदारी भी देता है। वन अधिकार समिति (एफआरसी) के गठन के लिए ग्राम सभा में संबंधित ग्राम के वयस्क लोगों का कम से कम 50% कोरम अनिवार्य है। समिति में कम से कम 10 और अधिकतम 15 सदस्य होते हैं, जिनमें 30% महिलाएं होना अनिवार्य है।

एफआरसी का कार्य है कि वे उन लोगों से आवेदन प्राप्त करें जो 13 दिसंबर 2005 से पहले तीन पीढ़ियों से वन भूमि का उपयोग कर रहे हैं। आवेदन के साथ दो वृद्ध व्यक्तियों के गवाह भी आवश्यक हैं, जिनका स्वयं का उस भूमि पर कोई दावा नहीं होना चाहिए।

प्रक्रिया पूरी करने के बाद समिति आवेदन को सब डिविजनल लेवल कमेटी को भेजेगी, जहां से उसे जांच के बाद जिला स्तरीय कमेटी को अग्रेषित किया जाएगा। यदि कोई कमी पाई जाती है तो आवेदन वापस भेजा जा सकता है। अंतिम निर्णय लेने का अधिकार केवल जिला स्तरीय कमेटी को होता है।

मंडलाधिकारी ने जानकारी दी कि उपमंडल स्तर के बाद तहसील और उप-तहसील स्तर पर भी इस कानून पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

इस अवसर पर हिम जागृति मंच के अध्यक्ष एवं वनाधिकार विशेषज्ञ जिया लाल, प्रदेश इंटक उपाध्यक्ष बिहारी लाल सेवागी और रामा नन्द नेगी ने भी अधिनियम 2006 की विस्तृत जानकारी दी।

#CommunityForestRights #ForestRightsAct #FRAAwareness #ScheduledTribesRights #ग्रामसभा_सशक्तिकरण #रामपुरसमाचार #वनअधिकार_प्रशिक्षण #वनअधिकारअधिनियम2006
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Tumblr Telegram Email
Previous ArticleRampur Bushahr: एसजेवीएन का स्थापना दिवस नाथपा झाकड़ी जल विद्युत परियोजना में हर्षोल्लास से मनाया गया
Next Article Shimla: गिरिगंगा जल स्रोत पुनरुद्धार अभियान का राज्यपाल ने किया शुभारंभ
ARB Times Desk
  • Website

Related Posts

Shimla: अध्ययन अवकाश पर सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन, सरकार का बड़ा फैसला

June 11, 2026

Shimla: राज्यपाल से मिले जगत सिंह नेगी, नौतोड़ वन भूमि स्वीकृति का उठाया मुद्दा

June 2, 2026

पंचायत चुनाव में बड़ी लापरवाही: पच्छाद में प्रधान-उपप्रधान के बॉक्स बदले, मनाली में कर्मचारी को नोटिस

May 27, 2026

कर्नाटक के स्मार्ट सिटी मॉडल को हिमाचल में अपनाएगी सरकार: बेंगलुरु दौरे पर बोले विक्रमादित्य सिंह

May 22, 2026

Shimla: श्री श्री रविशंकर ने की हिमाचल सरकार के प्राकृतिक खेती अभियान की सराहना

May 20, 2026

Rampur Bushahr: हिमाचल में 500 वन रक्षक पद खत्म करने का विरोध, ₹16,000 मानदेय में भरण पोषण मुश्किल

April 29, 2026

Shimla: चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को राहत: 30% शेष ग्रेच्युटी और लीव इनकैशमेंट जारी करने के आदेश

April 25, 2026

Election: हिमाचल में शहरी निकाय चुनाव का ऐलान: 17 मई को मतदान, 51 नगर निकायों में होगा चुनाव

April 21, 2026

Shimla: हिमाचल के स्कूलों में छात्रों को मिलेंगी स्टील की पानी की बोतलें, स्कूलों को ब्यौरा उपलब्ध करवाने के निर्देश

April 17, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

June 2026
MTWTFSS
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930 
« May    
Useful links

🛡️ Government Links

  • भारत सरकार पोर्टल
  • हिमाचल प्रदेश सरकार
  • हिमाचल पुलिस
  • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
  • NIC
  • RTI Online
  • Election Commission of India

🎓 Education & Universities

  • HP University (HPU)
  • Central University HP
  • SPU Mandi
  • IGMC Shimla
  • HP Technical University

💼 Jobs & Services

  • National Career Service
  • HP Employment Portal
  • HPPSC
  • HPSSSB
  • MyGov India
  • UIDAI Aadhaar Services
Categories
Archives

Our Visitor

1 1 1 8 1 3
Users Today : 90
Total Users : 111813
Total views : 223217
Advertisement

आपकी बात, हमारी आवाज़

खबर, शिकायत, सुझाव या स्थानीय समस्या की जानकारी हमें भेजें।

📞 9418210413
✉️ editor@arbtimes.in
अभी कॉल करें ईमेल भेजें
ARB Times | आपकी खबर, आपकी आवाज़
Home Himachal Crime Politics
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • About us
  • Contact us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy 
  • Editorial Policy
  • Terms & Conditions
© 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.