Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    एआरबी टाइम्स
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    Subscribe
    एआरबी टाइम्स
    कुल्लू

    Kullu: सड़क हादसों पर नियंत्रण के लिए ब्लैक स्पॉट में सुधार जरूरी : सुरजीत कुमार राठौर

    कुल्लू में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में ब्लैक स्पॉट सुधारने, क्रैश बैरियर व रिफ्लेक्टर लगाने और यातायात नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
    ATUL RAJBy ATUL RAJAugust 31, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    कुल्लू में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक की अध्यक्षता करते एडीएम सुरजीत कुमार राठौर

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, कुल्लू

    जिला सड़क सुरक्षा समिति कुल्लू की बैठक सोमवार को अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी (एडीएम) सुरजीत कुमार राठौर की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में जिले में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण तथा सड़क सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के लिए विभिन्न उपायों पर विस्तृत चर्चा की गई।

    एडीएम ने संबंधित अधिकारियों को सड़क सुरक्षा से जुड़े आवश्यक कदम प्राथमिकता के आधार पर उठाने तथा प्रभावी सुझाव देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिले के पहाड़ी भौगोलिक क्षेत्र को देखते हुए तीखे मोड़ों और गहरी खाइयों वाले स्थानों पर मजबूत क्रैश बैरियर लगाए जाएं। साथ ही, दुर्घटना संभावित स्थलों (ब्लैक स्पॉट) को चिह्नित कर वहां आवश्यक सुधार कार्य प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित किए जाएं।

    उन्होंने ब्लैक स्पॉट और अन्य संवेदनशील स्थानों पर चेतावनी बोर्ड, रिफ्लेक्टर तथा उचित सड़क संकेतक लगाने के निर्देश भी दिए। सर्दियों में कोहरे और बर्फबारी के कारण होने वाले सड़क हादसों को रोकने के लिए सड़कों पर पर्याप्त रिफ्लेक्टर लगाने तथा एंटी-स्किड तकनीक के इस्तेमाल पर विशेष जोर दिया।

    राठौर ने आईआरएडी/ईआरएडी पोर्टल के माध्यम से सड़क दुर्घटनाओं का सटीक विश्लेषण करने और हादसों के बाद तकनीकी ऑडिट समय पर पूरा करने के लिए पोर्टल पर डाटा एंट्री में तेजी लाने के निर्देश दिए।

    बैठक में यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करवाने, सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान चलाने तथा सड़क सुधार कार्यों में तेजी लाने पर भी चर्चा हुई। अधिकारियों ने बताया कि बिना हेलमेट और सीट बेल्ट वाहन चलाने, ओवरस्पीडिंग तथा रॉन्ग साइड ड्राइविंग करने वालों के खिलाफ चालान के साथ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

    स्कूली बच्चों और आम नागरिकों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित करने पर भी जोर दिया गया। इसके अलावा स्कूल बसों, यात्री वाहनों और भारी वाहनों की फिटनेस, परमिट, ओवरलोडिंग तथा प्रदूषण की नियमित जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

    बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनमोहन सिंह, सहायक आयुक्त जयबन्ती ठाकुर, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी आकांक्षा शर्मा, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता बी.एस. नेगी, जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सुरेश सहित एनएचएआई के अधिकारी और जिला सड़क सुरक्षा समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

    #ARBtimes #BlackSpot #HimachalNews #himachalpradesh #kullu #RoadAccidents #RoadSafety #RoadSafetyCommittee #SurjeetKumarRathore #TrafficSafety
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleCourt: चरस तस्करी के मामले में आरोपी को 3 साल 6 माह का कठोर कारावास
    ATUL RAJ
    • Website

    अतुल राज ARB Times के एडिटर हैं और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव रखते हैं। समसामयिक घटनाओं, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्लेषणात्मक पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए वे पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Related Posts

    Kullu: लाहौल की 6048 मीटर ऊंची अज्ञात चोटी पर पहली बार फहराया तिरंगा

    August 27, 2026

    Kullu: पुलिस पेंशनर्ज एसोसिएशन कुल्लू की नई ब्लॉक कार्यकारिणियों का गठन, 11 सितंबर को होंगे जिला स्तरीय चुनाव

    August 25, 2026

    Kullu: आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के पदों के लिए 31 अगस्त तक करें आवेदन

    August 25, 2026

    Kullu: रामपुर परियोजना प्रभावितों का 25 अगस्त को एसडीएम कार्यालय निरमंड के बाहर होगा प्रदर्शन

    August 23, 2026

    Kullu : पतलीकूहल में मिड-डे मील खाने से 30-40 बच्चे बीमार, फूड पॉइजनिंग की आशंका

    August 19, 2026

    Kullu: फॉर्मर रजिस्ट्री की विसंगतियां दूर करने के लिए विशेष जागरूकता व प्रशिक्षण अभियान चलाने के निर्देश

    August 13, 2026

    Kullu: निथर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के 8 पदों पर भर्ती, 20 अगस्त तक करें आवेदन

    August 10, 2026

    Kullu: टीबी मुक्त भारत संकल्प को पूरा करने के लिए सभी विभाग संयुक्त रूप से करें प्रयास : डॉ. रणजीत

    August 10, 2026

    Kullu: मंगलौर पुल पर भारी वाहनों की आवाजाही अगले आदेशों तक बंद, जिला प्रशासन ने जारी किए आदेश

    August 6, 2026

    Kullu : हाईकोर्ट के आदेशों के बाद बदले गए DC और SP, सुरजीत सिंह को डीसी का प्रभार, अभिषेक नए एसपी

    August 6, 2026

    JOB: कुल्लू में 10 और 11 अगस्त को कैंपस इंटरव्यू, निजी संस्थानों में विभिन्न पदों पर भर्ती का मौका

    August 5, 2026

    Kullu : मनाली के मनालसु नाले में गिरी कार; दो युवकों की मौत, महिला समेत तीन घायल

    August 1, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    August 2026
    MTWTFSS
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31 
    « Jul    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 1 3 3 1
    Users Today : 115
    Total Users : 121331
    Total views : 239046
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.