एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर स्प्रिंगडेल स्कूल खनेरी, रामपुर में प्राइमरी विंग के छात्रों के लिए एथलेटिक मीट का आयोजन उत्साह और खेल भावना के साथ किया गया। इस अवसर पर नव चेतना समिति के अध्यक्ष एच.के. आनंद ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम में स्कूल के प्रधानाचार्य मनीष आनंद, उप प्रधानाचार्य आशा सोफ्टा एवं मीनाक्षी कौल भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। नर्सरी से केजी तक के बच्चों के लिए कई मनोरंजक एवं कौशल आधारित प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें स्प्रिंट रेस, चेयर अरेंजमेंट, बनी रेस, पासिंग द बॉल, हर्डल रेस और टाई शू लेस प्रतियोगिता…
Author: ARB Times Team
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर डीएवी एसजेवीएन पब्लिक स्कूल दत्तनगर में विज्ञान, गणित एवं सामाजिक विज्ञान प्रदर्शनी तथा कॉमर्स कार्निवल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ डीएवी कुमारसैन के प्रधानाचार्य रमेश शर्मा तथा विद्यालय की प्रधानाचार्या एवं ए.आर.ओ. डॉ. मुक्ता चौहान द्वारा संयुक्त रूप से बतौर मुख्यातिथि किया। उन्होंने विद्यार्थियों के रचनात्मक प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ व्यवहारिक शिक्षा को मजबूत बनाती हैं। प्रदर्शनी का उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, गणितीय तर्कशक्ति और सामाजिक जागरूकता विकसित करना, साथ ही उन्हें अपनी रचनात्मकता एवं नवाचारी सोच को प्रस्तुत करने का अवसर प्रदान करना रहा।…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि प्रदेश की देव संस्कृति का अपना एक अलग और विशिष्ट रंग है, जो विश्व में कहीं और देखने को नहीं मिलता। वे आज जुब्बल उपमंडल के खनाशनी क्षेत्र के अंतर्गत गिलटाड़ी गांव में देवता गुडारू की नव निर्मित पालकी की प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री ने देवता के मंदिर में शीश नवाकर आशीर्वाद प्राप्त किया तथा क्षेत्र की खुशहाली और समृद्धि के लिए प्रार्थना की। उन्होंने स्थानीय लोगों को इस पावन आयोजन के…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर रामपुर के किसान–मजदूर भवन चाटी में सीटू क्षेत्रीय समन्वय समिति की विस्तारित बैठक नील दत्त शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में संगठनात्मक मजबूती को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इस दौरान दिनेश मेहता को संयोजक तथा नील दत्त शर्मा को सह-संयोजक नियुक्त किया गया। सभी यूनियनों के अध्यक्ष एवं महासचिवों को समिति का सदस्य बनाया गया। बैठक को संबोधित करते हुए सीटू जिला अध्यक्ष कुलदीप सिंह, दिनेश मेहता और नील दत्त शर्मा ने केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए चार लेबर कोड को मजदूर विरोधी और पूंजीपति परस्त बताया। उन्होंने कहा कि…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, मंडी हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में भारतीय सेना में सेवारत दो जवानों की मौत हो गई। दोनों युवक अपने दोस्त की शादी में शामिल होने के लिए कार से गांव ब्रेगन जा रहे थे। देर शाम उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 600 मीटर नीचे गहरी खाई में जा गिरी, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान नितेश (32) निवासी टारना हिल, थनेहड़ा मोहल्ला और महेंद्र कुमार निवासी दूसरा खाबू, बल्ह के रूप में हुई है। दोनों युवक भारतीय सेना में कार्यरत थे। जानकारी के अनुसार…