एआरबी टाइम्स ब्यूरो | शिमला Himachal Cabinet Meeting : हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव से पहले राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। राज्य मंत्रिमंडल ने उन पंचायतों को इस बार ओपन करने का निर्णय लिया है, जो वर्ष 2010 से लगातार दो कार्यकाल तक आरक्षित रही हैं। शनिवार को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में हुई बैठक में इस संबंध में Himachal Pradesh Panchayati Raj Act में संशोधन को मंजूरी दी गई। नए निर्णय के अनुसार यदि किसी पंचायत में प्रधान, वार्ड सदस्य, बीडीसी या जिला परिषद का पद लगातार दो या उससे अधिक कार्यकाल तक एक ही…
Author: ARB Times Desk
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर रामपुर में आयोजित चार दिवसीय जिला स्तरीय फाग मेले के अंतर्गत बुशहर कार्निवल की दूसरी सांस्कृतिक संध्या में पहुंचे प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल ननखड़ी को सीबीएसई से जोड़ने के लिए प्राथमिकता के आधार पर कार्य किया जाएगा, ताकि क्षेत्र के विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं मिल सकें। पदम राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रामपुर के मैदान में आयोजित इस कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। आयोजन समिति और स्थानीय लोगों ने पारंपरिक ढंग से उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया तथा हिमाचली टोपी,…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो | बिलासपुर हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में आयोजित होने वाला राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेला इस वर्ष 17 से 23 मार्च तक आयोजित किया जाएगा। मेले के सफल आयोजन को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शुक्रवार को उपायुक्त Rahul Kumar ने विभागीय अधिकारियों के साथ लक्ष्मी नारायण मंदिर से लेकर लुहणू मैदान तक व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने लोक निर्माण विभाग और नगर परिषद बिलासपुर के अधिकारियों को शोभा यात्रा के निर्धारित मार्ग पर सड़कों से जुड़े सभी कार्य समयबद्ध तरीके से पूरा करने के…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो | मंडी मंडी जिले में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के रिक्त पद को भरने के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। नगर निगम मंडी के पैलेस-2 वार्ड के मट्ट-1 आंगनबाड़ी केंद्र में यह पद भरा जाएगा। इच्छुक और पात्र स्थानीय महिला उम्मीदवार 25 मार्च 2026 तक अपने आवेदन जमा कर सकती हैं। बाल विकास परियोजना अधिकारी सदर-मंडी जितेंद्र सैणी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस पद के लिए आवेदन कार्यालय बाल विकास परियोजना अधिकारी, मंडी-सदर में जमा करवाने होंगे। चयन प्रक्रिया के तहत साक्षात्कार 28 मार्च 2026 को प्रातः 10 बजे एसडीएम कार्यालय मंडी में आयोजित किया जाएगा।…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो | शिमला हिमाचल प्रदेश के कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से स्नातक (यूजी) पाठ्यक्रम में सेमेस्टर सिस्टम लागू किया जाएगा। राज्य सरकार ने यह निर्णय राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी 2020) के अनुरूप उच्च शिक्षा में सुधार और छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लिया है। राज्य सचिवालय में शुक्रवार को हुई राज्य स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक की अध्यक्षता करते हुए शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला और सरदार पटेल यूनिवर्सिटी मंडी से संबद्ध सभी सरकारी कॉलेजों में एनईपी लागू करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को कॉलेजों में एनईपी को…