एआरबी टाइम्स ब्यूरो | बिलासपुर हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में एक सड़क हादसा (Bilaspur Bus Accident) सामने आया है। नम्होल के समीप बुधवार देर रात एक निजी बस अनियंत्रित होकर सड़क से फिसल गई और करीब 10 फीट गहरी खाई में जा गिरी। इस दुर्घटना में बस चालक, परिचालक सहित चार लोग घायल हो गए। घटना की सूचना रात के समय 112 हेल्पलाइन के माध्यम से पुलिस थाना को मिली। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और देखा कि न्यू प्रेम नामक निजी बस सड़क से नीचे खाई में गिरी हुई थी। 🚑 घायलों को एम्स बिलासपुर…
Author: ARB Times Desk
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 एवं स्वच्छ शहर-समृद्ध शहर कार्यक्रम के तहत बुधवार को नगर परिषद रामपुर में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य स्वच्छता से जुड़ी समस्याओं का त्वरित समाधान करना तथा आमजन, स्वच्छता कर्मियों और नगर परिषद कर्मचारियों के बीच समन्वय स्थापित करना रहा। समाधान शिविर की अध्यक्षता सहायक अभियंता अमित गौतम ने की। शिविर में नगर परिषद के विभिन्न विभागों के कर्मचारी, स्वयं सहायता समूह की महिलाएं, सफाई कर्मचारियों के सुपरवाइजर एवं अन्य हितधारकों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। कुल 48 प्रतिभागी शिविर में उपस्थित रहे। शिविर के दौरान स्वच्छता व्यवस्था, कचरा प्रबंधन…
♈ मेष (Aries) आज आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच आपको आगे बढ़ाएगी। घर, जमीन या पारिवारिक मामलों में खर्च संभव है, इसलिए बजट संतुलित रखें। रिश्तों में जल्दबाजी से निर्णय न लें। प्रेम जीवन में छोटी बातों को समझदारी से संभालें। कार्यक्षेत्र में मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा और अधिकारी प्रभावित होंगे। मानसिक उलझन हो तो सलाह लें। दांपत्य जीवन में निकटता बढ़ेगी।शुभ अंक: 2 | शुभ रंग: सिल्वर, सफेदउपाय: भोजन में शहद का सेवन करें। ♉ वृषभ (Taurus) दिन व्यस्त रहेगा, जिससे थकान हो सकती है। निवेश, विशेषकर कीमती वस्तुओं में, लाभ दे सकता है। सामाजिक संपर्क बढ़ेंगे और नए…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर लुहरी जलविद्युत परियोजना चरण-1 की पुनर्वास एवं पुनर्स्थापन (आर एंड आर) योजना के प्रभावी क्रियान्वयन की समीक्षा हेतु परियोजना-स्तरीय आर एंड आर समिति की बैठक आज बीथल स्थित एसजेवीएनएल सम्मेलन कक्ष में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता उपमंडलाधिकारी नागरिक रामपुर बुशहर हर्ष अमरेन्द्र सिंह ने की, जबकि उपमंडलाधिकारी नागरिक कुमारसैन मुकेश शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में आर एंड आर योजना से जुड़े कई एजेंडा बिंदुओं पर चर्चा हुई, जिसमें प्रभावित परिवारों को रोजगार उपलब्ध करवाना, रोजगार विकल्पों में बदलाव, विस्थापित परिवारों का पुनर्स्थापन, और अनुपूरक आर एंड आर ड्राफ्ट तैयार करना शामिल था। प्रभावित…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, मंडी अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव मंडी 2026 के तहत वॉयस ऑफ शिवरात्रि के टॉप 10 चयन और महोत्सव की सांस्कृतिक संध्याओं में भाग लेने के लिए नवोदित कलाकारों के गायन और नृत्य ऑडिशन 3 फरवरी से 7 फरवरी तक आयोजित किए जाएंगे। यह जानकारी अतिरिक्त उपायुक्त मंडी गुरसिमर सिंह ने दी। ऑडिशन का स्थान और समय सभी ऑडिशन पड्डल मैदान स्थित युवा सेवाएं एवं खेल विभाग के टेबल टेनिस हॉल में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक होंगे। विशेष रूप से दिव्यांग बच्चों के लिए पहली बार स्पेशल चाइल्ड हंट प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है,…