Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Wednesday, October 14
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    किन्नौर

    Kinnaur: शिपकिला-चीन सीमा व्यापार 1 अगस्त से होगा शुरू, 30 नवंबर तक चलेगा कारोबार

    किन्नौर के शिपकिला दर्रे से भारत-चीन सीमा व्यापार 1 अगस्त 2026 से शुरू होकर 30 नवंबर तक चलेगा। उपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा ने छुप्पन ट्रेड मार्ट को शीघ्र पूरा करने और विभागों में बेहतर समन्वय के निर्देश दिए।
    ATUL RAJBy ATUL RAJJuly 14, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    उपायुक्त किन्नौर डॉ. अमित कुमार शर्मा ने शिपकिला-चीन व्यापार के संबंध में बैठक की अध्यक्षता करते हुए

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो | किन्नौर

    शिपकिला दर्रे से भारत-चीन सीमा व्यापार 1 अगस्त 2026 से आरंभ होगा और 30 नवंबर तक चलेगा। उपायुक्त किन्नौर डॉ. अमित कुमार शर्मा ने शिपकिला-चीन व्यापार के संबंध में उपायुक्त कार्यालय के सम्मेलन कक्ष में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए यह जानकारी दी। उपायुक्त ने तहसीलदार पूह भीम सिंह नेगी, जिन्हें ट्रेड अधिकारी नियुक्त किया गया है, को संबंधित व्यापारियों के साथ समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि व्यापारियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर व्यापार और यात्रा से संबंधित आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध करवाना सुनिश्चित किया जाए।

    डॉ. अमित कुमार शर्मा ने छुप्पन ट्रेड मार्ट का निर्माण कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए, ताकि सीमा पार व्यापार सुचारू रूप से संचालित हो सके और निर्धारित निर्यात-आयात वस्तुओं के कारोबार में किसी प्रकार की दिक्कत न आए।

    उन्होंने अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी पूह रविंद्र सिंह ठाकुर को विदेश मंत्रालय, गृह मंत्रालय, वाणिज्य मंत्रालय, सेना, कस्टम विभाग और भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल के साथ समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विभिन्न विभागों के कार्यक्षेत्र में किसी प्रकार का दोहराव न हो और बेहतर आपसी तालमेल से व्यापारियों को सुविधा प्रदान की जाए। उपायुक्त ने आईबी, राज्य पुलिस, भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल और कस्टम विभाग को अपने-अपने कार्यक्षेत्र से संबंधित निर्देशों की अनुपालना सुनिश्चित करने पर बल दिया, ताकि शिपकिला-चीन वस्तु विनिमय व्यापार व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित हो सके।

    बैठक का संचालन अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी पूह रविंद्र सिंह ठाकुर ने किया। उन्होंने शिपकिला-चीन सीमा व्यापार से संबंधित विभिन्न पहलुओं की जानकारी भी दी।

    बैठक में सहायक आयुक्त विपिन कुमार, पुलिस उप अधीक्षक उमेश्वर राणा, जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक गुरु लाल नेगी, तहसीलदार पूह भीम सिंह नेगी सहित आईबी, सेना और भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

    #ChinaBorderTrade #himachalpradesh #IndiaChinaTrade #kinnaur #ShipkiLa #किन्नौर #छुप्पनट्रेडमार्ट #शिपकिला
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleKullu: गड्ढों में तब्दील कंडा-कतमोर सड़क, सैकड़ों ग्रामीण परेशान; 25 जुलाई तक सुधार नहीं तो आंदोलन की चेतावनी
    Next Article Shimla: किशाऊ परियोजना से हिमाचल को बिना निवेश सालाना 600 करोड़ का राजस्व, जल्द हो सकता है एमओयू
    ATUL RAJ
    • Website

    अतुल राज ARB Times के एडिटर हैं और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव रखते हैं। समसामयिक घटनाओं, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्लेषणात्मक पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए वे पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Related Posts

    Kinnaur: 30 अक्तूबर से 2 नवंबर तक रिकांगपिओ में होगा राज्य स्तरीय किन्नौर महोत्सव

    October 13, 2026

    Kinnaur: वन अधिकार अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए हर सप्ताह होंगी समितियों की बैठकें

    October 12, 2026

    Kinnaur News: भावानगर में 500 फीट गहरी खाई में गिरी पिकअप, चौपाल के दो युवकों की मौत

    October 12, 2026

    Kinnaur: उपायुक्त सोनाक्षी सिंह तोमर ने नाथपा में एनएच-05 के संवेदनशील ब्लॉक पॉइंट का किया निरीक्षण

    October 10, 2026

    Kinnaur: राज्य स्तरीय किन्नौर महोत्सव की तैयारियों को लेकर बैठक, 30 अक्तूबर से होगा आयोजन

    October 3, 2026

    Kinnaur: उपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा को किन्नौर से भावभीनी विदाई

    September 28, 2026

    Kinnaur: अनुसूचित जाति समुदाय के कल्याण को लेकर रिकांग पिओ में राज्य आयोग ने किया सीधा संवाद

    September 24, 2026

    Kinnaur: पूह में आंगनबाड़ी सहायिका के 12 पदों पर होगी भर्ती, 14 अक्तूबर तक करें आवेदन

    September 24, 2026

    Kinnaur: 23 से 26 सितंबर तक किन्नौर प्रवास पर राज्य अनुसूचित जाति आयोग, समुदाय से जुड़े मामलों की करेगा समीक्षा

    September 23, 2026

    Kinnaur: 3.50 करोड़ के ईको पार्क और 2.12 करोड़ के वन्यजीव सौंदर्यीकरण कार्यों से छितकुल में बढ़ेंगी पर्यटन गतिविधियां

    September 11, 2026

    Kinnaur: विकासात्मक योजनाओं के बजट का समयबद्ध उपयोग सुनिश्चित करें : जगत सिंह नेगी

    September 10, 2026

    Kinnaur: बागवानी मंत्री ने किया टोनंगचे मोड़ से दयापुंग संपर्क सड़क का शिलान्यास

    September 9, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    October 2026
    MTWTFSS
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031 
    « Sep    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 6 3 7 8
    Users Today : 77
    Total Users : 126378
    Total views : 247476
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.