Close Menu
  • होम
  • देश
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Facebook X (Twitter) Instagram
एआरबी टाइम्स
Subscribe
  • होम
  • देश
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
एआरबी टाइम्स
हिमाचल प्रदेश

Shimla: गिरिगंगा जल स्रोत पुनरुद्धार अभियान का राज्यपाल ने किया शुभारंभ

ARB Times DeskBy ARB Times DeskMay 26, 2025Updated:November 9, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit Email
Follow Us
Facebook X (Twitter)

एआरबी टाइम्स ब्यूरो

शिमला। राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने सोमवार को शिमला जिले के जुब्बल उपतहसील स्थित ऐतिहासिक एवं धार्मिक स्थल गिरिगंगा में जल स्रोत के पुनरुद्धार अभियान का शुभारम्भ किया। उन्होंने मंदिर परिसर में चिनार का पौधा रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने यहां सफाई के लिए श्रमदान कर वन और जल संरक्षण की पर्यावरणीय पहल को आगे बढ़ाया। राज्यपाल ने गृह रक्षा, नागरिक सुरक्षा, अग्निशमन विभाग व एस.डी.आर.एफ. के तत्वावधान में स्थानीय महिला मण्डलों के सहयोग से आयोजित सफाई अभियान में श्रमदान कर भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने महिला मण्डलों को पौधे भेंट किए और पंचायत स्तर पर बावड़ियों के रखरखाव हेतु सक्रिय भागीदारी की अपील की।

इस अवसर पर, राज्यपाल ने महिला मंडलों का आह्वान किया कि वे पर्यावरण संरक्षण और नशे के खिलाफ अपना योगदान दें। इन दोनों कार्यों में महिला शक्ति की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि जल, जीवन की शक्ति है और इस जल की निर्मलता और निरंतरता को बनाए रखने के लिए हमें प्रयास करने चाहिए। उन्होंने कहा कि गिरिगंगा न केवल प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण है, बल्कि धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। यह हमारी धरोहर है, तथा जल, जंगल और जमीन से जुड़ी आस्था की विरासत भी है। उन्होंने यह भी सराहना की कि आमतौर पर आपात सेवाओं के लिए जाने जाने वाले विभाग आज पर्यावरण संकट से निपटने के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने इस पहल को अनुकरणीय बताते हुए संबंधित सभी संगठनों और स्थानीय समुदाय को बधाई दी।

कार्यक्रम के प्रारंभ में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एवं कमांडेंट जनरल ने बताया कि अब तक 236 जल स्रोतों की सफाई की जा चुकी है, और गीरीगंगा इस क्रम में 237वां जल स्रोत है। उन्होंने बताया कि जल स्रोतों की पहचान और सफाई में महिला मण्डलों की सक्रिय भूमिका रही है। इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव सी.पी. वर्मा, विभिन्न पंचायतों के प्रधान, महिला मंडलों की सदस्याएं, गृह रक्षा विभाग व एस.डी.आर.एफ. के अधिकारी और स्थानीय गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

#himachalpradesh #SDRF #ग्रीनहिमाचल #जल_जंगल_जमीन #जलस्रोत_संरक्षण #पर्यावरण_संरक्षण #बावड़ी_संरक्षण #महिला_शक्ति #राज्यपालहिमाचल #वृक्षारोपण_अभियान
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Tumblr Telegram Email
Previous ArticleRampur Bushahr: वन अधिकार अधिनियम 2006 पर पंचायत प्रतिनिधियों को प्रशिक्षण, ग्राम सभा की भूमिका और प्रक्रिया पर दिया गया जोर
Next Article Shimla : कांगड़ा से सिरमौर तक खतरे की घंटी: तूफान-ओले का अलर्ट
ARB Times Desk
  • Website

Related Posts

Shimla: अध्ययन अवकाश पर सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन, सरकार का बड़ा फैसला

June 11, 2026

Shimla: राज्यपाल से मिले जगत सिंह नेगी, नौतोड़ वन भूमि स्वीकृति का उठाया मुद्दा

June 2, 2026

पंचायत चुनाव में बड़ी लापरवाही: पच्छाद में प्रधान-उपप्रधान के बॉक्स बदले, मनाली में कर्मचारी को नोटिस

May 27, 2026

कर्नाटक के स्मार्ट सिटी मॉडल को हिमाचल में अपनाएगी सरकार: बेंगलुरु दौरे पर बोले विक्रमादित्य सिंह

May 22, 2026

Shimla: श्री श्री रविशंकर ने की हिमाचल सरकार के प्राकृतिक खेती अभियान की सराहना

May 20, 2026

Rampur Bushahr: हिमाचल में 500 वन रक्षक पद खत्म करने का विरोध, ₹16,000 मानदेय में भरण पोषण मुश्किल

April 29, 2026

Shimla: चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को राहत: 30% शेष ग्रेच्युटी और लीव इनकैशमेंट जारी करने के आदेश

April 25, 2026

Election: हिमाचल में शहरी निकाय चुनाव का ऐलान: 17 मई को मतदान, 51 नगर निकायों में होगा चुनाव

April 21, 2026

Shimla: हिमाचल के स्कूलों में छात्रों को मिलेंगी स्टील की पानी की बोतलें, स्कूलों को ब्यौरा उपलब्ध करवाने के निर्देश

April 17, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

June 2026
MTWTFSS
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930 
« May    
Useful links

🛡️ Government Links

  • भारत सरकार पोर्टल
  • हिमाचल प्रदेश सरकार
  • हिमाचल पुलिस
  • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
  • NIC
  • RTI Online
  • Election Commission of India

🎓 Education & Universities

  • HP University (HPU)
  • Central University HP
  • SPU Mandi
  • IGMC Shimla
  • HP Technical University

💼 Jobs & Services

  • National Career Service
  • HP Employment Portal
  • HPPSC
  • HPSSSB
  • MyGov India
  • UIDAI Aadhaar Services
Categories
Archives

Our Visitor

1 1 1 8 2 6
Users Today : 103
Total Users : 111826
Total views : 223234
Advertisement

आपकी बात, हमारी आवाज़

खबर, शिकायत, सुझाव या स्थानीय समस्या की जानकारी हमें भेजें।

📞 9418210413
✉️ editor@arbtimes.in
अभी कॉल करें ईमेल भेजें
ARB Times | आपकी खबर, आपकी आवाज़
Home Himachal Crime Politics
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • About us
  • Contact us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy 
  • Editorial Policy
  • Terms & Conditions
© 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.