एआरबी टाइम्स ब्यूरो, कुल्लू जिला मजिस्ट्रेट कुल्लू तोरूल एस. रवीश ने मोटर वाहन अधिनियम, 1988 की धारा 115 एवं 117 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए एचपीपीडब्ल्यूडी के नियंत्रणाधीन लोरन से जार्ली रोड के 600 मीटर तक के संपूर्ण खंड को प्रारंभिक तौर पर 30 दिनों के लिए नो पार्किंग ज़ोन घोषित किया है। यह आदेश 27 जनवरी 2026 से 25 फरवरी 2026 तक प्रभावी रहेगा। अधिसूचना में स्पष्ट किया गया है कि स्थायी नो पार्किंग ज़ोन घोषित करने से पहले जमीनी स्तर पर इसकी व्यवहार्यता जांचने के उद्देश्य से यह प्रारंभिक अधिसूचना जारी की गई है। जिला…
Author: ARB Times Desk
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर बुशहर शिक्षक संघ, रामपुर की बैठक बीते कल विश्राम गृह, रामपुर में संघ के अध्यक्ष डॉ. एस. एस. टैगोर की अध्यक्षता में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। बैठक में संघ के संविधान एवं उप-नियमों के अनुरूप संगठन की कार्यकारिणी, संगठन सहयोग समिति तथा अन्य सभी समितियों का विस्तार किया गया। सभी दायित्वों पर नियुक्तियाँ सर्वसम्मति एवं ध्वनिमत से की गईं। बैठक सौहार्दपूर्ण, लोकतांत्रिक एवं सकारात्मक वातावरण में संपन्न हुई। विशेष सलाहकार परिषद मुख्य संरक्षक (Chief Patron), राजेश कुमार परमार, संरक्षक (Patrons) अरविंद नेगी, माया सानी, पुष्पानंद गुप्ता, प्रीतम ठाकुर मुख्य सलाहकार (Chief Advisor) जयन्ती धीमान, सलाहकार (Advisors), शूरम लाल मेहता, दिनेश…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर परियोजना प्रमुख राजीव कपूर ने 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर देश के सबसे बड़े 1500 मेगावाट क्षमता वाले भूमिगत नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। यह समारोह बड़े हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण एवं भारत की आज़ादी के लिए बलिदान देने वाले अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ हुई। इस दौरान ऑपरेशन सिंदूर में अपने प्राणों की आहुति देने वाले सैनिकों, अर्धसैनिक बलों एवं पुलिस कर्मियों को भी नमन किया गया। साथ ही परियोजना के निर्माण एवं संचालन में…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर शिमला जिला के रामपुर उप मंडल के अंतर्गत सीनियर सेकेंडरी स्कूल बधाल में डीएम के पद पर कार्यरत बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) सविता को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें वर्ष 2025-26 के दौरान नए मतदाताओं के फॉर्म-6 सर्वाधिक संख्या में भरवाने के लिए प्रदान किया गया। बीएलओ सविता ने अपने बूथ क्षेत्र में युवाओं और पात्र नागरिकों को मतदान के प्रति जागरूक करते हुए रिकॉर्ड स्तर पर नए मतदाताओं का पंजीकरण सुनिश्चित किया। उनके प्रभावी और समर्पित कार्य के परिणामस्वरूप मतदाता सूची में अधिकतम…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो | रामपुर बुशहर Bear Attack : शिमला जिले के रामपुर बुशहर उपमंडल में जंगली भालुओं का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला नीरथ पंचायत के डोईधार गांव से सामने आया है, जहां एक भालू ने गोशाला में घुसकर गाय पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। लगातार हो रही घटनाओं से क्षेत्र में भय का माहौल बना हुआ है। जानकारी के मुताबिक एक व्यक्ति की गोशाला का दरवाजा तोड़कर भालू अंदर घुस गया और बंधी हुई गाय पर हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया। शोर सुनकर परिवार के लोग मौके…