एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू द्वारा 15 नवम्बर को शुरू की गई प्रदेशव्यापी एंटी-चिट्टा ड्राइव के अंतर्गत ‘नशामुक्त हिमाचल’ के संकल्प को और अधिक मजबूत करने के लिए हिमाचल प्रदेश पुलिस और औषधि विभाग ने आज राज्यभर में बंद, स्थायी/अस्थायी रूप से निलंबित और समर्पित लाइसेंस वाली 20 दवा निर्माण इकाइयों का औचक निरीक्षण किया। इस कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य प्रतिबंधित दवाओं के अवैध निर्माण और उनकी तस्करी पर प्रभावी रोक लगाना है। यह निरीक्षण अभियान पूरी तरह पारदर्शी ढंग से पुलिस और औषधि निरीक्षकों के संयुक्त सहयोग से संचालित किया गया। इस दौरान इकाइयों के…
Author: ARB Times Team
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज नावर क्षेत्र में टुणाधार–शहीद नाथूराम देवाड़ीघाट सड़क के मेटलिंग एवं टारिंग कार्य का विधिवत भूमि पूजन किया। यह सड़क विधायक प्राथमिकता के अंतर्गत 9 करोड़ 66 लाख रुपये की लागत से तैयार की जाएगी। इसके पूर्ण होने से क्षेत्र के लोगों को बेहतर, सुरक्षित और सुगम यातायात की सुविधा मिलेगी। विश्राम गृह टिक्कर में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए शिक्षा मंत्री ने कहा कि नावर क्षेत्र में सड़कों और भवनों के निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग के माध्यम से लगभग 103 करोड़ रुपये स्वीकृत किए…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, कुल्लू हिमाचल प्रदेश के एनसीसी कैडेट्स के लिए एक बड़ी उपलब्धि के रूप में कुल्लू स्थित 1 एचपी एयर स्क्वाड्रन एनसीसी (हाथीथान) में अत्याधुनिक वायरस SW-80 माइक्रोलाइट एयरक्राफ्ट सिमुलेटर का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस सिमुलेटर का उद्घाटन कुल्लू के विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने मुख्य अतिथि के रूप में फीता काटकर किया। इस अवसर पर विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने कहा कि यह अत्याधुनिक सिमुलेटर हिमाचल प्रदेश में एनसीसी प्रशिक्षण के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा। यह सुविधा कैडेट्स को उड़ान प्रशिक्षण का प्रारंभिक लेकिन अत्यंत आवश्यक व्यावहारिक अनुभव प्रदान करेगी, जिससे उनके…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, मंडी जिला दण्डाधिकारी मंडी अपूर्व देवगन ने मोटर वाहन अधिनियम की धारा 117 के तहत आदेश जारी करते हुए बताया कि 11 दिसंबर को पड्डल मैदान में आयोजित जन संकल्प सम्मेलन के मद्देनजर मंडी शहर में सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक विशेष एवं अस्थायी यातायात व्यवस्था लागू रहेगी। इसका उद्देश्य शहर में यातायात को सुचारु बनाए रखना और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।इस दौरान खलियार, बिंद्रावणी, चक्कर और तल्याहड़ की ओर से मंडी शहर में भारी वाहनों का प्रवेश पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा। इसके साथ ही मंडी बस स्टैंड के बाहर टैक्सी…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर पदम राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, रामपुर को प्रदेश सरकार द्वारा सीबीएसई स्कूल घोषित कर दिया गया है। इस संबंध में अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। यह जानकारी विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेश परमार ने दी। प्रधानाचार्य ने बताया कि रामपुर के इस ऐतिहासिक विद्यालय को सीबीएसई स्कूल का दर्जा मिलने से स्कूल प्रबंधन समिति, अभिभावक वर्ग, शिक्षक और कर्मचारी सभी में उत्साह का माहौल है। उन्होंने कहा कि आगामी शैक्षणिक सत्र 2026-27 से विद्यालय में सीबीएसई पैटर्न के अनुसार छात्रों को प्रवेश दिया जाएगा और सुनियोजित तरीके से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान की जाएगी।…