एआरबी टाइम्स ब्यूरो, हिमाचल प्रदेश शिमला, किन्नौर और कुल्लू जिलों के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हुई ताज़ा बर्फबारी से पूरे हिमाचल प्रदेश में ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। जहां एक ओर तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है, वहीं दूसरी ओर इस बर्फबारी ने सेब सहित अन्य नकदी फसलों पर निर्भर बागवानों के चेहरे खिला दिए हैं। लंबे समय से पर्याप्त बर्फबारी न होने के कारण बागवानी सीजन को लेकर चिंता बनी हुई थी, लेकिन अब इस हिमपात से फसलों के लिए जरूरी चिलिंग ऑवर पूरे होने की उम्मीद जगी है। शिमला जिले के कुफरी, नारकंडा, खड़ापत्थर, रोहड़ू…
Author: ARB Times Desk
एआरबी टाइम्स ब्यूरो | हमीरपुर HP JOA IT भर्ती 2026 : हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (HPSSC) ने युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का सुनहरा अवसर प्रदान किया है। आयोग ने जूनियर ऑफिस असिस्टेंट (आईटी) के 234 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। योग्य और इच्छुक अभ्यर्थी 27 जनवरी 2026 से इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 27 फरवरी 2026 निर्धारित की गई है। आयोग की ओर से यह भर्ती जॉब ट्रेनी के रूप में की जाएगी। चयनित उम्मीदवारों को प्रशिक्षण अवधि के दौरान 12,500 रुपये प्रतिमाह मानदेय दिया…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो | शिमला शिमला के शोघी क्षेत्र में देर रात पुलिस नाकाबंदी के दौरान पुलिस की एसआईयू की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 9.480 ग्राम चिट्टे के साथ पुलिस के एक कांस्टेबल समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। एसआईयू टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि एक वाहन में चिट्टा तस्करी की जा रही है। सूचना के आधार पर देर रात करीब दो बजे शोघी में नाकाबंदी की गई। इस दौरान सोलन की ओर से आ रही एक एप्लाइड फॉर गाड़ी को शक के आधार पर जांच के लिए रोका गया। चिट्टा कहां से लाए आरोपी,…
मेष राशि (Aries) आज का दिन उत्साह और ऊर्जा से भरा रहेगा। बच्चों और परिवार के साथ समय बिताने से मन प्रसन्न होगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिल सकती है। प्रेम जीवन में मधुरता रहेगी और जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। करियर में आगे बढ़ने के लिए नई तकनीक सीखना लाभकारी रहेगा।शुभ अंक: 6 | शुभ रंग: गुलाबीउपाय: सोने की अंगूठी में मंगल यंत्र धारण करें। वृष राशि (Taurus) आज दिन आपके अनुकूल रहेगा। अधिकांश कार्य आपकी योजना के अनुसार पूरे होंगे। धन खर्च करते समय सावधानी रखें। प्रेम संबंधों में मिठास रहेगी, लेकिन पुरानी बातों को लेकर विवाद से बचें।…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, कुल्लू कुल्लू जिले के बबेली में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें दिल्ली से आए पर्यटकों की कार अनियंत्रित होकर पहले एक पोल से टकराई और फिर पैरापिट से जा बजी। इस भीषण दुर्घटना में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हुए। हादसा कुल्लू शहर से करीब 10 किलोमीटर पहले बबेली के आईटीबीपी सेंटर के गेट के पास हुआ। मृतकों की पहचान सोनिया (40 वर्ष), साक्षी (26 वर्ष) और देवीशा (5 वर्ष) के रूप में हुई है। घायलों में सचिन, साहिल और अनिका शामिल हैं। सभी घायलों…