Close Menu
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
एआरबी टाइम्स
  • About us
  • Contact us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy 
  • Editorial Policy
  • Terms & Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
Subscribe
एआरबी टाइम्स
शिमला

Shimla : एचपीयू ने जारी की यूजी-पीजी परीक्षाओं की डेटशीट, 28 मार्च से शुरू होंगी वार्षिक परीक्षाएं

एचपीयू शिमला ने बीए, बीएससी, बीकॉम सहित यूजी-पीजी की वार्षिक परीक्षाओं की डेटशीट जारी की। परीक्षाएं 28 मार्च 2026 से शुरू होंगी। तकनीकी पाठ्यक्रमों की परीक्षा 16 मार्च से शुरू होगी।
ARB Times DeskBy ARB Times DeskMarch 12, 2026Updated:April 13, 20261 Comment2 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Facebook X (Twitter)

एआरबी टाइम्स ब्यूरो | शिमला 

हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी (एचपीयू) ने स्नातक और स्नातकोत्तर की वार्षिक परीक्षाओं के लिए फाइनल डेटशीट जारी कर दी है। एचपीयू के अनुसार, बीए, बीएससी, बीकॉम सहित अन्य परीक्षाएं 28 मार्च से शुरू होंगी। डेटशीट जारी होने के बाद अब छात्र-छात्राएं अपनी परीक्षा की तैयारी को अंतिम रूप दे सकते हैं।

एचपीयू की ओर से जारी जानकारी के अनुसार बीए, बीएससी, बीकॉम, शास्त्री, बीए ऑनर्स (अंग्रेजी, मनोविज्ञान और भूगोल) के साथ-साथ बीएससी ऑनर्स बायोटेक्नोलॉजी-माइक्रोबायोलॉजी और अर्थशास्त्र के प्रथम, द्वितीय और तृतीय वर्ष की परीक्षाएं 28 मार्च से आयोजित की जाएंगी। बीएएमएस द्वितीय प्रोफेशनल और बीएएमएस तृतीय वर्ष की पूरक परीक्षाओं का आयोजन भी 28 मार्च से ही शुरू होगा।

यूनिवर्सिटी ने विस्तृत डेटशीट अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दी है, जहां से विद्यार्थी अपने विषयों के अनुसार परीक्षा की तिथियां देख सकते हैं। विवि ने सभी संबद्ध कॉलेजों को निर्देश दिए हैं कि वे जारी की गई डेटशीट के अनुसार परीक्षा से संबंधित सभी तैयारियां समय रहते पूरी करें। एचपीयू के अनुसार परीक्षाएं सुबह और शाम दो सत्रों में आयोजित की जाएंगी। इससे अधिक संख्या में छात्रों की परीक्षाएं व्यवस्थित तरीके से करवाई जा सकेंगी।

उधर, विवि ने तकनीकी कोर्सों की परीक्षाओं की तिथियां भी घोषित कर दी हैं। इनमें एमटेक कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार अभियांत्रिकी, सिविल इंजीनियरिंग और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के छात्रों की परीक्षाएं 16 मार्च 2026 से शुरू होंगी।

डेटशीट में अब बदलाव नहीं होगा

विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अब जारी की गई परीक्षा डेटशीट में किसी भी प्रकार का बदलाव नहीं किया जाएगा। किसी भी कॉलेज या छात्र द्वारा तिथि परिवर्तन या संशोधन के लिए किए जाने वाले अनुरोध स्वीकार नहीं किए जाएंगे। परीक्षा नियंत्रक श्याम लाल कौशल ने बताया कि सभी कॉलेजों और छात्रों से प्राप्त सुझावों को ध्यान में रखते हुए अंतिम डेटशीट तैयार की गई है। अब इसमें किसी तरह का परिवर्तन संभव नहीं है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की है कि वे जारी डेटशीट के अनुसार ही अपनी परीक्षा की तैयारी करें।

#ARBtimes #EducationNews #ExamDatesheet #HimachalNews #HimachalPradeshUniversity #HPU #HPUDatesheet #HPUExam #HPUExam2026 #HPUShimla #HPUStudents #PGExam #Shimla #ShimlaNews #UGExam #UniversityExam
Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
Previous Articleदैनिक राशिफल 12 मार्च 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें
Next Article Himachal : चंबा में छात्रा ने रावी नदी में कूदकर दी जान, कांगड़ा में लापता छात्र का शव मिला
ARB Times Desk
  • Website

Related Posts

Shimla : राजधानी में भाजपा विधायक दल की बैठक, मानसून सत्र और सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन की रणनीति पर मंथन

August 5, 2026

Shimla : हिमकेयर की जगह आएगी नई स्वास्थ्य बीमा योजना, 10 लाख रुपये तक मिलेगा इलाज का कवर

August 5, 2026

Shimla: गांवों के सर्वांगीण विकास से रुकेगा पलायन, 2032 तक समृद्ध हिमाचल बनाने का लक्ष्य: मुख्यमंत्री

August 4, 2026

Shimla: विकास यात्रा पर जयराम ठाकुर का सवाल, बोले- सिर्फ सुक्खू सरकार का नहीं, सभी का योगदान दिखाएं

August 4, 2026

Himachal : शिमला पुलिस की सबसे बड़ी कार्रवाई, 6 करोड़ का 1.120 किलो चिट्टा बरामद, हरियाणा का तस्कर गिरफ्तार

August 4, 2026

Shimla : जयराम ठाकुर का सुक्खू सरकार पर बड़ा हमला: विश्वविद्यालयों की फीस बढ़ाकर छात्रों और अभिभावकों को कर रही परेशान

August 4, 2026

Scrub Typhus : IGMC में करसोग और शिमला के दो मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव; चिकित्सकों ने जारी की एडवाइजरी

August 4, 2026

Shimla : हिमाचल पुलिस कांस्टेबल भर्ती, HPPSC ने दी बड़ी राहत; आवेदन की अंतिम तिथि 21 अगस्त तक बढ़ाई

August 4, 2026

Shimla : जिला कोर्ट का फैसला: HRTC बस में 20 ग्राम चिट्टा तस्करी के दोषी को 2 साल की कैद, सह-आरोपी बरी

August 4, 2026

HPU Shimla में फीस वृद्धि के खिलाफ ABVP का हल्ला बोल, परिसर में आक्रोश रैली के बाद क्रमिक भूख हड़ताल शुरू

August 4, 2026

Shimla : शोघी बैरियर पर पुलिस की कार्रवाई: हेलमेट की पैडिंग में छिपाकर ला रहे थे चिट्टा; दो युवक गिरफ्तार

August 4, 2026

Shimla: रक्तदान सेवा के लिए राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने किया रक्तदान सेवा परिवार सोसाइटी को सम्मानित

August 3, 2026
View 1 Comment
Leave A Reply Cancel Reply

August 2026
MTWTFSS
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31 
« Jul    
Useful links

🛡️ Government Links

  • भारत सरकार पोर्टल
  • हिमाचल प्रदेश सरकार
  • हिमाचल पुलिस
  • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
  • NIC
  • RTI Online
  • Election Commission of India

🎓 Education & Universities

  • HP University (HPU)
  • Central University HP
  • SPU Mandi
  • IGMC Shimla
  • HP Technical University

💼 Jobs & Services

  • National Career Service
  • HP Employment Portal
  • HPPSC
  • HPSSSB
  • MyGov India
  • UIDAI Aadhaar Services
Categories
Archives

Our Visitor

1 1 7 6 8 8
Users Today : 1
Total Users : 117688
Total views : 233570
Home Himachal Crime Politics
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.