एआरबी टाइम्स ब्यूरो, कांगडा कांगड़ा। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कांगड़ा जिले के सुलह विधानसभा क्षेत्र की सभी पात्र महिलाओं को इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना के तहत 1500 रुपये देने की घोषणा की। इसके साथ ही उन्होंने सुलह में हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड का डिवीजन खोलने और भवारना को नगर पंचायत बनाने की भी घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार कांगड़ा जिले के विकास के लिए लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने बताया कि कांगड़ा एयरपोर्ट का विस्तार किया जा रहा है और प्रभावित लोगों को उचित मुआवजा दिया जा रहा है।…
Author: ARB Times Desk
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, मंडी उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने एक अधिसूचना जारी कर पुरानी मंडी क्षेत्र में त्रिलोकीनाथ मंदिर के समीप स्थित मौजूदा पार्किंग स्थल से लेकर शीतला माता मंदिर तक के मार्ग को नो पार्किंग जोन घोषित कर दिया है। यह निर्णय क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने तथा सार्वजनिक सुविधा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। यह अधिसूचना मोटर वाहन अधिनियम, 1988 की धारा 117 के अंतर्गत जारी की गई है। उपायुक्त ने बताया कि नो पार्किंग जोन को लेकर 15 दिसंबर 2025 को प्रारूप अधिसूचना जारी कर आम जनता से एक माह की अवधि…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर उपमंडल स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह के सफल आयोजन को लेकर वीरवार को उपमंडलाधिकारी नागरिक रामपुर हर्ष अमरेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में गणतंत्र दिवस समारोह से जुड़ी विभिन्न व्यवस्थाओं, कार्यक्रमों की रूपरेखा, मंच संचालन, मार्च पास्ट, सांस्कृतिक कार्यक्रमों सहित अन्य आवश्यक प्रबंधों की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई। इस अवसर पर जानकारी दी गई कि समारोह के दौरान विभिन्न शिक्षण संस्थानों द्वारा देशभक्ति पर आधारित रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। बैठक में बताया गया कि स्प्रिंगडेल पब्लिक स्कूल, पीएम श्री राजकीय केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला, डीएवी, कोशिश एक आशा,…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर उपमंडल मुख्यालय रामपुर के पीएम श्री राजकीय केंद्रीय प्राथमिक विद्यालय रामपुर की छात्रा आयुश्री कौशल ने एससीईआरटी (SCERT) सोलन द्वारा आयोजित मिडल मैरिट छात्रवृत्ति परीक्षा के द्वितीय चरण में शिमला ज़िले के शीर्ष 10 विद्यार्थियों में स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इस उल्लेखनीय उपलब्धि से न केवल रामपुर खंड बल्कि पाठशाला और माता-पिता भी गौरवान्वित हुए हैं। विद्यालय की केंद्र मुख्य शिक्षिका सरोज मेहता ने आयुश्री एवं उसके माता-पिता को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता छात्रा की कड़ी मेहनत, अनुशासन और निरंतर प्रयासों का परिणाम है। मिडल मैरिट छात्रवृत्ति…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर रामपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी विकासात्मक सौगात दी है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) चरण-4, बैच-1 के अंतर्गत रामपुर और ननखड़ी ब्लॉकों में कुल 19 सड़कों के नवीनीकरण एवं उन्नयन के लिए लगभग 122 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। इस योजना के तहत करीब 90 किलोमीटर लंबी सड़कों का निर्माण एवं सुधार किया जाएगा। पूर्व भाजपा प्रत्याशी कौल सिंह नेगी ने प्रेस बयान जारी करते हुए कहा कि यह स्वीकृति क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक है। उन्होंने बताया कि इस योजना से ग्रामीण क्षेत्रों की जर्जर सड़कों में सुधार…