Close Menu
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Facebook X (Twitter) Instagram
एआरबी टाइम्स
Subscribe
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
एआरबी टाइम्स
मंडी

Mandi : द्रंग कॉलेज में राजनीति शास्त्र और इतिहास में शुरू होगी पीजी, द्रंग के छात्रों को मिलेगी बड़ी सुविधा

मंडी के द्रंग कॉलेज में अगले शैक्षणिक सत्र से राजनीति शास्त्र और इतिहास में पीजी कोर्स शुरू होंगे। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने वार्षिक समारोह में यह घोषणा की।
ARB Times DeskBy ARB Times DeskMarch 12, 2026Updated:April 13, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit Email
Follow Us
Facebook X (Twitter)
मंडी के द्रंग कॉलेज के वार्षिक समारोह में छात्रा को पुरस्कृत करते शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर।

एआरबी टाइम्स ब्यूरो | मंडी

मंडी जिले के द्रंग कॉलेज में अब विद्यार्थियों को पीजी की पढ़ाई के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। आगामी शैक्षणिक सत्र से कॉलेज में राजनीति शास्त्र और इतिहास विषय में पीजी कोर्स शुरू किए जाएंगे। यह घोषणा शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कॉलेज के वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में की। उन्होंने कहा कि कॉलेज में खाली पड़े सभी पदों को प्राथमिकता के आधार पर भरा जाएगा। समारोह के दौरान मंत्री ने कॉलेज के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित भी किया।

शिक्षा मंत्री ने कॉलेज में छात्रावास निर्माण और मैदान के चारों ओर चाहरदीवारी लगाने के प्रस्ताव पर भी विचार करने का आश्वासन दिया। साथ ही शारीरिक शिक्षा शिक्षक के पद को सृजित करने की भी बात कही। उन्होंने यह भी कहा कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पधर को अगले शैक्षणिक सत्र से सीबीएसई से संबद्ध करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। वहीं, लंबे समय से लंबित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला साहल भवन के निर्माण के लिए सरकार की ओर से 88 लाख रुपये उपलब्ध करवाए गए हैं।

युवाओं को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करना जरूरी

समारोह में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि युवा राष्ट्र की सबसे बड़ी संपदा हैं, इसलिए उन्हें भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करना आवश्यक है। प्रदेश में उच्च शिक्षा का ग्रॉस एनरोलमेंट रेशो करीब 43 प्रतिशत है, जो तमिलनाडु के बाद दूसरा स्थान है। तमिलनाडु में यह लगभग 47 प्रतिशत है। मंत्री ने कहा कि सरकार ने तीन वर्षों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को प्राथमिकता दी है, जिसके चलते प्रदेश की शिक्षा रैंकिंग 21वें स्थान से बढ़कर 5वें स्थान पर पहुंच गई है। प्रदेश में 7000 अध्यापकों की तैनाती की गई है। स्कूल कैडर के 600 से अधिक पीजीटी पद आयोग के माध्यम से भरे गए हैं। टीजीटी के 937 पदों को भरने की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और 1200 जेबीटी पदों को भरने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। जहां विद्यार्थियों की संख्या 20 से अधिक होगी, वहां दूसरे अध्यापक की नियुक्ति की जाएगी।

कौशल आधारित शिक्षा पर सरकार का जोर

शिक्षा मंत्री ने कहा कि प्रदेश में वर्तमान समय में 134 सरकारी महाविद्यालय कार्यरत हैं। बदलते समय के अनुसार विद्यार्थियों को कौशल आधारित और रोजगारोन्मुखी शिक्षा प्रदान करना सरकार की प्राथमिकता है, ताकि वे भविष्य की चुनौतियों का सामना कर सकें। इससे पहले मंत्री ने 11 करोड़ रुपये की लागत से बने सरदार पटेल विश्वविद्यालय के द्रंग परिसर और साहल स्कूल भवन का उद्घाटन भी किया।कार्यक्रम में पूर्व मंत्री ठाकुर कौल सिंह, पूर्व मुख्य संसदीय सचिव सोहन लाल ठाकुर, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष चंपा ठाकुर, सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी के कुलपति डॉ. ललित अवस्थी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

#ARBtimes #DrangCollege #EducationNews #himachalpradesh #MandiNews #PGCourse #RohtThakur
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Tumblr Telegram Email
Previous ArticleBilaspur : चैत्र नवरात्र मेले 19 मार्च से; श्री नैना देवी मंदिर मार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक
Next Article Rampur Bushahr : फरवरी का वेतन न मिलने पर ठेका मजदूरों का नगर परिषद के बाहर प्रदर्शन
ARB Times Desk
  • Website

Related Posts

JOB: मंडी में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 100 पदों पर भर्ती, 13 से 17 जुलाई तक होंगे इंटरव्यू

July 9, 2026

Himachal : मंडी-कुल्लू-चंडीगढ़ के बीच हेलीकॉप्टर सेवा शुरू, जानें समय और किराया

July 7, 2026

सुंदरनगर में बड़ा हादसा: भवाना चौक के पास अनियंत्रित होकर पलटी निजी बस, 19 यात्री घायल

July 6, 2026

Mandi : कैंसर की सटीक पहचान करेगा AI: IIT मंडी के वैज्ञानिकों ने विकसित किया BioFastNet मॉडल

July 6, 2026

Mandi Zila Parishad: अमरू राम निर्विरोध अध्यक्ष, बोदी देवी बनीं उपाध्यक्ष

July 2, 2026

Mandi : रिटायर्ड अफसर को ‘डिजिटल अरेस्ट’ कर 1.14 करोड़ की ठगी, ED और क्राइम ब्रांच के अफसर बन धमकाया

July 1, 2026

Mandi: कोटली क्षेत्र को 12 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात, ब्यास पर नए पुल का लोकार्पण

June 28, 2026

Himachal Crime News : सुंदरनगर में नशे में बेटे ने मां की डंडे से हत्या की, पिता गंभीर घायल

June 23, 2026

JOB: आईटीआई इलेक्ट्रीशियन के 35 अस्थायी पदों के लिए 25 जून को सुंदरनगर में साक्षात्कार

June 22, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

July 2026
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031 
« Jun    
Useful links

🛡️ Government Links

  • भारत सरकार पोर्टल
  • हिमाचल प्रदेश सरकार
  • हिमाचल पुलिस
  • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
  • NIC
  • RTI Online
  • Election Commission of India

🎓 Education & Universities

  • HP University (HPU)
  • Central University HP
  • SPU Mandi
  • IGMC Shimla
  • HP Technical University

💼 Jobs & Services

  • National Career Service
  • HP Employment Portal
  • HPPSC
  • HPSSSB
  • MyGov India
  • UIDAI Aadhaar Services
Categories
Archives

Our Visitor

1 1 4 7 5 5
Users Today : 1
Total Users : 114755
Total views : 228243
Advertisement

आपकी बात, हमारी आवाज़

खबर, शिकायत, सुझाव या स्थानीय समस्या की जानकारी हमें भेजें।

📞 9418210413
✉️ editor@arbtimes.in
अभी कॉल करें ईमेल भेजें
ARB Times | आपकी खबर, आपकी आवाज़
Home Himachal Crime Politics
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • About us
  • Contact us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy 
  • Editorial Policy
  • Terms & Conditions
© 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.