Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    एआरबी टाइम्स
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    Subscribe
    एआरबी टाइम्स
    शिक्षा

    Education: जी.बी. पंत महाविद्यालय में POSH, एंटी-रैगिंग, स्वास्थ्य एवं जेंडर जागरूकता कार्यक्रम

    जी.बी. पंत महाविद्यालय रामपुर बुशहर में POSH, एंटी-रैगिंग, जेंडर समानता, स्वास्थ्य, स्वच्छता और पोषण को लेकर छात्र-छात्राओं के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
    ATUL RAJBy ATUL RAJAugust 19, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    रामपुर महाविद्यालय के छात्रावास में पोश के तहत जागरूकता कार्यक्रम में उपस्थित छात्राएं

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर

    जी.बी. पंत मेमोरियल राजकीय महाविद्यालय, रामपुर बुशहर में विद्यार्थियों को यौन उत्पीड़न, लैंगिक भेदभाव, रैगिंग, स्वास्थ्य, स्वच्छता, पोषण एवं स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करने के लिए 14 और 19 अगस्त को जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम में महाविद्यालय के तीन छात्रावासों और एक बालक छात्रावास के विद्यार्थियों को शामिल किया गया।

    कार्यक्रम का आयोजन Women’s Grievances and Redressal Cell, Internal Complaints Committee (ICC), Anti-Ragging Committee, Food, Nutrition, Health & WASH तथा Gender Committee के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।

    कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को यौन उत्पीड़न, लैंगिक भेदभाव और POSH अधिनियम के प्रावधानों के साथ शिकायत निवारण प्रक्रिया की जानकारी दी गई। उन्हें महाविद्यालय में उपलब्ध शिकायत पेटी के बारे में बताते हुए किसी भी प्रकार के उत्पीड़न, भेदभाव या असहज स्थिति की शिकायत निर्धारित माध्यम से करने के लिए प्रेरित किया गया।

    इसके अलावा व्यक्तिगत स्वच्छता, संतुलित आहार, पोषण, खाद्य सुरक्षा, स्वास्थ्य, WASH तथा स्वस्थ जीवनशैली से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी साझा की गई। विद्यार्थियों को रैगिंग के दुष्परिणामों और इसकी रोकथाम के उपायों से अवगत करवाते हुए रैगिंग-मुक्त परिसर एवं छात्रावास सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया।

    एंटी-रैगिंग समिति की संयोजक डॉ. विद्या बंधु नेगी, POSH, ICC एवं Women’s Grievances and Redressal Cell के संयोजक डॉ. राजन नेगी तथा Food, Nutrition, Health & WASH की संयोजक डॉ. योजना एवं डॉ. प्रमिला ठाकुर ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। समिति के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।

    वक्ताओं ने विद्यार्थियों से अपने अधिकारों एवं जिम्मेदारियों के प्रति सजग रहने और सुरक्षित, सम्मानजनक, समावेशी एवं भेदभाव-मुक्त परिसर के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आग्रह किया। कार्यक्रम संवादात्मक एवं सहभागितापूर्ण रहा, जिसमें विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों पर प्रश्न पूछकर विशेषज्ञों से जानकारी प्राप्त की।

    कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में शिकायत निवारण व्यवस्था, लैंगिक समानता, स्वास्थ्य, स्वच्छता, पोषण और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति समझ विकसित करना तथा सुरक्षित, स्वस्थ एवं रैगिंग-मुक्त छात्रावास एवं महाविद्यालय परिसर सुनिश्चित करना रहा।

    #AntiRagging #ARBtimes #FoodAndNutrition #GBPantCollege #GenderEquality #HealthAwareness #himachalpradesh #POSHAct #RampurBushahr #RamPurNews #ShimlaNews #StudentAwareness #WASH #WomenSafety
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleShimla: आपदा प्रभावित योजनाओं की मरम्मत के प्रस्ताव प्राथमिकता के आधार पर भेजें : उपायुक्त
    Next Article HPU: एसएफआई का एचपीयू में प्रदर्शन, फीस वृद्धि वापसी और एससीए चुनाव बहाल करने की मांग
    ATUL RAJ
    • Website

    अतुल राज ARB Times के एडिटर हैं और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव रखते हैं। समसामयिक घटनाओं, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्लेषणात्मक पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए वे पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Related Posts

    HPU: एचपीयू में फीस वृद्धि के खिलाफ एबीवीपी की क्रमिक भूख हड़ताल जारी, हॉस्टल फीस वृद्धि वापस लेने की मांग तेज

    August 19, 2026

    HPU: एसएफआई का एचपीयू में प्रदर्शन, फीस वृद्धि वापसी और एससीए चुनाव बहाल करने की मांग

    August 19, 2026

    Education: वित्तीय साक्षरता से विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर, दो दिवसीय वेबिनार संपन्न

    August 19, 2026

    Education: NSUI के प्रयास रंग लाए, रामपुर कॉलेज में Journalism & Mass Communication विषय पुनः बहाल

    August 14, 2026

    DAV Rampur: डीएवी रामपुर में स्वतंत्रता दिवस समारोह में गूँजा राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति का संदेश

    August 14, 2026

    SFI: JMC में दाखिला शुरू होना SFI के छात्र संघर्ष की बड़ी जीत

    August 14, 2026

    ABVP: छात्र मांगों को लेकर ABVP का आंदोलन समाप्त, कुलपति का पुतला फूंका

    August 13, 2026

    ABVP: नौगली में एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

    August 12, 2026

    Rampur Bushahr: रामपुर कॉलेज में नारा लेखन में लोकेश प्रथम, पोस्टर और निबंध प्रतियोगिता में भी विद्यार्थियों ने दिखाया हुनर

    August 12, 2026

    Rampur Bushahr: जीबी पंत महाविद्यालय रामपुर में डिजिटल अटेंडेंस और लाइब्रेरी मैनेजमेंट सिस्टम पर ओरिएंटेशन

    August 11, 2026

    Education: जीबी पंत कॉलेज रामपुर में एनएसएस कार्यकारिणी का गठन, समाज सेवा के लिए स्वयंसेवकों ने लिया संकल्प

    August 6, 2026

    SFI रामपुर ने विधायक नंद लाल को सौंपा ज्ञापन, कॉलेज पाठ्यक्रम बहाली और बस सेवाओं की बहाली की उठाई मांग

    August 3, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    August 2026
    MTWTFSS
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31 
    « Jul    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 1 9 0 6 3
    Users Today : 108
    Total Users : 119063
    Total views : 235636
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.