एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर जिला मंडी के पड्डल मैदान में प्रदेश सरकार के तीन वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आत्मनिर्भर हिमाचल जन संकल्प सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस राज्य स्तरीय कार्यक्रम में भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए हिमाचल पथ परिवहन निगम द्वारा विभिन्न जिलों से विशेष बसें चलाई जा रही हैं। इसी क्रम में बुधवार को रामपुर और आनी क्षेत्र से कुल 25 विशेष बसें मंडी के लिए रवाना की गईं। इनमें से आठ बसें रामपुर डिपो से सीधे, जबकि 11 बसें रामपुर क्षेत्र के विभिन्न रूटों और छह बसें आनी क्षेत्र के अलग-अलग रूटों…
Author: ARB Times Team
धर्मशाला। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में 14 दिसंबर को भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीसरा टी-20 मुकाबला खेला जाएगा। मुकाबले के लिए जहां पहले से ऑनलाइन टिकटों की बिक्री शुरू की गई थी, वहीं अब 11 दिसंबर से स्टेडियम के बाहर काउंटर पर ऑफलाइन टिकट भी उपलब्ध कराए जाएंगे। HPCA की ओर से स्टेडियम परिसर के साथ टिकट काउंटर स्थापित किया जा रहा है। सुबह 10 बजे टिकट बिक्री शुरू होगी और यह पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर दी जाएगी। सबसे सस्ता टिकट 1500 रुपये का होगा जबकि प्रीमियम श्रेणी का टिकट 20,000 रुपये तक मिलेगा। पांच…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, किन्नौर पीएनडीटी एक्ट 1994 के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर किन्नौर क्षेत्रीय अस्पताल में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मुख्य चिकित्सा अधिकारी किन्नौर डॉ. राकेश नेगी ने अपने कार्यालय कक्ष में की। डॉ. नेगी ने स्पष्ट रूप से कहा कि भ्रूण के लिंग की जांच एक गंभीर कानूनी अपराध है। उन्होंने बताया कि भारत सरकार द्वारा पीएनडीटी एक्ट कन्या भ्रूण हत्या को रोकने, बेटा-बेटी में भेदभाव समाप्त करने और महिला लिंगानुपात में सुधार के उद्देश्य से बनाया गया है। उन्होंने जानकारी दी कि स्वास्थ्य विभाग की टीमें समय-समय पर अल्ट्रासाउंड क्लीनिकों का औचक निरीक्षण करती हैं,…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, कुल्लू उपायुक्त कुल्लू तोरुल एस. रवीश ने वर्ष 2026 के लिए जिले में दो स्थानीय अवकाश घोषित करने के आदेश जारी किए हैं। जारी अधिसूचना के अनुसार 14 जनवरी 2026 (बुधवार) को मकर संक्रांति तथा 17 सितंबर 2026 (गुरुवार) को सायर संक्रांति के अवसर पर स्थानीय अवकाश रहेगा। यह अवकाश जिला मुख्यालय कुल्लू सहित मनाली और बंजार उपमंडलों में लागू रहेगा। प्रशासन ने सभी संबंधित विभागों, कार्यालयों और शिक्षण संस्थानों को आदेशों की अनुपालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर सर्वपल्ली राधाकृष्णन बीएड एवं एमएड संस्थान नोगली में बीएड में सीधे प्रवेश का सुनहरा अवसर उपलब्ध है। संस्थान में सत्र 2025-27 के लिए हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के निर्देशानुसार बिना प्रवेश परीक्षा के 15 दिसंबर 2025 तक सीधे प्रवेश लिया जा सकता है। सर्वपल्ली राधाकृष्णन संस्थान वर्ष 2005 से मानव कल्याण शिक्षा समिति के अंतर्गत अध्यापक प्रशिक्षण प्रदान कर रहा है। संस्थान का मुख्य उद्देश्य प्रशिक्षु छात्र-छात्राओं का सर्वांगीण विकास एवं उनके व्यक्तित्व का निर्माण करना है। यह संस्थान हिमाचल प्रदेश का एक प्रतिष्ठित शिक्षक प्रशिक्षण संस्थान माना जाता है। संस्थान ने अब तक हिमाचल प्रदेश…