Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, November 29
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    शिमला

    Shimla: किशाऊ परियोजना से हिमाचल को बिना निवेश सालाना 600 करोड़ का राजस्व, जल्द हो सकता है एमओयू

    किशाऊ बहुउद्देश्यीय जलविद्युत परियोजना से हिमाचल प्रदेश को बिना पूंजीगत निवेश के सालाना करीब 600 करोड़ रुपये का राजस्व मिलेगा। परियोजना के एमओयू पर जल्द हस्ताक्षर होने की संभावना है।
    ATUL RAJBy ATUL RAJJuly 14, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Follow Us
    Google News Flipboard

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो | शिमला

    422 मेगावाट क्षमता की किशाऊ बहुउद्देश्यीय जलविद्युत परियोजना को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में साझेदार राज्यों और भारत सरकार के बीच जल्द समझौता ज्ञापन (एमओयू) हस्ताक्षरित होने की संभावना है। औपचारिक एमओयू से पहले भारत सरकार ने इसका प्रारूप साझेदार राज्यों को भेजकर सुझाव और टिप्पणियां मांगी हैं।

    मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने मंगलवार को किशाऊ बहुउद्देश्यीय परियोजना के प्रस्तावित एमओयू प्रारूप की समीक्षा के लिए उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि परियोजना को आगे बढ़ाते समय हिमाचल प्रदेश के अधिकारों और हितों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि हाल ही में हुई बैठक में 422 मेगावाट क्षमता की इस परियोजना के क्रियान्वयन पर सहमति बनी है। इसके तहत हिमाचल प्रदेश को परियोजना में कोई वित्तीय निवेश किए बिना प्रतिवर्ष करीब 600 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त होगा।

    उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने पूर्व समझौते के प्रारूप को अस्वीकार करते हुए प्रदेश के हितों को सुरक्षित रखने वाली शर्तों और प्रावधानों पर सभी हितधारकों की सहमति सुनिश्चित की है। संशोधित व्यवस्था के तहत सभी साझेदार राज्यों को बिजली और पानी में उनका वैध हिस्सा मिलेगा, जबकि हिमाचल प्रदेश को अपनी आवश्यकता के अनुसार जलाशय से पर्याप्त पानी उपलब्ध होगा। राज्य ने यमुना बेसिन में 378 मिलियन घन मीटर जल पर अपना अधिकार सुरक्षित किया है।

    मुख्यमंत्री ने किशाऊ बहुउद्देश्यीय परियोजना से जुड़े समझौते को ऐतिहासिक उपलब्धि बताते हुए कहा कि इससे परियोजना में हिमाचल प्रदेश का वैध हिस्सा और दीर्घकालिक लाभ सुनिश्चित होंगे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड की परियोजनाओं से हिमाचल को मिलने वाली 13,066 मिलियन यूनिट बिजली के लंबित बकाये को प्राप्त करने के प्रयास भी तेज कर रही है। सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के बावजूद यह मामला करीब 15 वर्षों से लंबित है।

    सरकार के अनुसार, किशाऊ परियोजना में हिमाचल प्रदेश के वित्तीय योगदान को लेकर पिछले आठ वर्षों से चला आ रहा गतिरोध भी समाप्त हो गया है। पूर्व भाजपा सरकार ने परियोजना में राज्य की हिस्सेदारी के रूप में करीब 800 करोड़ रुपये का योगदान देने पर सहमति जताई थी। वर्तमान सरकार ने राज्य की वित्तीय स्थिति का हवाला देते हुए इसका विरोध किया और ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित की, जिसके तहत हिमाचल को कोई पूंजीगत निवेश नहीं करना होगा, जबकि उसके सभी वैध लाभ मिलते रहेंगे।

    बैठक में मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार राम सुभग सिंह, अतिरिक्त मुख्य सचिव आर.डी. नजीम, प्रधान सचिव देवेश कुमार और हिमाचल प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक आबिद हुसैन सादिक उपस्थित रहे। मुख्य सचिव कमलेश कुमार पंत नई दिल्ली से वर्चुअल माध्यम से बैठक में शामिल हुए।

