एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर उपमंडल स्तरीय स्कूल मॉनिटरिंग कमेटी रामपुर द्वारा सोमवार को नोगली और दत्तनगर क्षेत्र में संचालित स्कूल बसों की रामपुर बस स्टैंड में औचक जांच की गई। इस दौरान कुल लगभग 25 स्कूल बसों का बारीकी से निरीक्षण किया गया। स्कूल मॉनिटरिंग कमेटी के सचिव जसपाल सिंह नेगी ने स्वयं टीम के साथ बसों की जांच की और जहां-जहां खामियां पाई गईं, उन्हें शीघ्र दूर करने के निर्देश संबंधित स्कूल प्रबंधन और चालकों को दिए। निरीक्षण के दौरान बसों में सीटिंग व्यवस्था, आपातकालीन निकास द्वार, फर्स्ट एड बॉक्स, स्पीड गवर्नर, सीसीटीवी कैमरे, जीपीएस प्रणाली, परमिट, फिटनेस प्रमाणपत्र…
Author: ARB Times Team
रिकांगपिओ। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले की रूपी पंचायत के गुर्गुरी गांव की प्रियांसी खोजान का दून मेडिकल कॉलेज, देहरादून में MBBS प्रथम वर्ष में चयन हुआ है। सफलता के बाद प्रियांसी ने अपने पिता-माता को विशेष धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि उनके मार्गदर्शन और प्रेरणा के बिना यह सफर संभव नहीं था। प्रियांसी ने अपने शिक्षकों का भी आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि शिक्षकों ने उन्हें केवल पढ़ाया ही नहीं बल्कि सही दिशा भी दिखाई। प्रियांसी ने कहा कि अनुशासन, एकाग्रता और दृढ़ निश्चय से हर मंजिल पाई जा सकती है।
कुल्लू। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले की मणिकर्ण घाटी के डढेई गांव में बीती रात करीब एक बजे भीषण आग लग गई। आग की लपटों ने दो रिहायशी मकान, एक गोशाला और देवता के प्राचीन भंडार को पूरी तरह जला दिया। घटना के समय गांव में अफरातफरी का माहौल रहा, लेकिन मकानों में मौजूद परिवार को सुरक्षित निकाल लिया गया। ग्रामीणों के अनुसार, जले हुए भंडार में क्षेत्र की आस्था से जुड़ी महत्वपूर्ण धार्मिक वस्तुएं रखी थीं। यह भंडार सदियों से स्थानीय लोगों के लिए धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण रहा है। वहीं, सराय और गोशाला भी आग…
नई दिल्ली। होटलों, कार्यक्रम आयोजकों, हॉस्टलों, ट्रेवल एजेंसियों और अन्य ऐसी संस्थाओं को ग्राहकों के आधार कार्ड की फोटोकॉपी लेने और उन्हें दस्तावेज के रूप में जमा करने की अनुमति नहीं होगी। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) ने ऐसी प्रथाओं को आधार अधिनियम का उल्लंघन बताया है। प्राधिकरण एक नियम लागू करने जा रहा है, जिसके बाद ऐसी संस्थाओं को आधार आधारित सत्यापन के लिए पंजीकरण कराना होगा और वे डिजिटल माध्यम से बिना फोटोकॉपी लिए पहचान की पुष्टि कर सकेंगी। यूआईडीएआई के मुताबिक, नया नियम मंजूर कर लिया गया है और इसे जल्द अधिसूचित किया जाएगा। नए सिस्टम के…
शिमला। हिमाचल प्रदेश के मौसम में बदलाव जारी है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने अधिक ऊंचाई वाले जिलों में हल्के हिमपात और मैदानी हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी की संभावना जताई है। चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, लाहौल-स्पीति व किन्नौर में मौसम खराब रहेगा, जबकि अन्य जिलों में आसमान साफ रहने की उम्मीद है। मंडी, बिलासपुर, हमीरपुर, सोलन, कांगड़ा और ऊना के निचले क्षेत्रों के लिए आज सुबह 10 बजे तक कोहरा छाने का यलो अलर्ट जारी किया गया है। कोहरे के कारण कई स्थानों में विजिबिलिटी 100 मीटर तक घट सकती है। इससे सड़क यातायात प्रभावित हो सकता है इसलिए वाहन चालकों को…