♈ मेष राशि (Aries) आज भावनाओं पर नियंत्रण रखना आपके लिए सबसे ज़रूरी रहेगा। जल्दबाज़ी में कोई फैसला न लें। धन और समय की सही योजना आगे चलकर लाभ देगी। दोस्तों के साथ शाम अच्छी बीतेगी, लेकिन जीवनसाथी से छोटी-मोटी नोकझोंक हो सकती है।शुभ अंक: 2 | शुभ रंग: सिल्वर, सफेदउपाय: जरूरतमंद या अपंग व्यक्ति को भोजन कराएं। ♉ वृष राशि (Taurus) आज शरीर थकान महसूस कर सकता है, इसलिए आराम को नज़रअंदाज़ न करें। आर्थिक स्थिति संतोषजनक रहेगी और मन शांत रहेगा। प्रेम और दांपत्य जीवन में मिठास बनी रहेगी। आज खुद पर ज़्यादा बोझ न डालें।शुभ अंक: 1…
Author: ARB Times Desk
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर हिमाचल प्रदेश में नगर निकायों और पंचायतों का कार्यकाल 31 जनवरी को पूरा हो रहा है। ऐसे में निर्वाचित प्रतिनिधियों का कार्यकाल समाप्त होने के बाद प्रशासनिक व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने और विकास कार्यों में किसी तरह का व्यवधान न आए, इसके लिए सरकार ने प्रशासकों की नियुक्ति की है आगामी नगर निकाय और पंचायत चुनावों को देखते हुए राज्य सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फैसला लिया है। सरकार ने प्रदेश के 47 नगर निकायों में वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी, कार्यकारी अधिकारी और सचिव को प्रशासक नियुक्त करने के आदेश जारी किए हैं। ये नियुक्तियां तत्काल…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर रक्तदान सेवा परिवार सोसायटी रामपुर हर समय जरूरतमंदों की सेवा के लिए तत्पर रहती है। इसका जीवंत उदाहरण शुक्रवार को हुई भारी बर्फबारी के दौरान देखने को मिला, जब सोसायटी की एंबुलेंस ने जोखिम भरे हालातों में एक अल्सर पीड़ित मरीज को आईजीएमसी शिमला तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। महात्मा गांधी सेवा चिकित्सा परिसर खनेरी से आपात स्थिति में अल्सर के एक मरीज को आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया था। बर्फबारी और फिसलन भरी सड़कों के कारण स्थिति बेहद चुनौतीपूर्ण थी। ऐसे में परिजनों ने रक्तदान सेवा परिवार सोसायटी से संपर्क किया, जिस पर…
जिला कुल्लू के बंजार उपमंडल के तहत रघुपुर फोर्ट में बर्फबारी के चलते फंसे 12 पर्यटकों को स्थानीय लोगों की मदद से सकुशल बचा लिया गया। डिपार्टमेंट ऑफ प्रोटेक्शन एंड कंट्रोल रुल्स (DPCR) कुल्लू ने यह जानकारी दी है। स्थानीय लोगों की तत्परता और बहादुरी के कारण सभी पर्यटक सुरक्षित रूप से रेस्क्यू किए गए। कुल 6 स्थानीय लोगों ने मिलकर इस अभियान में भाग लिया और पर्यटकों को धीरे-धीरे सोझा की ओर मार्गदर्शन किया, जो जिभी की दिशा में स्थित है। बर्फबारी के बाद क्षेत्र में मार्ग अवरुद्ध हो गए थे, विजिबिलिटी कम होने के कारण पर्यटक मुश्किल में…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, मंडी मंडी, 24 जनवरी। उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन की अध्यक्षता में शुक्रवार को उपायुक्त कार्यालय के वीसी कक्ष में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) तथा राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत जिला स्तरीय सतर्कता समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत लाभार्थियों के चयन की प्रगति की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने इस प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने जिला पंचायत अधिकारी के साथ समन्वय स्थापित कर शेष पात्र लाभार्थियों का चयन शीघ्र पूरा करने पर बल दिया। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत जिला…