एआरबी टाइम्स ब्यूरो, बिलासपुर नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने कहा कि 1 से 5 फरवरी तक घुमारवीं में राष्ट्रीय अंडर-19 छात्रा हैंडबॉल प्रतियोगिता का आयोजन होना गर्व की बात है। यह क्षेत्र में पहली बार राष्ट्रीय स्तर की खेलकूद प्रतियोगिता होगी। उन्होंने कहा कि यह आयोजन न केवल हिमाचल प्रदेश, बल्कि जिला बिलासपुर और घुमारवीं के युवाओं और विद्यार्थियों में खेल संस्कृति को बढ़ावा देगा और घुमारवीं को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाएगा। प्रतियोगिता में देश भर से लगभग 40 टीमें और 800 खिलाड़ी एवं अधिकारी भाग लेंगे। इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन राजकीय…
Author: ARB Times Desk
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर सर्वपल्ली राधाकृष्णन शिक्षण संस्थान में स्नातक पाठ्यक्रम के उद्घाटन समारोह के अवसर पर माननीय राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने डॉ. मुकेश शर्मा और डॉ. सीमा भारद्वाज द्वारा लिखी गई पुस्तक “Assessment for Learning” का विमोचन किया। यह पुस्तक अंग्रेजी संस्करण में प्रकाशित की गई है और इसमें शोध एवं अनुभव के आधार पर अधिगम-मूल्यांकन की नवीन अवधारणाओं को सरल और प्रभावी रूप में प्रस्तुत किया गया है। राज्यपाल ने कहा कि वर्तमान शिक्षा व्यवस्था में “Assessment for Learning” जैसी अवधारणाएँ शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया को अधिक छात्र-केंद्रित, परिणामोन्मुखी और गुणवत्तापूर्ण बनाने में सहायक होंगी। यह पुस्तक शिक्षकों,…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि भारत सरकार ने वर्ष 2025-26 के लिए प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना–IV (बैच–I) के अंतर्गत हिमाचल प्रदेश द्वारा प्रस्तावित सड़क परियोजनाओं को स्वीकृति प्रदान कर दी है। उन्होंने बताया कि इन प्रस्तावों की समीक्षा सशक्त समिति द्वारा 4 नवंबर, 2025 को आयोजित बैठक में की गई थी। समिति की सिफारिशों तथा राज्य सरकार द्वारा प्रस्तुत अनुपालन रिपोर्ट के आधार पर इन परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है। लोक निर्माण मंत्री ने कहा कि कुल 294 सड़क कार्यों को स्वीकृति दी गई है, जिनकी कुल लंबाई 1,538.058 किलोमीटर…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा है कि हिमाचल प्रदेश में पहली बार राज्य पोषण नीति बनाई जाएगी, जिससे लोगों को समग्र पोषण और खाद्य सुरक्षा का लाभ मिल सके। वह बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार पहले से ही एकीकृत बाल विकास सेवा (ICDS), मिड-डे मील योजना और सार्वजनिक वितरण प्रणाली जैसी कई योजनाएं चला रही है। इन योजनाओं को और प्रभावी बनाने के लिए न्यूट्रिशनल प्रोफाइलिंग अत्यंत आवश्यक है, जिससे लोगों को भोजन में मौजूद पोषक तत्वों, कैलोरी और फूड फोर्टिफिकेशन…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो | शिमला Sanjauli Heliport Open : हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के संजौली हेलीपोर्ट को आधिकारिक तौर पर उड़ानों के लिए खोल दिया गया है। इसके साथ ही यहां से हेली टैक्सी सेवाओं की शुरुआत हो गई है। बुधवार सुबह मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शिमला से रिकांगपिओ के लिए पहली उड़ान को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री जगत सिंह नेगी भी हेली टैक्सी से किन्नौर के लिए रवाना हुए। फिलहाल, हेरिटेज एविएशन और पवन हंस लिमिटेड संजौली हेलीपोर्ट से हेली टैक्सी सेवाएं दे रही हैं। हेरिटेज एविएशन शिमला से रिकांगपिओ और कुल्लू…