Author: ARB Times Desk

एआरबी टाइम्स ब्यूरो | बिलासपुर  हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री नैना देवी मंदिर में चैत्र नवरात्र मेले 19 मार्च से शुरू होकर 28 मार्च तक आयोजित किए जाएंगे। मेले के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर कई अहम आदेश जारी किए हैं। उपायुक्त एवं जिला दंडाधिकारी राहुल कुमार ने टोबा से नैना देवी मंदिर तक भारी वाहनों की आवाजाही पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने के आदेश जारी किए हैं। जारी आदेशों के अनुसार मेले के दौरान इस मार्ग पर केवल बसों और छोटे यात्री वाहनों (टैक्सियों) को ही आने-जाने…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो | शिमला  शिमला में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। शिमला पुलिस ने कार्रवाई करते हुए खतरनाक ड्रग लिसेर्जिक एसिड डायथाइलैमाइड (एलएसडी) की बड़ी खेप बरामद की है। पुलिस ने इस मामले में सिरमौर की एक युवती और पंजाब के एक कथित ड्रग तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों के पास से 562 स्टैम्प साइज स्ट्रिप्स एलएसडी बरामद की गई हैं, जिनका कुल वजन 11.570 ग्राम है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस प्रतिबंधित ड्रग की कीमत करीब एक करोड़ रुपये आंकी गई है। शिमला में पहली…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो | चंबा / कांगड़ा   हिमाचल प्रदेश में बुधवार को दो अलग-अलग जिलों से बेहद दुखद घटनाएं सामने आईं। चंबा में सातवीं कक्षा की एक छात्रा ने परीक्षा देने के बाद रावी नदी में कूदकर अपनी जान दे दी, जबकि कांगड़ा जिले के नूरपुर क्षेत्र में लापता सातवीं कक्षा के छात्र का शव खड्‌ड से बरामद हुआ है। छात्रों ने नदी में कूदकर सुसाइड क्यों किया और छात्र की मौत कैसे हुई, इस पर संयश बरकरार है। शुरुआती तौर पर दोनों मामलों में अलग-अलग परिस्थितियां सामने आ रही हैं, लेकिन पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है।…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो | शिमला  हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी (एचपीयू) ने स्नातक और स्नातकोत्तर की वार्षिक परीक्षाओं के लिए फाइनल डेटशीट जारी कर दी है। एचपीयू के अनुसार, बीए, बीएससी, बीकॉम सहित अन्य परीक्षाएं 28 मार्च से शुरू होंगी। डेटशीट जारी होने के बाद अब छात्र-छात्राएं अपनी परीक्षा की तैयारी को अंतिम रूप दे सकते हैं। एचपीयू की ओर से जारी जानकारी के अनुसार बीए, बीएससी, बीकॉम, शास्त्री, बीए ऑनर्स (अंग्रेजी, मनोविज्ञान और भूगोल) के साथ-साथ बीएससी ऑनर्स बायोटेक्नोलॉजी-माइक्रोबायोलॉजी और अर्थशास्त्र के प्रथम, द्वितीय और तृतीय वर्ष की परीक्षाएं 28 मार्च से आयोजित की जाएंगी। बीएएमएस द्वितीय प्रोफेशनल और बीएएमएस तृतीय…

Read More

♈ मेष (Aries) आज आपका आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच आपको आगे बढ़ने के नए अवसर दे सकती है। रुका हुआ धन मिलने या किसी आर्थिक समस्या के सुलझने के संकेत हैं। कार्यक्षेत्र में आपकी प्रतिभा की सराहना हो सकती है और नए काम की शुरुआत का विचार बन सकता है। परिवार या जीवनसाथी के साथ भावनात्मक बातचीत से रिश्ते और मजबूत होंगे।🔢 शुभ अंक: 6🎨 शुभ रंग: गुलाबी🪔 उपाय: बेड के चारों कोनों में तांबे की कील लगवाना स्वास्थ्य के लिए शुभ रहेगा। ♉ वृषभ (Taurus) आज आध्यात्मिकता की ओर झुकाव बढ़ सकता है और किसी संत या बुजुर्ग के…

Read More