    #EnergyProject #HimachalNews #himachalpradesh #HydroPowerProject #KishauMultipurposeProject #KishauProject #SukhvinderSinghSukhu #WaterRights
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleKinnaur: शिपकिला-चीन सीमा व्यापार 1 अगस्त से होगा शुरू, 30 नवंबर तक चलेगा कारोबार
    Next Article Shimla: आकाश को मिली नई उड़ान: सुखाश्रय योजना से खोली मोबाइल रिपेयर शॉप, डीसी ने किया शुभारंभ
    ATUL RAJ
    • Website

    अतुल राज ARB Times के एडिटर हैं और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव रखते हैं। समसामयिक घटनाओं, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्लेषणात्मक पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए वे पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Related Posts

    Himachal News : हिमाचल में 15 माह में हुईं 1,100 से अधिक रोबोटिक सर्जरी, सप्ताह के सातों दिन मिलेगी सुविधा

    November 29, 2026

    Shimla News : शोघी में बस से 14 ग्राम चिट्टा बरामद, जम्मू-कश्मीर और रोहड़ू के दो आरोपी गिरफ्तार

    November 29, 2026

    Himachal High Court : गिरिपार के हाटी समुदाय का एसटी दर्जा बरकरार, हाईकोर्ट ने सभी याचिकाएं कीं खारिज

    November 28, 2026

    Himachal News : हिमाचल में 15 करोड़ से बनेगा सेब उत्कृष्टता केंद्र, न्यूजीलैंड के विशेषज्ञ देंगे आधुनिक तकनीक

    November 28, 2026

    Himachal News : हिमाचल में 1 दिसंबर से महंगा मिलेगा डिपुओं का राशन, चावल-आटा और चीनी के बढ़े दाम

    November 28, 2026

    Himachal News : 11 दिसंबर से शुरू होगी मुख्यमंत्री अपना परिवार सुखी परिवार योजना, 3.50 लाख महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपये

    November 26, 2026

    Shimla: बर्फबारी से निपटने के लिए जिला प्रशासन तैयार, शिमला को पांच सेक्टरों में बांटा

    November 25, 2026

    Shimla News : हिमाचल भाजपा की 12 सदस्यीय प्रदेश कोर कमेटी घोषित, नड्डा-जयराम-अनुराग सहित ये नेता शामिल

    November 25, 2026

    Shimla: शिक्षा मंत्री ने नावर क्षेत्र में विकासात्मक कार्यों का लिया जायजा, टुटूपानी-नालावन संपर्क सड़क का किया भूमि पूजन

    November 24, 2026

    Shimla News : चिट्टा मुक्त अभियान के तहत शिमला में 8 खेलों की प्रतियोगिताएं, 998 टीमें करा चुकीं पंजीकरण

    November 24, 2026

    Shimla: विकसित भारत यूथ लीडर्स डायलॉग चैंपियनशिप का शुभारंभ, शिमला से छह प्रतिभागी राज्य स्तर पर करेंगे प्रतिनिधित्व

    November 23, 2026

    Himachal News : एचआरटीसी बस में बिना टिकट सफर किया तो लगेगा 500 रुपये जुर्माना, नई एसओपी लागू

    November 23, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    What's Hot

    Education: जी.बी. पंत महाविद्यालय में POSH, एंटी-रैगिंग, स्वास्थ्य एवं जेंडर जागरूकता कार्यक्रम

    August 19, 2026

    Himachal Weather Forecast : हिमाचल प्रदेश में फिर बदल सकता है मौसम, 4-5 नवंबर को बारिश-बर्फबारी के आसार

    October 31, 2025

    Rampur Bushahr: राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर दत्तनगर में तीन दिवसीय खेल कूद प्रतियोगिता संपन्न

    August 31, 2025

    Shimla: सीबीएसई स्कूलों के लिए ड्रेस कोड, यूनिफॉर्म और भवनों की रंग योजना तय

    September 10, 2026

    Rampur Bushahr: अश्व प्रदर्शनी का सफल समापन, सातवें वित्तायोग अध्यक्ष नन्द लाल ने किया विजेताओं को सम्मानित

    November 3, 2025

    हमीरपुर में बनेगा अत्याधुनिक सड़क सुरक्षा नियंत्रण एवं कमांड सेंटर, 30 करोड़ होंगे खर्च

    November 4, 2025
    November 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30 
    « Oct    
    Archives
    Categories

    Our Visitor

    1 3 0 3 7 8
    Users Today : 7
    Total Users : 130378
    Total views : 254027
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.